फर्रुखाबाद पुलिस लाइन परिसर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद करने का आह्वान किया।ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण…

फर्रुखाबाद:79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

फर्रुखाबाद। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सेवा और सहयोग में सदैव तत्पर रहना भी है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके…

फर्रुखाबाद में दस्तक मीडिया ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दस्तक मीडिया ग्रुप के प्रदेश कार्यालय, मोहल्ला मेमरान में बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और उनकी कुर्बानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद…

लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ, बलिदानियों को नमन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से आरंभ किए गए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को इस वर्ष भी पूरे देश में भावपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को हमारे इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय से जोड़ना है, जब 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन ने करोड़ों लोगों के जीवन को गहरे घाव दिए थे। इसी कड़ी में आज लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस…

फर्रुखाबाद में बाढ़ से तबाही पर भाकियू स्वराज का हल्ला बोल, प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने आज मोहल्ला जवाहरगंज, कायमगंज स्थित कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आपात पंचायत बुलाई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मंजेश यादव ने किया। पंचायत में प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा नदी की बाढ़ से हुई तबाही प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। सक्सेना ने कहा कि जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपालों ने समय रहते किसानों को बाढ़ की सही…

फर्रुखाबाद:दबंगों ने महिला व परिजनों से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हैबतपुर गढ़िया में दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी देवी पत्नी मांशाराम ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही आकाश राजपूत पुत्र राम कुमार नामक दबंग व्यक्ति कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है और आए दिन फोन करके धमकी भरी बातें करता है। रजनी…

कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र ने बचाए दो बिखरते परिवार, फिर जुड़ा रिश्तों का बंधन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) में आज एक बार फिर रिश्तों को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव और महिला आरक्षी सीमा यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत कराई गई। केंद्र की मध्यस्थता और सकारात्मक प्रयासों के चलते दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया। पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया…

कन्नौज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को दिलाई ई-शपथ

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कन्नौज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में प्रमोद कुमार तिवारी (प्रभारी थाना AHT) मय टीम एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक महेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा कन्नौज के स्कूलों, मेडिकल दुकानों और बस स्टैंड सहित कई जगह पहुंचे। यहां लोगों को नशे के दुष्प्रभाव…

कन्नौज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु उच्चस्तरीय गोष्ठी, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर जोर

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में आज पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्यौहारों, तिरंगा यात्रा, जुलूस तथा साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्री आलोक सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र श्री हरीश चन्दर ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित शाखा प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी में निर्देश दिए गए कि…

कन्नौज पुलिस कार्यालय के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस कार्यालय, कन्नौज के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का भव्य उद्घाटन श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुलिस लाइन, कन्नौज में आरटीसी संचालित होने के कारण वहां मौजूद विभिन्न शाखाओं — जैसे सीसीटीएनएस, पासपोर्ट सेल, एएचटी थाना, मॉनिटरिंग/सम्मन सेल, रिट सेल आदि…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों पर कसा शिकंजा, 3 नमूने जांच हेतु संग्रहित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 आगामी स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए छापामार कार्रवाई की। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम, जिसमें श्री शिवदत्त सिंह, श्री अरुण कुमार मिश्र और श्री दुग्ग मोहन गुप्ता शामिल थे, ने शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर तीन प्रतिष्ठानों से…

औरैया में रक्षाबंधन पर रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात ,भाई ने बहन से किया बलात्कार, फिर की हत्या

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के दिन औरैया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के कुछ ही घंटों पहले बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बलात्कार के बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर…

फर्रुखाबाद:गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग, फर्रुखाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। माप के अनुसार, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया गया। इसी तरह, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है और बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर सुबह 8 बजे 137.60 मीटर मापा गया। बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में…

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, जनसामान्य के लिए उपलब्ध

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्र के तहत फर्रुखाबाद–फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति जीआईएस आधारित अमृत योजना के अंतर्गत दी गई है। महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) में शहर के विकास, आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, यातायात एवं बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक प्रावधान शामिल हैं। योजना का मानचित्र अब जनसामान्य की जानकारी और अवलोकन के लिए नियत…

फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2025 को फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 3 किलोमीटर की दूरी के लिए होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे स्व. ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ के मेन गेट से होगा। निर्धारित मार्ग में मिलिट्री चौराहा, मिलिट्री अस्पताल, आरआरसी कैंटीन के सामने से चांदमारी, फिर मिलिट्री के नए गेट तक दौड़ आयोजित की जाएगी।…

फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे भव्य कार्यक्रम, राज्य मंत्री सुरेश राही होंगे मुख्य अतिथि।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष जनपद मुख्यालय पर विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री, कारागार विभाग श्री सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निजी सचिव, मा० राज्य मंत्री के पत्रानुसार श्री राही 15 अगस्त 2025 को प्रातः 09:30 बजे निरीक्षण भवन, फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 09:55 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से…

पीलीभीत: मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बीसलपुर विधानसभा के मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में दिन मंगलवार को मंडल के सभी पदाधिकारी गणो को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिलसंडा में जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी द्वारा तिरंगा यात्रा की पूरी जानकारी दी गई, फिर सभी को तिरंगा झंडा वितरित किए गये और फिर वही से तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। यह तिरंगा – यात्रा माननीय जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी के नेतृत्व में निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से बिलसंडा थाने व पक्का तालाब से होती हुई वापस…

फर्रुखाबाद: साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के सभी थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों को Cytrain App के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में नवीनतम साइबर अपराध तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल साक्ष्य संकलन और साइबर फोरेंसिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की…

फर्रुखाबाद:काशीराम कॉलोनी गढ़िया हैबतपुर में गंगा का पानी घुसा, 25 गांव प्रभावित किसानों की लाखों की फसल बर्बाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनपद के काशीराम कॉलोनी गढ़िया हैबतपुर समेत लगभग 25 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बीते तीन दिनों से यहां बाढ़ का पानी घरों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे आमजन के साथ पशु-पक्षियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि बाढ़ ने उनकी लाखों की फसलें चौपट कर दी हैं। घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों…

गोरखपुर में मासूम की नाले में डूबकर मौत, ठेकेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार को मदरसे से लौट रही एक मासूम बच्ची खुले नाले में गिर गई और करीब 100 मीटर तक बहती चली गई। राह चलते एक युवक ने घटना को देखा और बिना समय गंवाए बच्ची को गोद में उठाकर दौड़ते हुए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत जांच और उपचार शुरू किया, लेकिन दुखद रूप से बच्ची को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह…