नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए रेल नीर और अन्य पैकेज्ड पीने के पानी की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कमर्शियल सर्कुलर संख्या 18/2025 के अनुसार अब एक लीटर की रेल नीर बोतल की कीमत ₹15 की जगह ₹14 होगी, वहीं 500 मिलीलीटर बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने यह संशोधित दरें 22 सितंबर 2025 से लागू करने का आदेश दिया है। अन्य ब्रांड्स की…
Category: राज्य
नई दिल्ली:आईएएस के. बालाजी गृह मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के. बालाजी को गृह मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है। के. बालाजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 27 अप्रैल 2027 तक, या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति उप…
नई दिल्ली:उत्तरी भारत में बाढ़ की तबाही: विकास के नाम पर पर्यावरण से छेड़छाड़ पर उठे सवाल
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ‘विकास’ के नाम पर की जा रही पर्यावरण से छेड़छाड़ इस त्रासदी की सबसे बड़ी वजह है। विशेषज्ञों और स्थानीय जनता का मानना है कि पिछले एक दशक में पहाड़ों को काटकर, नदियों के किनारों को कमजोर कर, और जंगलों की अंधाधुंध कटाई करके सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं को और भी भयावह बना दिया है। पिछले…
नई दिल्ली:जीवनसाथी डॉट कॉम पर बने दोस्ती के जाल में फंसे सरकारी कर्मचारी, पति-पत्नी निकले ब्लैकमेलर।
दिल्ली-एनसीआर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 ऑनलाइन फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है, जो जीवनसाथी डॉट कॉम पर सरकारी कर्मचारियों से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाता था। ऐसे रचते थे षड्यंत्र सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला शादी-सम्बंधित वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर सरकारी कर्मचारियों से संपर्क करती थी। बातचीत और विश्वास बनाने के बाद वह उन्हें होटल में मिलने बुलाती। वहीं उसका पति पहले से ही कैमरा सेट कर देता था। दोनों मिलकर पीड़ित के साथ महिला…
दौसा में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत: एक युवा के सपनों को लील गई शैक्षिक व्यवस्था की विफलता
दौसा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 27 वर्षीय ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी का शव देर रात दौसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दौसा विधायक डीडी बैरवा भी अस्पताल पहुंचे। राजेंद्र धौलपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत थे और फिलहाल दौसा में…
असम: अफ़सर के घर से 92 लाख कैश और 2 करोड़ के जेवर बरामद
गुवाहाटी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 असम सिविल सेवा की अफ़सर नूपुर बोरा के घर पर मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में अफ़सर के घर से 92 लाख रुपए नकद और करीब 2 करोड़ रुपए के सोना-चाँदी व हीरे-जवाहरात बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और disproportionate assets (अघोषित संपत्ति) के मामले में की गई। टीम ने लंबे समय से अफ़सर की आय और संपत्ति की जांच की थी। छापेमारी के दौरान नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगानी…
नई दिल्ली:आईएएस चंद्रशेखर एस बने उपराष्ट्रपति के निजी सचिव
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर एस (बैच 2014, केरल कैडर) को भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति से जुड़ी मुख्य बातें मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंद्रशेखर एस का कार्यकाल बतौर उप निदेशक (उप सचिव स्तर), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में समय से पहले समाप्त कर दिया गया…
कैथल विशेष अदालत का सख्त कदम : गवाही से बार-बार गैरहाज़िर रहने पर SHO को सलाखों में बंद किया
हरियाणा :(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 गुरुवार को कैथल की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल ने गवाही के लिए बार-बार अनुपस्थित रहने पर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक घंटे के लिए कोर्ट परिसर के बक्शीखाना (सलाखों) में बंद करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्तमान में सिरसा के बड़ाबूढ़ा थाने में SHO पद पर तैनात हैं। यह मामला वर्ष 2021 में सीवन थाना क्षेत्र में हुई…
नई दिल्ली सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति: राष्ट्रपति ने दिलाई गोपनीयता की शपथ।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और समाजसेवी श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, न्यायपालिका के उच्च पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर तमिलनाडु से आने…
नई दिल्ली:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग: सांसद चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि महर्षि वाल्मीकि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनका प्रकाश पर्व विश्वभर में बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। सांसद चन्द्रशेखर ने पत्र में उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में पहले महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर…
सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत था। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार…
पटना:आधुनिकता की मिसाल: लोकगायिका देवी बनीं अविवाहित माँ।
पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 बिहार की चर्चित भोजपुरी लोकगायिका देवी ने समाज के पारंपरिक ढाँचों से अलग हटकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विवाह किए बिना ही आईवीएफ (In Vitro Fertilization) तकनीक की मदद से माँ बनने का सपना साकार किया। 9 सितम्बर 2025 को एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के द्वारा देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। देवी का कहना है कि उन्हें विवाह संस्था पर भरोसा नहीं है, लेकिन माँ बनने की उनकी इच्छा प्रबल थी। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और स्पर्म बैंक…
नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के हजरतबल दरगाह परिसर में शिलापट्ट तोड़े जाने पर सांसद ने जताई कड़ी आपत्ति।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 जम्मू-कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) के हजरतबल दरगाह परिसर में हाल ही में हुए जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए शिलापट्ट को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आंवला (बरेली) से लोकसभा सांसद नीरज मौर्य ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर गहरी चिंता और नाराज़गी जताई है। सांसद ने बताया कि दरगाह का जीर्णोद्धार/पुनर्निर्माण वक्फ बोर्ड व सरकार की देखरेख में संपन्न हुआ था। कार्य पूर्ण होने के…
नई दिल्ली:75 वर्ष का पड़ाव — सत्ता, आयु और विरासत का विमर्श
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 भारत की राजनीति इस समय एक प्रतीकात्मक मोड़ पर खड़ी है। 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। यह अवसर केवल एक जन्मदिन का उत्सव भर नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति, सत्ता-दर्शन और नेतृत्व की परंपरा पर गंभीर विमर्श का क्षण भी है। सत्ता और समय का द्वंद्व राजनीतिक दर्शन का मूल सिद्धांत है कि सत्ता स्थायी नहीं होती। अरस्तू ने सत्ता को नैतिकता और संस्थागत व्यवस्था दोनों पर आधारित माना, जबकि कौटिल्य ने शासक की शक्ति…
नई दिल्ली:राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश के गौरवशाली शिक्षक
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 “राष्ट्रीय शिक्षक दिवस” के पावन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने देशभर के चुनिंदा शिक्षकों को “राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025” से सम्मानित किया। इस गौरवमयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से प्रदेश का मान बढ़ाया। सम्मानित शिक्षकों में शामिल हैं: 👏 प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा तिवारी – पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, रानी कर्णावती, जनपद मीरजापुर 👏 श्री राम लाल सिंह यादव – शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़वापुर, जनपद भदोही 👏 प्रो. विभा शर्मा – अंग्रेजी विभाग,…
नई दिल्ली:राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025: भदोही के शिक्षक राम लाल सिंह यादव को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 जनपद भदोही के लिए गर्व का क्षण रहा जब उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़वापुर के शिक्षक श्री राम लाल सिंह यादव को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया। श्री यादव ने अपनी इनोवेटिव सोच और सतत प्रयासों से न केवल गांव के स्कूल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाया, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय के…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: पीडब्ल्यूडी को मिलेगा स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) का अपना स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर होगा। पिछले 30 वर्षों से दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार के सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) कैडर पर निर्भर थी। इस कारण कई बार परियोजनाओं की रफ्तार धीमी रही, निर्णय लेने में अड़चनें आईं और इंजीनियरों की जवाबदेही तय नहीं हो पाई। सरकार के अनुसार, अब नई व्यवस्था में दिल्ली…
राजस्थान: कमूल एनजीओ के डॉ एस के फगेड़िया राष्ट्रीय स्तर पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित
सीकर : आदर्श समाज समिति इंडिया सूरजगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कमूल एक सहारा एनजीओ सीकर के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यकम में डॉ एस के फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं समाजहित में उत्कृष्ट योगदान हेतु आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी एवं पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में…
बिहार प्रदेश महासचिव संगठन बने डॉ. राज कुमार
सम्यक पार्टी ने डॉ. राज कुमार को सम्यक पार्टी बिहार का प्रदेश महासचिव संगठन नामित किया है। पूर्व में उन्होंने सम्राट अशोक क्लब के औरंगाबाद जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में क्लब का मजबूत संगठन खड़ा किया था, और आज भी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय हैं। इससे पूर्व वह आम आदमी पार्टी में औरंगाबाद जिले के जिला सचिव थे और 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे थे। छात्र जीवन में आप छात्र संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। सम्यक पार्टी की पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा और बहुसंख्यकों…
नई दिल्ली:171 साल पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा खत्म, स्पीड पोस्ट में हुआ विलय
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 भारतीय डाक विभाग ने एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए 171 वर्ष पुरानी “रजिस्टर्ड डाक सेवा” को 1 सितंबर 2025 से बंद कर दिया है। यह सेवा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी और आधिकारिक पत्राचार, कानूनी नोटिस, सरकारी आदेशों और व्यक्तिगत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से भेजने का सबसे भरोसेमंद साधन मानी जाती थी। अब डाक विभाग ने रजिस्टर्ड डाक को स्पीड पोस्ट सेवा में विलय कर दिया है। यानी अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम…
