नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ी घोषणा की है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा की कन्फर्म टिकट की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था में किसी भी यात्री को टिकट की तारीख बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर यह सुविधा जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू की जाएगी। अब तक यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट रद्द कर नया टिकट बुक कराना…
Category: राज्य
बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर ने बिहार के मुसलमानों को कुरान की कौन सी आयत याद दिलाई ?
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. तारीखों के ऐलान के बाद से सभी सियासी पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है. सियासी हलकों में प्रशांत किशोर की एंट्री ने खलबली मचा दी है, क्योंकि वो युवाओं में काफी लोकप्रिय बताए जा रहे हैं. एक पॉडकास्ट में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मुसलमानों को डंके की चोट पर कहता हूं कि आपको वोट आरजेडी को देना है तो दो, प्रशांत किशोर की बात…
हरियाणा में IPS अधिकारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, चंडीगढ़ में मची सनसनी
हरियाणा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 पुलिस विभाग से जुड़ी एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूर्ण कुमार ने कथित तौर पर अपने आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मकान नंबर 116 में घटी, जहाँ गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। अधिकारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया…
चिराग और मुकेश सहनी करेंगे जन सुराज पार्टी से गठबंधन? प्रशांत किशोर ने दे दिया जवाब
2025 का बिहार विधानसभा चुनाव कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी बहुत जल्द ये साफ हो जाएगा. देर होने की वजह है कि कोई पार्टी गठबंधन में ज्यादा सीटें मांग रही है तो किसी को पसंदीदा सीट चाहिए. दूसरी ओर सीटों के फंसते पेंच को लेकर महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी और एनडीए में शामिल चिराग पासवान को लेकर चर्चा तेज है कि ये दोनों जन सुराज से गठबंधन तो नहीं करेंगे? इस पर बीते मंगलवार (07 अक्टूबर, 2025) की रात प्रशांत किशोर ने क्लियर कट जवाब दिया. इस…
बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता लगते ही एक्शन में प्रशासन
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है. आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में है. इस कड़ी में राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पहले दिन की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकद, शराब, नशीले पदार्थ व दूसरी चीजें बरामद की गईं. जब्त की गई चीजों की कीमत दो करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही…
ब्राजील में चमत्कार: कॉपर टी लगे होने के बावजूद जन्मा स्वस्थ बच्चा, हाथ में पकड़ी मिली डिवाइस
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 ब्राजील से एक हैरान करने वाला और चमत्कारिक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गर्भनिरोधक डिवाइस कॉपर टी (IUD) लगवाया था, ताकि वह दोबारा मां न बनें। लेकिन इसके बावजूद महिला गर्भवती हो गई और 9 महीने की कठिन परिस्थितियों के बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि नवजात शिशु जन्म के समय अपने हाथ में कॉपर टी पकड़े हुए नजर आया। क्या है कॉपर टी? कॉपर टी एक गर्भनिरोधक उपकरण (Intrauterine…
भीलवाड़ा:इंस्टाग्राम का इश्क़ निकला महंगा: दुल्हन ने शादी के अगले दिन ही किया लाखों का गहनों समेत फरार
भीलवाड़ा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने शादी का रूप लिया और फिर जिंदगीभर का सबक बन गई। इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते के भरोसे ने एक युवक की खुशियां छीन लीं और उसे पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिला। मामला क्या है? जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा जिले के किशन नामक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवती से हुई। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और जल्द ही मंदिर में शादी हो गई।…
नई दिल्ली:दिवाली और छठ पूजा से पहले आधार अपडेट फीस में बढ़ोतरी, सरकार का नया नोटिफिकेशन जारी
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले आधार कार्ड अपडेट करने की फीस में वृद्धि की घोषणा की है। अब नागरिकों को आधार में डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अधिक शुल्क देना होगा। नई फीस संरचना: डेमोग्राफिक अपडेट: पहले 50 रुपए, अब 70 रुपए बायोमेट्रिक अपडेट: पहले 100 रुपए, अब 125 रुपए डॉक्यूमेंट अपडेट: पहले 50 रुपए, अब 75 रुपए घर पर विजिट (होम डिलीवरी) चार्ज: 700 रुपए सरकार ने यह सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी…
नई दिल्ली:4 अक्टूबर से बदलेगा चेक क्लियरिंग सिस्टम, घंटों में होगा क्लियर
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 बैंक में चेक जमा करने के बाद दो-दो दिन तक पैसे आने का इंतज़ार करने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा बदलाव करते हुए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी। अब चेक क्लियरिंग में नहीं लगेगा 2 दिन पहले बैंक में चेक जमा करने के बाद उसे क्लियर होने में 24 से 48 घंटे का समय लगता था। लेकिन…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति से मिले रक्षा सेवाओं के प्रमुख
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में जनरल अनिल चौहान (CDS), जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (सेना प्रमुख), एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह (वायु सेना प्रमुख) तथा एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने रक्षा सेवाओं के प्रमुखों से राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों की तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने देश…
नई दिल्ली:01 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, जेब और जीवन पर पड़ेगा सीधा असर।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 अक्टूबर 2025 की शुरुआत बुधवार से हो रही है। हर नए महीने की तरह इस बार भी कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और जीवन पर पड़ेगा। खास बात यह है कि अक्टूबर से त्योहारों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में इन बदलावों का महत्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलने जा रहा है— घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें त्योहारों के सीजन में गैस सिलेंडर…
तमिलनाडु के करूर में रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत ?
तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को एक्टर विजय की रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए कई लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आपातकालीन टीमें और वरिष्ठ राज्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) नेता और अभिनेता विजय की ओर से आयोजित यह रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई थी. बिजली…
चंद्रपुर:मैं डॉक्टर नहीं बनना चाहता – अनुराग की आख़िरी चिट्ठी ने खड़े किए सवाल।
महाराष्ट्र:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 चंद्रपुर जनपद के 19 साल का अनुराग, जिसने मेडिकल की सबसे कठिन परीक्षा NEET में 99.99% अंक हासिल किए और OBC कैटेगरी में 1475वीं रैंक पाई, अब इस दुनिया में नहीं है। परिवार और गाँव की उम्मीदें थीं कि वह डॉक्टर बनेगा और नाम रोशन करेगा, लेकिन उसकी आख़िरी चिट्ठी ने सबको हिला कर रख दिया। उस छोटे से कागज़ पर लिखा था – “मैं डॉक्टर नहीं बनना चाहता।” सपनों का बोझ या मजबूरी? अनुराग का MBBS में एडमिशन लगभग तय था। यह…
नई दिल्ली की प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 दिल्ली की जानी-मानी प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को हाल ही में एक विशेष अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने माननीय अर्चना पांडे जी, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार जी और पूरे देश के विधायकों तथा मंत्रियों के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला जी की उपस्थिति में आयोजित आंध्र प्रदेश संसद में तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के प्रतिनिधियों, विधायकों और मीडिया से जुड़े व्यक्तित्वों को एक साझा मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों…
नई दिल्ली:काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर पहुँचा 13 साल का लड़का, सभी रह गए दंग
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अफगानिस्तान के 13 वर्षीय लड़के ने काबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर करीब 94 मिनट का खतरनाक सफर तय किया और सकुशल दिल्ली पहुँच गया। जानकारी के मुताबिक, यह नाबालिग काबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों की गाड़ियों के पीछे-पीछे सुरक्षा घेरे में दाखिल हुआ और विमान के रियर सेंट्रल लैंडिंग गियर बे में जाकर छिप गया। दरअसल, उसका मकसद ईरान जाने…
नई दिल्ली: छात्राओं के यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 राजधानी दिल्ली में एक बड़े शिक्षा संस्थान से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIIM) में पढ़ रही महिला छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने EWS (Economically Weaker Section) छात्रवृत्ति के तहत PGDM कोर्स कर रही छात्राओं को अशोभनीय संदेश भेजे। आरोप है कि उन्होंने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया…
नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाया, अब 30 मई 2026 तक करेंगे सेवा
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। 10 सितंबर को समाप्त हो रहा था कार्यकाल जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 10 सितंबर 2025 को समाप्त होने वाला था। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी कर उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस तरह वे एक और साल से अधिक समय तक देश के पहले रक्षा प्रमुख के…
मिर्जापुर: वायरल वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, सरोज सरगम समेत 9 गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली शहर मीरजापुर में दर्ज वायरल वीडियो प्रकरण ने बड़ा रूप ले लिया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिन्द सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने और समाज में विद्वेष फैलाने की साजिश सामने आई है। कैसे हुआ खुलासा 23 मार्च 2025 को कोतवाली शहर मिर्जापुर थाने में आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा मुकदमा…
बिहार चुनाव में क्या होगा? सर्वे के बाद अब किसने प्रशांत किशोर को लेकर कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद माह ही बचे हैं. ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच वोट वाइब का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें जन सुराज को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आ रहा है. बिहार में लोगों से वोट देने को लेकर सवाल पूछे गए तो 36.2 फीसदी ने एनडीए को अपना मत देने की बात कही है, जबकि महागठबंधन को उससे थोड़ा ही कम यानि 35.8 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. इससे साफ है कि दोनों के बीच…
नई दिल्ली:20 साल पुराने वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने जारी की नई अधिसूचना
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन करते हुए 20 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की नई फीस तय कर दी है। यह नियम केंद्रीय मोटर वाहन (तीसरा संशोधन) नियम, 2025 के तहत लागू होंगे और राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होंगे। नई अधिसूचना के अनुसार, अब 20 वर्ष से पुराने वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने पर अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से शुल्क देना होगा। विभिन्न वाहनों पर निर्धारित नवीनीकरण…
