COVID वेबसाइट लांच कर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना का दूसरा बूस्टर डोज लोगों को भी दी लगाने की हिदायत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अपना दूसरा कोरोना बूस्टर शाट ले लिया है। बाइडन ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मैनें दूसरा बूस्टर डोज ले लिया है और मुझे कोई दर्द नहीं हुआ है। बाइडन ने इसी के साथ ही कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए कोरोना संबंधी वेबसाइट COVID.gov को लांच कर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर लेने की सलाह दी।अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ये वेबसाइट एक ऐसा मंच है जहां कोरोना सुरक्षा संबंधित हर…

NATO ने रूस के साथ बातचीत के बीच यूक्रेन को भेजा निमंत्रण, कहीं बिगड़ न जाए बनी बनाई बात

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल में आमने-सामने की वार्ता शुरू हुई। वार्ता खत्म होने के बाद कहा गया कि ये काफी सार्थक बातचीत रही। उम्मीद लगाई जा रही है कि युद्ध समाप्त किए जाने पर जल्द सहमति बन सकती है।हालांकि सकारात्मक घटनाक्रम के बीच एक ऐसी खबर आई है जो बनी बनाई बात बिगाड़ सकती है। दरअसल उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने मंगलवार को यूक्रेन को 6 और 7 अप्रैल को ब्रसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया…

MQM ने वापस लिया समर्थन, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की विदाई तय, विपक्ष से मिलाया हाथ

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार पर संकट के बादल और गहरा गए हैं। सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) को बड़ा झटका लगा है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही पीटीआइ की सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम पी) ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। एमक्यूएम ने विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ जाने का फैसला किया है। एमक्यूएम के पीटीआइ से समर्थन वापस लेने के बाद पीएम इमरान कान की सरकार जाना तय माना जा रहा है।एमक्यूएम के पीटीआइ से समर्थन वापस लेने के…

इमरान खान को PM की कुर्सी से ‘धक्का देने’ का आ गया समय : मरियम

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी हार की ओर ‘आखिरी धक्का’ देने का समय आ गया है।इस्लामाबाद में सोमवार को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की एक सभा को संबोधित करते हुए मरियम नवाज ने इमरान खान पर तीखा हमला किया। उन्होंने उनकी आर्थिक, शासन और विदेश नीतियों की आलोचना की।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली में कुल 161 मतों के साथ पेश किए जाने के बाद, कार्यवाही 31 मार्च तक के लिए स्थगित…

दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाना हो रहा है भारत को चुनौतीपूर्ण,

यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनातनी का नई दिल्ली एक केंद्र के तौर पर स्थापित हो रहा है। भारतीय कूटनीति के लिए दोनों पक्षों के बीच समीकरण संतुलित करना दिनों दिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रूस भारत के दौरे पर होंगे। दोनों विदेश मंत्रियों की इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता में यूक्रेन का मुद्दा ही सबसे महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। भारत ने…

यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस ने जताया अनुमान, दो हिस्सों में बटेंगे यूक्रेन

एक महीने से ज्यादा समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत किस कहां और कैसे होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत कोरिया जैसा हो सकता है। यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ किर्लो बुदानोव के मुताबिक एक महीने की लड़ाई के बावजूद रूस की सेना कीव पर कब्जा कर वहां की सरकार को नहीं हटा पाई है। ऐसे में व्लादिमीर पुतिन के पास यूक्रेन के टुकड़े करने का विकल्प है। उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं है…

तुर्की में चर्चा करने जा रहे हैं रूस और यूक्रेन, 33 दिनों के बाद शांति की उम्मीद

बीते 32 दिनों से संघर्ष में जुटे रूस और यूक्रेन जल्द ही तुर्की में शांति वार्ता कर सकते हैं। दोनों पक्ष इस सप्ताह बातचीत को लेकर सहमत हो गए हैं। यह बैठक 28 से 30 मार्च के बीच आयोजित हो सकती है। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राजनेता डेविड अरखामिया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। हालांकि, इससे पहले भी दोनों पक्ष मौजूदा स्थिति पर कई बार बात कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ठोस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी है।रूस की ओर से बातचीत करने…

पत्नी बुशरा बीबी और उनके पति पाक पीएम इमरान खान पर 6 अरब रुपये की रिश्वत का आरोप, जानिए पूरा मामला

अविश्वास प्रस्ताव के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दिन पर दिन मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इमरान खान और उनकी पत्नी पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को मरियम नवाज ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर 6 अरब पीकेआर (पाकिस्तानी रुपया) की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे ‘सभी घोटालों की जननी’ करार दिया है।तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने इस्लामाबाद के माडल टाउन में अपनी…

पुतिन का सुरक्षा कवच अमेरिकी राष्‍ट्रप‍ति से भी ज्‍यादा टाइट है, आइये जानें

रूस यूक्रेन जंग के दौरान दुनिया के प्रमुख देशों की नजरें रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन पर टिकी हुई हैं। अमेरिका और नाटो के सदस्‍य देश इस युद्ध के लिए पुतिन को दोषी करार दे रहे हैं। अमेरिका ने तो यहां तक कहा है कि यूक्रेन में जानमाल की क्षति को देखते हुए पुतिन पर युद्ध का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अमेरिका में यह मांग तेज हो गई है। यूक्रेन में जंग के दौरान हुई त्रासदी को देखते हुए रूसी राष्‍ट्रपति को कुछ अतिरिक्‍त जोखिम पैदा हो गए हैं। ऐसे में एक…

फॉर्मूला वन रेस से पहले सऊदी अरब में जेद्दा के तेल डिपो में भीषण आग, हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

सऊदी अरब के जेद्दा से बड़ी खबर आ रही है। शहर में स्थित एक तेल डिपो में शुक्रवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ये हमला फॉर्मूला वन रेसिंग से ठीक पहले हुआ है। जहां आग लगी, वहां से F1 रेसिंग ट्रैक काफी करीब है।सोशल मीडिया पर आग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें तेल डिपो में दूर से आग की लपटें दिख रही हैं और आसमान में कई मीटर ऊपर तक धुएं का गुबार…

लाखों डोज लगाने के बाद भी लॉकडाउन के लिए मजबूर हुआ ड्रैगन

कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित ज्यादातर देशों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। वहीं चीन में एक बार फिर से कोविड-19 केस बढ़ रहे हैं, जिस पर काबू पाने में प्रशासन को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालात हर गुजरते दिन बदतर होते जा रहे हैं। ड्रैगन में बने इस संकट के दो अहम कारण हैं। सबसे पहले, बीजिंग की ‘जीरो कोविड’ पॉलिसी का फेल होना और दूसरा है कोरोना वायरस के खिलाफ चीनी वैक्सीन्स असरदार साबित नहीं होना।चीनी वैक्सीन SinoVac और SinoPharm कोरोना वायरस के खिलाफ…

बाइडेन ने चीन को दी धमकी, अगर चीन ने रूस की मदद की तो आर्थिक नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे

अमेरिका ने रूस की मदद करने की वजह से चीन पर आर्थिक पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को साफ कर दिया है कि अगर चीन रूस को सहायता देता है तो गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस विषय पर बातचीत की थी। उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में NATO शिखर सम्मेलन और ग्रुप ऑफ सेवन मीटिंग के बाद यह बयान दिया।राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा…

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का आज इमरान खान करेंगे सामना, आइये जानते हैं

पाकिस्तान में आज विपक्ष के लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इस लिहाज से पाकिस्‍तान और प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज का दिन खासा मायने रखता है। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की खबर के मुताबिक ने नेशनल असेंबली सचिवालय के हवाले से बताया है कि इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर सुबह 11 बजे चर्चा की शुरुआज करने की स्‍पीकर असद कैसद अनुमति देंगे। इसमें ये भी बताया गया है कि सचिवालय की तरफ से 15 प्‍वाइंट एजेंडा जारी किया गया है जिस पर आज चर्चा होगी।…

अमेरिका से लेकर सिंगापुर को मिली कोरोना के नियमों से आजादी

सिंगापुर ने भी अब कोरोना नियमों से छूट दे दी है। बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज दिए जाने के बाद सिंगापुर प्रशासन ने फैसला किया है कि अब लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी ने वैक्सीन की पूरी डोज ली है तो उसके लिए मास्क लगाना भी जरूरी नहीं होगा।कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा कि अब एक जगह पांच की जगह 10 लोग इकट्ठा हो सकेंगे और 75 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से…

रूस ने किया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तो करेगा पलटवार अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक दुनिया को चिंतित करने वाली एक खबर सामने आ रही है। रूस अगर यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका ने भी युद्ध के मैदान में उतरने की अपनी योजना बना ली है। ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’ के हवाले से कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक, जैविक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक आकस्मिक योजना बनाई है।इस प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम,…

वर्ल्ड विजन इंडिया ने बनाया विश्व जल दिवस

वर्ल्ड विजन इण्डिया के तत्वावधान में वास अप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भिखनापुर विकासखंड मिश्रख में विश्व जल दिवस कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों जैसे चित्रकला, स्लोगन राइटिंग , वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया।इस अवसर पर वर्ल्ड विजन इंडिया से स्कूल कोर्डिनेटर प्रतिमा वर्मा ने अपने विचार रखते हुए बताया किजल ही जीवन है और जल से ही हमारा कल जुड़ा है। यानी पानी पूरी पृथ्वी वासियों के लिए कितना जरूरी है इस पर प्रकाश डालने की आवश्यकता शायद ही हो। पानी हमारी बेसिक जरूरत होने के…

चीनी विदेश मंत्री के कश्मीर का जिक्र करने पर भारत ने दिखाई नाराजगी

इस्लामिक सहयोग संगठन यानी ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद की दो दिवसीय बैठक में एकबार फ‍िर कश्मीर का मुद्दा उछाला गया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी कश्‍मीर मसले पर बयान दिया। वांग यी के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान को गैर-जरूरी बताते हुए खारिज कर दिया।अरिंदम बागची ने कहा कि चीन समेत किसी भी देश को कश्‍मीर मसले पर टिप्पणी करने का…

इमरान खान पकिस्तान में बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य ठहरा कर बचाना चाहते हैं सरकार

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से पूछा है कि क्या सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी के बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य करार दिया जा सकता है। 25 बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य ठहराते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान जहां एक कठोर संदेश देना चाहते हैं, वहीं नेशनल असेंबली के बदले हुए आंकड़ों के लिए बीच उनके लिए बहुमत साबित करना आसान हो सकता है। इस बीच, विपक्षी दलों ने भी वैकल्पिक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने…

25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे चीन के विदेश मंत्री, दो परियोजनाओं पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

ड्रैगन की सवारी नेपाल आने वाली है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे। इस यात्रा में वह नेपाली समकक्ष नारायण खड़का के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘विदेश मंत्री नारायण खड़का के निमंत्रण पर, स्टेट काउंसलर और पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च 2022 तक नेपाल का दौरा कर रहे हैं।’ यात्रा के दौरान वांग राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा…

रूस का मिसाइल अटैक यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में , 100 से ज्यादा सैनिक ढेर

यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग दिन ब दिन निर्णायक होती जा रही है। रविवार को रूसी मीडिया स्पुतनिक ने दावा किया कि रूसी सैन्य बलों ने जिटोमिर क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के एक प्रशक्षिण केंद्र को मिसाईल से नष्ट कर दिया जिसमें 100 से अधिक यूक्रेनी और विदेशी सैनिक मारे गये हैं।रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेकोव ने रविवार को जारी बयान में यह दावा किया कि उसने जंग के 25वें दिन यूक्रेन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। बताया गया है कि रूस ने जिटोमिर इलाके में…