गुड़गांव की गोल्फ कोर्स रोड: अरबों की प्रॉपर्टी, लेकिन सड़क बनी जलभराव का शिकार

गुड़गांव:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 देश की सबसे महंगी और हाई-प्रोफाइल जगहों में शुमार गुड़गांव की गोल्फ कोर्स रोड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण – यहां की चमचमाती इमारतें नहीं, बल्कि जलभराव से नदी जैसी दिखने वाली सड़कें। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित DLF कैमेलियास जैसी लग्ज़री सोसाइटियां दुनिया भर में जानी जाती हैं। यहां एक फ्लैट की कीमत 100 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। इस इलाके को भारत का “अल्ट्रा रिच जोन” कहा जाता है, जहां देश-दुनिया के नामी बिज़नेसमैन,…

राजस्थान में महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन पर संशय, समाज में गहराती नाराजगी

जयपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 राजस्थान में माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य और काछी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं की मांग करता रहा है। इसी उद्देश्य से पूर्ववर्ती सरकार ने 23 अक्टूबर 2022 को राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित किया था, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत शामिल किया गया। हालांकि, बोर्ड गठन को स्वीकृति मिलने के बाद लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है…

तमिलनाडु पुलिस में बड़ा बदलाव : IPS जी. वेंकटरमन बने नए डीजीपी

चेन्नई :(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तमिलनाडु सरकार ने राज्य पुलिस बल के सर्वोच्च पद पर अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी थिरु जी. वेंकटरमन को तमिलनाडु का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक/हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीजीपी थिरु शंकर जिवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जी. वेंकटरमन, जो अब तक डीजीपी प्रशासन के पद पर कार्यरत थे, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा, सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आईपीएस विनीत देव…

नई दिल्ली:पूर्व RBI गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल बने IMF के कार्यकारी निदेशक

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 भारत के पूर्व रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) गवर्नर और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. पटेल का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। इस अवधि में वे IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. उर्जित पटेल 2016 से 2018 तक भारतीय रिज़र्व बैंक…

बिहार के पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली लाठी ।

पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। दर्शन के दौरान भारी हंगामा बिहार सरकार के मंत्री नितिन…

नई दिल्ली:रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार को एक साल का सेवा विस्तार

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सतीश कुमार को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल को 1 सितंबर 2025 से एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सतीश कुमार को यह सेवा विस्तार पुनर्नियुक्ति (Re-employment) के आधार पर वर्तमान शर्तों व नियमों पर दिया गया है। आदेश…

नई दिल्ली:टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जापानी पीएम इशिबा संग होगी अहम मुलाकात।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2025 भारत और जापान के बीच विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय प्रधानमंत्री आज टोक्यो पहुंचे। इस दौरे के दौरान वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो इशिबा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने टोक्यो पहुंचने के बाद अपने संदेश में कहा कि भारत और जापान लगातार अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। यह यात्रा मौजूदा साझेदारी को और गहरा करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने का अवसर प्रदान करेगी। सूत्रों के…

धौलपुर: फर्जी IG रैंक का अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

धौलपुर।(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 राजस्थान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को IG रैंक का अधिकारी बताने वाले एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कई जगह सरकारी अफसरों और पुलिसकर्मियों के साथ पहचान बनाने की कोशिश कर चुका था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया…

नई दिल्ली:पीएम मोदी ने बढ़ाई बड़ी राहत : पीएम स्वनिधि योजना अब 31 मार्च 2030 तक

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वाले भाई-बहनों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2030 तक करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि देश के छोटे-छोटे कारोबारियों, ठेला-रेहड़ी वालों और पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव मदद दी जाएगी। इस दिशा में स्वनिधि योजना गरीब तबके के लिए एक मजबूत सहारा साबित हो रही है।…

बिहार चुनाव : NDA में सीट बंटवारे पर फॉर्मूला तैयार, चिराग पासवान को मिल सकती हैं इतनी सीटें

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर माहौल काफी गरम है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में लंबी चर्चा के बाद अब सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार हो चुका है. जैसे ही विधानसभा चुनावों का ऐलान होगा, सभी सहयोगी दलों की सीटों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. एनडीए की तरफ से इसे लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. सितंबर के आखिरी हफ्ते या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. जिसके बाद ही तमाम दलों की तरफ…

