पाक प्रधानमंत्री इमरान मास्‍को पहुंचे, दो दशक बाद है किसी का रूस दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रूस के उपविदेश मंत्री इगोरमोर्गुलोव ने किया। इमरान का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध की आहट पूरी दुनिया के लिए चिंता की वजह बनी हुई है। पिछले 23 वर्षो में रूस का दौरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 1999 में रूस का दौरा किया था।रूस पहुंचे इमरान खान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल…

यूक्रेन पर फिर होगी UNSC में चर्चा, एक सप्ताह में दूसरी बार बुलाई गई है बैठक

यूक्रेन के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8 बजे एक आपात बैठक बुलाई है। यूक्रेन ने UNSC सेे रूसी हमले के खतरे को लेकर यह आग्रह किया है। दूसरी ओर क्रेमलिन ने दावा किया है कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही नेताओं की ओर से मास्को से सैन्य सहायता की मांग की गई है ताकि कीव के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यूक्रेन के विदेश मंत्री मित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने रूस के UN दूत वास्सिलि नेबेन्जिया (Vassily Nebenzia) को पत्र लिखकर बैठक की अपील…

एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट यूक्रेन से दिल्ली लौटी , करीब 242 यात्रियों की हुई है वापसी

यूक्रेन पर हमले की गहराती आशंका के बीच भारत ने यूक्रेन और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार को सुबह यूक्रेन से एयर इंडिया की एक फ्लाइट भारत के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट कल रात 11.30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पहले इसे रात को 10.15 तक यहां पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हो गई थी।रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को…

हिंद प्रशांत क्षेत्र के समकक्षों के साथ जयशंकर ने की फ्रांस में कई देशों के मंत्रियों से द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर सिलसिलेवार बैठकें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पेरिस में बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य व यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों से मुलाकात की तथा परस्पर हितों व द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। ‘यूरोपीय संघ हिंद प्रशांत मंच’ में भाग लेने रविवार को पेरिस पहुंचे जयशंकर ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ सिलसिलेवार बैठकें कीं। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘डा. मोमेन से मुलाकात…

कुवैत में योग को लेकर रूढ़िवादी और कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं, कहा- लंबे समय से भरा था गुबार

कुवैत में योग को लेकर जहां एक तरफ महिलाएं एक सुर में इसके समर्थन में उतर आई है वहीं दूसरी तरफ यहां के मौलवियों और कट्टरपंथियों को इससे परेशानी हो रही है। ताजा मामला एक योग शिविर से जुड़ा है जहां पर योग सिखाने वाले एक टीचर ने रेगिस्तान में वेलनेस योगा रिट्रीट का विज्ञापन दिया था। ये विज्ञापन इसी माह दिया गया था, जिसके बाद इसके खिलाफ यहां के रुढ़िवादी इसके खिलाफ हो गए। उन्‍होंने इसे इस्लाम पर हमला करार दिया है। इसके विरोध में आने वालों में केवल…

दुनिया भर के देशों का एक्शन शुरु, पुतिन के फैसले के बाद रुस पर ,अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है।अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ…

हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं…: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास करना शुरू किया है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे…

बेलारूस और रूस ने सैन्‍य अभ्यास जारी रखने का लिया फैसला, ब्रिटेन ने पुतिन पर लगाए गंभीर आरोप

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक बेलारूस और रूस ने संयुक्त सैन्‍य अभ्यास को आगे जारी रखने का फैसला किया है। बता दें कि तय कार्यक्रम के मुताबिक यह सैन्‍य अभ्यास रविवार को खत्म होना था। इस सैन्‍य अभ्यास के लिए बड़ी संख्या में रूसी सैनिक बेलारूस पहुंचे हैं। इस सैन्‍य अभ्‍यास की सामरिक अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन की उत्तरी सीमा बेलारूस से लगती है। बेलारूस में रूसी सैनिकों की मौजूदगी…

किसी पाकिस्तानी पीएम की 23 साल बाद यात्रा की क्‍या हो सकती हैं वजह, रूस जाएंगे इमरान

यूक्रेन और रूस के बीच जारी गतिरोध और युद्ध जैसी स्थिति के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मास्‍को का दौरा करने जा रहे हैं। इमरान 23 और 24 फरवरी को रूस की यात्रा पर रहेंगे। करीब 23 साल बाद कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मास्को जा रहा है। यह इमरान की पहली रूस यात्रा होगी। क्रेमलिन के प्रेस सचिव दैमित्री पेस्कोव ने रविवार को यह घोषणा की। अपने इस दौरे में इमरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। पाकिस्‍तानी पीएम इमरान खान की दो दिवसीय यात्रा और पुतिन के…

पाकिस्तान को आई समझौता धमाके की 15वीं बरसी पर ‘न्याय’ की याद

मुंबई बम विस्फोट कांड के गुनहगारों को सजा दिलाने में नाकाम रहे और अपने यहां आतंकियों को हर तरह की छूट देने वाले पाकिस्तान को समझौता एक्सप्रेस धमाके की 15वीं बरसी पर ‘न्याय’ की याद आई है। पाकिस्तान ने विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को न्याय दिलाने में भारत सरकार की ‘नाकामी’ पर अपनी निराशा जताने के लिए शुक्रवार को यहां भारतीय मिशन के प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया।विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय राजनयिक को उन पाकिस्तानी परिवारों की पीड़ा के प्रति भारत सरकार की कथित उदासीनता…

यूक्रेन पर हमले का ‘रुस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कर लिया है फैसला’,

रुस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन ने दावा किया है कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि, उनका मानना है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का फैसला कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला किसी भी समय हो सकता है।दरअसल, राष्ट्रपति बाइडन ने पहले कहा था कि उन्हें विश्वास…

दो भारतीय लड़कियों को मिला सम्मान ,एक फोर्ब्स वुमन अफ्रीका ‘यंग अचीवर्स’ तो दूसरी टाइम्स-100 की सूची में,

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर की भारतीय मूल की दो युवा महिलाओं ने इस सप्ताह अपने अनुकरणीय नेतृत्वकारी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है। इनमें एक 21 वर्षीय सौंदर्य उत्पाद उद्यमी और दूसरी 30 वर्षीय वास्तुकार हैं। सौंदर्य उत्पाद उद्यमी राबिया घूर को 2021 के लिए फोर्ब्स वुमन अफ्रीका ‘यंग अचीवर्स’ पुरस्कार मिला, जबकि वास्तुकार सुमैया वैली को 2021 की टाइम्स-100 की सूची में शामिल किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो अपनी नेतृत्वकारी क्षमता से भविष्य को नया आकार देते हैं।घूर को पुरस्कार…

डेढ़ लाख से अधिक रूसी सैनिक, कर रहे हमले की तैयारी : अमेरिका

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक “आने वाले दिनों में” यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ”जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।” म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने…

मुंबई, पठानकोट व पुलवामा हमलों के साजिशकर्ताओं को संरक्षण दे रहा है पाक

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पड़ोसी पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पूरा विश्व जानता है कि वर्ष 2008 के मुंबई, वर्ष 2016 के पठानकोट व वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमलों के साजिशकर्ता कहां से आए थे। यह बेहद दुखद है कि इन कायराना हरकतों के साजिशकर्ता पाकिस्तान के संरक्षण और आतिथ्य सत्कार का आनंद ले रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर राजेश परिहार ने सोमवार को कहा कि ठीक तीन साल पहले 14 फरवरी, 2019 को 40 बहादुर भारतीय सुरक्षाकर्मी पुलवामा…

बिना सेना भेजे ही रूस ने किया यूक्रेन पर बड़ा अटैक, पहले भी कर चुका है ऐसा

यूक्रेन का संकट गहराता जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि 16 फरवरी को रूस हमला कर सकता है। दोनों देशों ने युद्ध की तैयारियां कर ली हैं। इसी बीच यूक्रेन की महत्वपूर्ण वेबसाइट पर साइबर अटैक भी शुरू हो गया है। यूक्रेन सरकार की एजेंसियों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले की रिपोर्ट है।रूस के हमले की आशंका के बीच यूक्रेन में हैकिंग ऑपरेशन तेज हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को रूस के रुख में कुछ नरमी देखी गई। उसने दावा किया है…

अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत देश छोड़ें, क्या है पूरा मामला

यूक्रेन में रूस के संभावित हमले को देखते हुए वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक फंड (International Monetary Fund) ने सोमवार को अस्थायी तौर पर वहां रह रहे अपने स्टाफ को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि दोनों संस्थानों ने कहा है कि यूक्रेन के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा।दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ’16 फरवरी रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का दिन होगा।’ जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वह बातचीत के माध्यम से हर तरह के विवाद…

तीन दशक हुए भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंधों के, बिस्तार से जानिये

भारत-इजरायल इस साल कूटनीतिक संबंधों की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। यह दोस्ती द्विपक्षीय संबंधों की नजर से भले तीन दशक पुरानी हो, लेकिन यहूदी धर्म का भारत से सदियों पुराना नाता है। दोनों देशो के बीच दोस्ती की मजबूत नींव रखने में भारत में रह रहे यहूदी समुदाय की विशेष भूमिका है, जो विभिन्न समय अंतराल पर भारत आए और कोच्चि, मुंबई तथा देश के अन्य भागो में बसकर भारतीयता के रंग में रंग गए। इन लोगों ने भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वैसे…

पीएम इमरान खान की पत्‍नी घर छोड़ कर लाहौर पहुंची, तीसरी शादी भी टूटने के कगार पर,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी शादी अब टूटने के कगार पर है। पाकिस्‍तान के मीडिया के अनुसार, इमरान खान और उनकी बीबी बुशरा बीबी के बीच मतभेद काफी बढ़ गए हैं। वह इस्‍लामाबाद छोड़कर लाहौर चली गई हैं। यहां वो अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रह रही हैं। दूसरी ओर से बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने अपने घर का सारा स्टाफ बदल दिया है। इमरान ने घर के माली, कुक और ड्राइवर को भी बदल दिया है। पाकिस्‍तान के अखबार एक्‍सप्रेस ट्र‍िब्‍यून…

तालिबान की फंड बंटवारे पर प्रतिक्रिया, कहा-रिजर्व सिर्फ अफगानिस्तान के लोगों का है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया, जिस फैसले की अफगानी सेंट्रल बैंक ने शनिवार को आलोचना की। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका ने अफगानी संपत्ति को जब्त कर लिया था, जिसमें फ्रिज की गई नौ अरब डालर की अफगानी संपत्ति में से राष्ट्रपति बाइडन ने सात अरब डालर को निर्गत करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। राष्ट्रपति ने यह धनराशि 9/11 हमले के पीड़ितों और अफगानिस्तान की मानवीय मदद के लिए बांटे जाने का…

मेलबर्न की अपनी यात्रा का एस जयशंकर किया समापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने के निमंत्रण पर 10 से 13 फरवरी तक आस्ट्रेलिया की एक आधिकारिक यात्रा पर हैं। शुक्रवार को वह चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक का हिस्सा बने। बता दें कि क्वाड की यह अहम बैठक मेलबर्न में हुई। यहां पर डा एस जयशंकर ने देश में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और रविवार को मेलबर्न की अपनी यात्रा का समापन किया। उन्होंने इस मुलाकात में भारतीय समुदाय से बातचीत की। साथ ही उन्होंने भारत की सकारात्मक छवि को एक बेहतर आकार…