संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। दुनियाभर में प्रतिदिन 15 लाख से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। यूरोप में महामारी की नई लहर कहर बरपा रही है। एशिया के कई देशों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कुछ देशों में महामारी की शुरुआत के बाद से मृत्युदर सबसे ज्यादा दर्ज की जा रही है। हर चार महीने में नया वैरिएंट उभरकर सामने आ रहा है।कोरोना महामारी पर सम्मेलन में अपने वीडियो संदेश…
Category: विदेश
सरकार के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव, श्रीलंका में राष्ट्रपति पर महाभियोग की तैयारी,
श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक संकट के कारण कठिनाइयों का सामना कर रही जनता की चिंताओं को दूर नहीं किया गया तो राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है। एसजेबी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की भी घोषणा की। राष्ट्रपति और राजपक्षे परिवार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। मीडिया खबरों के मुताबिक, एसजेबी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए सांसदों से हस्ताक्षर लेने शुरू कर दिए हैं। श्रीलंका…
अवाम से इमरान ने की सड़क पर उतरने की अपील, खूब की भारत की तारीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की है। इमरान ने कहा कि हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उसके खिलाफ साजिश की किसी की जुर्रत नहीं है। हिंदुस्तान की विदेश नीति स्वतंत्र है और कोई भी बाहरी ताकत उसे हुक्म नहीं दे सकती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। इमरान ने कहा कि उन्हें आयातित सरकार स्वीकार नहीं है और रविवार की शाम लोगों से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को भी कहा विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट…
पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं शाहबाज शरीफ, पूरी खबर पढ़ें
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर द्वारा नेशनल असेंबली (संसद) भंग करने की कार्यवाही को खारिज करते हुए पाकिस्तानी संसद को फिर से बहाल कर दिया। गुरुवार को आए फैसले में कोर्ट ने कहा कि नेशनल असेंबली में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नौ अप्रैल को सुबह दस बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू होगी।अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान यदि हार जाते हैं तो नेशनल असेंबली को नया पीएम (…
आखिर क्यों अमेरिकी स्पीकर को ताइवान जाने से रोकने की धमकी दे रहा है चीन, पूरा बिस्तार से पढ़ें
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर जाने वाली हैं जो अमेरिका-चीन के रिश्तों में एक नया भूचाल ला सकती है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने गुरुवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान की योजनाबद्ध यात्रा को लेकर एक बार फिर से विरोध जताया। चीन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताईवान का दौरा किया तो वह कड़े कदम उठाएगा।चीन ने कहा कि इस तरह की यात्रा बीजिंग-वाशिंगटन के संबंधों को बुरी तरह से प्रभाव करेगी।…
रूस यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी भागों पर कब्जे की कोशिश में है , जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से मांगे हथियार
बूचा में नरसंहार से बने विरोध के माहौल के बीच रूसी सेना के यूक्रेन के शहरों पर हमले जारी हैं। रूसी हमलों के केंद्र में अब यूक्रेन का दूसरा बड़ा शहर खार्कीव, डोनेस्क, लुहांस्क और मारीपोल हैं। रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों पर जल्द कब्जा करने के लिए रात-दिन हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बूचा नरसंहार के मद्देनजर रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने और लड़ाई के लिए और हथियार देने की सहयोगी देशों से अपील की है। पता चला…
श्रीलंका अब भुखमरी की कगार पर, छात्रों ने मंत्रालय पर बोला धावा
श्रीलंका में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। जरूरी सामानों की भारी कमी ने देश को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है। बुधवार को दवाओं और ईंधन की कमी व भुखमरी की आशंका के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय में धावा बोल दिया।एक वरिष्ठ राजनेता ने चेतावनी दी है कि श्रीलंका अपनी 2.2 करोड़ की आबादी के लिए भुखमरी के आसन्न खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि देश में आर्थिक संकट लगातार बिगड़ता जा रहा है और भोजन…
अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में,
रूस के ओर से यूक्रेन में जारी सैन्य कार्रवाई के विरोध में अमेरिका समेत विश्व के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लेकर घोषणा करेगा। जो कि उसके सरकारी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों को टारगेट करते हुए होंगे।व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंध यूक्रेन में मास्को के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर…
गिरफ्तारी के डर से इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त भागीं दुबई
सत्ता पर काबिज रहने के लिए इमरान खान के प्रयासों के बीच उनकी पत्नी की एक करीबी दोस्त 32 मिलियन डॉलर के घोटाले में गिरफ्तारी के डर से दुबई भाग गई। इमरान खान के करीबियों को नई सरकार स्थापित होने पर प्रतिशोध का डर है। फराह खान, जो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी दोस्त हैं, कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद देश छोड़कर भाग गई हैं।उनके पति अहसान जमील गुज्जर पहले ही अमेरिका जा चुके हैं। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि वह…
इमरान खान का प्यार कुर्सी जाती देख भारत पर फिर उमड़ा, कहा- मैं भारत विरोधी नहीं हूं
पिछले हफ्ते भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वो भारत विरोधी नहीं हैं। इमरान खान ने कहा- ना मैं भारत विरोधी हूं, ना अमेरिका विरोधी हूं ना मैं किसी और देश के खिलाफ हूं। मैं हर देश से आपसी सम्मान के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहता हूं। पाकिस्तान के अखबार द डॉन में छपी खबर के मुताबिक इमरान खान ने कहा- मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं। ना मैं भारत विरोधी हूं ना मैं अमेरिका विरोधी हूं।…
राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने दिया इस्तीफा
पाकिस्तानी सियासत में भूचाल आया हुआ है। देश की सत्ता डगमगा चुकी है। राजनीतिक अस्थिरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राजनीतिक और संवैधानिक संकट के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी लोगों को दी।पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने ट्वीट कर कहा, ‘आज, मैं बेहद संतुष्ट हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि एनएसए का कार्यालय और एनएसडी एक असाधारण टीम के साथ जीवंत संस्थान हैं, जो पाकिस्तान को गौरवान्वित…
देश के कैबिनेट मंत्रियों ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा
श्रीलंका आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) की मार झेल रहा है। ऐसे में देश को और एक बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के अलावा श्रीलंका के पूरे कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। पूरा देश जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं देश की राजनीतिक स्थिति डगमगा गई है। देश के आर्थिक हालात के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है और देश की सियासत तितर-बितर हो रही है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने अपने सभी विभागों से इस्तीफा…
UN महासचिव ने जताई यूक्रेन में नागरिकों के कत्लेआम पर नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग की
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। राजधानी कीव के नजदीक के बुका और कुछ अन्य कस्बों-गांवों में नागरिकों के 410 शव मिलने से रूसी सेना की बर्बरता की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुका मे हुई नागरिकों की हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग की है। गुटेरेस ने घटना पर ट्वीट किया कि यूक्रेन के बुचा में मारे गए नागरिकों की तस्वीरों से मैं बहुत स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि…
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी वोटिंग, इमरान खान के लिए आज फैसले का दिन,
आज का दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए निर्णय का दिन है। रविवार यानी 3 अप्रैल को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान को उनके प्रमुख सहयोगियों ने छोड़ दिया है। बड़ी संख्या में विद्रोही सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान करने की कसम खाई है। वहीं, इमरान खान ने भी दावा किया है उनके पास कई योजनाएं हैं।शनिवार को एक लाइव सवाल-जवाब सत्र में बोलते हुए इमरान खान ने कहा, “बिल्कुल चिंता न करें। एक कप्तान के पास हमेशा एक…
अब सोशल मीडिया पर लगी देशव्यापी पाबंदी, श्रीलंका में आपातकाल के बाद मौलिक अधिकारों का हनन शुरू,
श्रीलंका में अब हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सरकार ने अब आपातकाल लगाने के बाद वहां के लोगों की आवाज दबाने के लिए 3 अप्रैल की मध्यरात्रि से देशव्यापी सोशल मीडिया ब्लैकआउट कर दिया है। बता दें कि श्रीलंका इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है और वहां की सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए आपातकाल लगा दिया है। वहीं सरकार के खिलाफ वहां हर रोज विरोध प्रदर्शन हो रहा है।सोशल मीडिया पर ब्लैकआउट के बाद तमाम बड़े प्लैटफार्म तक लोगों की पहुंच को…
ब्रिटिश कोलंबिया में न्यूनतम मजदूरी बढ़कर 15.65 डॉलर प्रति घंटा हुई, कनाडा में रहने वाले भारतीय के लिए नयी खबर
कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 15.65 डॉलर प्रति घंटा कर दी गई है। ब्रिटिश कोलंबिया के वित्त मंत्री हैरी बेंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उनके मुताबिक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 45 सेंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जून 2022 से लागू होंगी। कनाडा में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (NRI) को भी इसका लाभ मिलेगा।भारत से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के सिलसिले में कनाडा जाते हैं। इनमें अधिकतर पंजाबी हैं। कनाडा की अर्थव्यवस्था…
आर्थिक संकट को लेकर हुए प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा
श्रीलंका में भयानक आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल 2022 से सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने इसके लिए एक असाधारण गजट भी जारी कर दिया है। श्रीलंका भयानक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आम लोगों का जन-जीवन बेहाल हो गया है।श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को उनके आवास के सामने प्रदर्शनकार भी हुए थे। जिन पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की…
बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में श्रीलंका राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन में पत्रकारों समेत करीब दस लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल छह लोगों को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं चार अन्य को कलुबोविला के कोलंबो साउथ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए सभी पुरुष हैं। इनमें ज्यादातर पत्रकार शामिल हैं। श्रीलंका में मौजूदा आर्थिक हालातों का समाधान निकालने में विफल रही सरकार के खिलाफ लोगों…
आज करेंगे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एस जयशंकर से मुलाकात, सभी देशों की रहेगी निगाह
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने वाले हैं। सर्गेई दो दिवसीय दौरे पर कल भारत पहुंचे थे। उनका ये दौरा ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई छिड़ी है और ये लड़ाई दूसरे माह में पहुंच चुकी है। यही वजह है कि उनका ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच आज होने वाली वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।बता दें कि इस जंग के छिड़ने के बाद से…
नवाज शरीफ ने भारत को दिया था, आतंकी अजमल कसाब का ब्योरा
पाकिस्तानी संसद में रखे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नेता नवाज शरीफ ने भारत को पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के मृत आतंकी अजमल कसाब का ब्योरा दिया था, जिसने 2008 में मुंबई में 26/11 हमले की शुरुआत की थी। अजमल कसाब पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला था। 2008 में देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को झकझोर देने वाले हमले में…