बिहार चुनाव : राहुल गांधी के बयानों से बिहार में सियासी बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली ने एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे बीजेपी ने ‘सड़क छाप’ करार दिया। इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे, जिनके बिहार आने पर बीजेपी और जेडीयू ने बिहारियों के अपमान का मुद्दा उठाकर पलटवार किया। साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही दोनों ही गठबंधनों के नेताओं में…

जम्मू:वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 रियासी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 3 बजे अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग 12 किलोमीटर लंबा है और भूस्खलन…

नई दिल्ली:यूपी के अफसरों ने दिल्ली में किया शिरकत, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की कार्यशाला में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 राजधानी में आयोजित दो दिवसीय वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, मिजोरम सहित उत्तर प्रदेश के अफसरों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों—आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, सेना और बीएसएफ—के महानिदेशक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश से शामिल प्रमुख अधिकारी: IAS दीपक कुमार, मुख्य सचिव…

युवा समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. फगेड़िया को मिला माँ भारती सेवा सम्मान 2025

राजस्थान सीकर जिले के शिवसिंहपुरा निवासी युवा समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. एस के फगेड़िया को संगम अकादमी कोटा द्वारा माँ भारती सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है । डॉ फगेड़िया को यह सम्मान संगम अकादमी कोटा के निदेशक ओमप्रकाश लववंशी द्वारा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा में उत्कर्ष कार्यों के लिए दिया गया है जो कि समाज के लिए गर्व एवं प्रेरणादायक है । कमूल एक सहारा संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया के नेतृत्व मे कमूल एनजीओ टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, गौ सेवा, सड़क दुर्घटना रोकथाम…

दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शाक्य महासभा का शिक्षक-छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 अखिल भारतीय शाक्य महासभा, प्रदेश कार्यकारिणी दिल्ली द्वारा भव्य शिक्षक-छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और समाज उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न परीक्षाओं व शैक्षिक गतिविधियों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सीमा शाक्य, सदस्य – राज्य शिक्षा आयोग, उत्तर प्रदेश शासन ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में…

जम्मू:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ बादल फटने की स्थिति की समीक्षा की

जम्मू:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से उत्पन्न हालात का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय समीक्षा की। प्रतिकूल मौसम की वजह से वे स्वयं प्रभावित क्षेत्र किश्तवाड़ नहीं जा सके, लेकिन जम्मू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिशोटी इलाके की स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य की सराहना रक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य प्रशासन, सेना, NDRF, SDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संकट की इस घड़ी में बेहतरीन कार्य किया है। सभी एजेंसियों ने…

बिहार के मखाना किसानों से राहुल गांधी की मुलाक़ात: मेहनतकश बहुजनों की मेहनत, मुनाफ़ा बिचौलियों की झोली में

बिहार:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिसे मखाने की धरती कहा जाता है, दुनिया के कुल उत्पादन का करीब 90 प्रतिशत मखाना अकेले उगाता है। यह राज्य की शान और वैश्विक स्तर पर पहचान का प्रतीक है। लेकिन इसी मखाने की खेती करने वाले किसान-मज़दूरों की ज़िंदगी बेहद दयनीय है। किसानों की आपबीती: “मेहनत हमारी, फायदा दूसरों का” तालाबों और खेतों में दिन-रात धूप और पानी में पसीना बहाने वाले किसान आज भी गरीबी और उपेक्षा झेल रहे हैं। बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में यही मखाना 1000 से…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री से Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील (Porn) एवं अर्ध-अश्लील (Semi-Porn) वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एनसीआईबी की राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक सुरेश शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रही अश्लील सामग्री बच्चों, किशोरों और युवाओं के मानसिक एवं नैतिक विकास पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। पत्र में इसके दुष्प्रभाव गिनाते हुए कहा गया है कि…

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदले, सतीश गोलचा बने नए कमिश्नर

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस. बी.के. सिंह को हटाकर उनकी जगह आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर गोलचा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद की गई है। कुछ दिन पहले जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 1992 बैच…

नई दिल्ली:कांग्रेस ने की विदेश विभाग की नई टीम की घोषणा, सलमान खुर्शीद चेयरमैन बनाए गए।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विदेश विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने नए चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन्स की नियुक्ति की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार— श्री सलमान खुर्शीद को चेयरपर्सन बनाया गया है। श्री बृजेंद्र सिंह को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डॉ. अरथी कृष्णा को भी वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन होगा। कांग्रेस ने पूर्व चेयरपर्सन श्री आनंद शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें…