शाहरुख साउथ के सुपरस्टार राम चरण को ‘इडली राम चरण’ कहकर बुला रहे हैं

जामनगर में तीन दिनों तक चले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख साउथ के सुपरस्टार राम चरण को ‘इडली राम चरण’ कहकर बुला रहे हैं। शाहरुख के इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उनका विरोध किया जा रहा है।यह वीडियो इवेंट के दूसरे दिन का है जब तीनों खान (शाहरुख, सलमान और आमिर) स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तीनों ने पहले इस गाने का हुक स्टेप करने की कोशिश की…

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल अहम रोल में नजर आएंगे

रणदीप हुड्डा स्टारर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में लीड रोल प्ले करने के साथ ही रणदीप इससे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू भी कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल अहम रोल में नजर आएंगे। यह 22 मार्च काे हिंदी और मराठी में रिलीज होगी।फिल्म में सावरकर के बचपन से लेकर उनके आखिरी दिनों तक की कहानी बयां की जाएगी। साढ़े 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में सावरकर के जीवन की कई अहम घटनाओं का जिक्र किया गया है।इस ट्रेलर…

ग्लोबली ‘लापता लेडीज’ ने कमाए 6.36 करोड़ वहीं फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 54 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 54 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 7 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया।इससे पहले दूसरे शुक्रवार को इसने 3 करोड़ 12 लाख और दूसरे शनिवार को 5 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे। इस तरह ‘आर्टिकल 370’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर 15 करोड़ 62 लाख रुपए का कलेक्शन किया।‘आर्टिकल 370’ ना सिर्फ इंडिया में बल्कि ग्लोबली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने…

मशहूर एक्टर सौरभ शुक्ला आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, पढ़िए रिपोर्ट

फिल्म जगत के गलियारों में गूंजता एक नाम जिसने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। सौरभ शुक्ला अपनी एक्टिंग से कई बार फिल्मों के लीड एक्टर्स पर भी भारी पड़े हैं। बर्फी और जॉली LLB जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने कॉमेडी का स्तर ऊंचा कर दिया है।सौरभ शुक्ला के जीवन का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। गर्लफ्रेंड बनाने की ख्वाहिश में इन्होंने थिएटर जॉइन किया था। वहीं…

सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन जाएंगे

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इसी हफ्ते इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी एक क्यूट पोस्ट के जरिए शेयर कि थी। कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे हैं। परफॉर्म करने से पहले रणवीर ने पापा बनने के बारे में खुलकर बात की।उन्होंने कहा- अनंत-राधिका की शादी हो रही है। मेरा बच्चा हो रहा है। मतलब क्या ही हो रहा है? रणवीर ने पत्नी दीपिका को टीज करते हुए कहा- हाय बेबी, रॉकी रंधावा दिस साइड। मैं तुम्हें…

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन की शुरुआत ‘टस्कर ट्रेल्स’ से हुई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन की शुरुआत ‘टस्कर ट्रेल्स’ से हुई। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस इवेंट में सभी गेस्ट ने वनतारा रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में लंच किया।इस इवेंट का एक ऑफिशियल वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, सैफ-करीना, वरुण धवन और विक्की-कटरीना समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं।इस ब्रंच इवेंट ‘टस्कर ट्रेल्स’ में विक्की-कटरीना समेत कई गेस्ट टूरिस्ट वैन में वनतारा घूमते नजर आए। लंच में मेहमानों को चूल्हे पर पकाई गई रोटियां…

सलमान खान ने स्कूल में श्रद्धा का एक्टिंग ड्रामा देखने के बाद उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ का ऑफर दिया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘आशिकी 2’ और ‘छिछोरे’, स्त्री, तू झूठी मैं मक्कार जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। ‘स्त्री 2’ उनकी अपकमिंग फिल्म है।सलमान खान ने स्कूल में श्रद्धा का एक्टिंग ड्रामा देखने के बाद उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ का ऑफर दिया था। जिसे एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उन्हें साइकोलॉजिस्ट बनना था। उस समय श्रद्धा महज 16 साल की थीं।श्रद्धा ने 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’…

रागिनी खन्ना कौन हैं जानिए, पिछले काफी समय से छोटे परदे से क्यों दूर हैं?

एक्ट्रेस रागिनी खन्ना पिछले काफी समय से छोटे परदे से दूर हैं। तकरीबन 12 साल पहले वो फिक्शन शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। अपने चुलबुले अंदाज से रागिनी ने घर-घर में अपनी जगह बनाई थी। इसके बावजूद, बीते काफी समय से वह किसी फिक्शन शो में नजर नहीं आईं। साल 2016 में वो आखरी बार रियलिटी शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में नजर आई थीं।इन दिनों, रागिनी अपने सोशल मीडिया पर खुद के बनाए कंटेंट पर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, वो अपनी…

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज 34वां जन्मदिन है, उनके जन्मदिन पर कुछ खास

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज 34वां जन्मदिन है। एक्टिंग के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। वो सिर्फ 12वीं तक पढ़े हैं। 2014 में इन्होंने ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो ‘बागी’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’ ,’वॉर’, गणपत, बागी 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आए।उनकी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे। इसके अलावा उन्हें सिंघम अगेन में कैमियो करते भी देखा जाएगा। टाइगर हॉलीवुड में भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कुछ ऑडिशन भी दिए थे,…

चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया, पढ़िए रिपोर्ट

मशहूर संगीतकार हंसराज बहल के बेटे चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और गुजराती धारावाहिकों में बतौर डायरेक्टर काम किया था।चंदर हंसराज बहल ने साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’, 1990 में आई ‘हुकूमत जट्ट दी’ और 2002 में रिलीज हुई ‘पिया का घर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।दीपिका चिखलिया ने सीरियल ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाया था। चंदर हंसराज बहल ने दीपिका की पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा…

सलमान अपने किरदार में खोए रहते थे इसलिए मैं सेट पर उनसे दूर ही रहता था:रवि किशन

2003 में रिलीज हई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान ने राधे मोहन का रोल प्ले किया था। यह किरदार लगभग आज के दौर के ‘कबीर सिंह’ जैसा ही था। हालांकि, इसके बावजूद उस कैरेक्टर के साथ जुड़े इमोशंस के चलते ऑडियंस ने उसे खूब पसंद किया था।इस फिल्म में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का रोल प्ले किया था। अब एक इंटरव्यू में रवि ने फिल्म में सलमान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि वो सेट पर सलमान के साथ दूरी मेंटेन करते…

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आज से शुरू होने वाली है

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आज से शुरू होने वाली है। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से आए मेहमान शिरकत करेंगे। अंबानी परिवार के हर फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल होती हैं, चाहे वो आकाश अंबानी की शादी हो, NMACC का उद्घाटन हो या ईशा अंबानी की शादी। इन सेरेमनी से कई बार बॉलीवुड सेलेब्स की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कभी आकाश अंबानी की शादी में सुपरस्टार रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी जमीन पर बैठे दिखे,…

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ वर्किंग डेज में भी गजब का बिजनेस कर रही

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ वर्किंग डेज में भी गजब का बिजनेस कर रही है। सोमवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 60 लाख रुपए कमाने के बाद मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ 55 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही अब इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ 60 लाख रुपए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 44 करोड़ 60 लाख रुपए हो चुका है।इससे पहले फिल्म की सफलता को देखते हुए एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ऑडियंस को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट शेयर किया…

कंगना रनोट को एक आर्टिस्ट के तौर काफी पसंद करते हैं इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने कहा कि वो कंगना रनोट को एक आर्टिस्ट के तौर काफी पसंद करते हैं, लेकिन उनका यह कह देना कि इंडस्ट्री में सभी ड्रग्स लेते हैं, यह सही नहीं है। इमरान ने कहा कि कंगना को फिल्म गैंगस्टर में उनके मुकाबले अहम रोल मिला था। जबकि कंगना उस वक्त इंडस्ट्री में नई आई थीं, इसलिए नेपोटिज्म वाली बात करना भी अनुचित है।इमरान ने अपने सीरियल किसर वाली इमेज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सीरियल किसर वाली इमेज की जानबूझकर मार्केटिंग की गई थी। इससे उनकी…

लखनऊ के घंटाघर के पास अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्रामोशन किया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने साेमवार को लखनऊ में अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्रामोशन किया। लखनऊ के घंटाघर के पास हुए इस इवेंट में फैंस की भारी-भरकम भीड़ पहुंची। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियोज वायरल हैं जिसमें भीड़ में मौजूद लोग स्टेज पर जूते चप्पल फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोगों ने अक्षय कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। लोगों की…

मुंबई के वर्ली के हिन्दू क्रिमेटोरियम में पंकज उधास का अंतिम संस्कार हुआ

मशहूर गजल गायक पंकज उधास पंचतत्व में विलीन हुए। मुंबई के वर्ली के हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास को राजकीय सम्‍मान दिया गया। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मुंबई में उनके घर पर लाया गया। बीते सोमवार को उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर दी।वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई…

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई की आज 87वीं बर्थ एनिवर्सरी है

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई की आज 87वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ये एकमात्र ऐसे डायरेक्टर रहे, जिन्होंने बैक टु बैक 7 सिल्वर जुबली और 4 गोल्डन जुबली फिल्में दीं। इन्होंने अपने करियर में कुल 23 फिल्में बनाईं, जिनमें 15 ब्लॉकबस्टर रहीं।अमिताभ बच्चन इनके फेवरेट एक्टर थे, जिनके साथ इन्होंने 7 सुपरहिट फिल्में बनाईं। इनमें कुली, अमर अकबर एंथनी, परवरिश, सुहाग, नसीब, मर्द, गंगा जमुना सरस्वती जैसी फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों में काम करके अमिताभ काफी हिट हुए थे।देसाई का फिल्मी करियर काफी सफल रहा, हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ…

सोमवार सुबह 11 बजे मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने अंतिम सांस ली, पढ़िए खबर

मशहूर गजल गायक पंकज उधास आज पंचत्व में विलीन हो जाएंगे। शाम 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। बीते सोमवार को उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर दी।वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज…

करीब 200 ऑडिशन से रिजेक्ट होने के बाद एक संयोग से शाहिद को पेप्सी के एड में काम मिला

इश्क-विश्क, विवाह, जब वी मेट, हैदर, आर. राजकुमार और कबीर सिंह जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर आज 43 साल के हो चुके हैं। पंकज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार का बेटा होने के बावजूद उनका फिल्मों में आने का सफर आसान नहीं रहा।3 साल के थे, जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया। ऐसे में उनकी परवरिश उनके नाना-नानी ने की। महज 15 साल के थे, जब इंडिपेंडेंट बनने के लिए शाहिद एक बैकग्राउंड डांसर बन गए। कभी ताल में ऐश्वर्या के पीछे खड़े नजर आए,…

‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कुमार शहाणी नहीं रहे

‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कुमार शहाणी नहीं रहे। वो कोलकाता के AMRI हॉस्पिटल में एडमिट थे और बुढ़ापे से संबंधित बिमारियों से जूझ रहे थे। 83 साल के शहाणी को पैरेलल सिनेमा बनाने के लिए पहचाना जाता था।एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने शहाणी के साथ ‘वार वार वारी’, ‘घायल गाथा’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। शहाणी के बाद अब उनके परिवार में उनकी वाइफ और दो बेटियां हैं। शहाणी ने ‘माया दर्पण’ (1972), ‘तरंग’…