यूक्रेन को 9 लाख करोड़ की मदद कर चुका US, पढ़िए रिपोर्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की गुरुवार को जंग शुरू होने के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। इस बीच जेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन के लिए अमेरिका की मदद बहुत जरूरी है। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद ने बताया- जेलेंस्की ने उनसे कहा है कि अगर हमें मदद नहीं मिलेगी तो हम जंग हार जाएंगे।जेलेंस्की के दौरे के समय विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने घोषणा की कि यूक्रेन को जंग के लिए अमेरिका 128 मिलियन डॉलर (1061 करोड़ रूपए) दे रहा है। इसके साथ…

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 5 विकेट से हरा दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। मोहाली में टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इंजरी के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर से डेविड वॉर्नर का कैच छूट गया। सूर्यकुमार यादव ने कैमरून ग्रीन को रन आउट किया।ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर की आखिरी बॉल शार्दूल ठाकुर ने फुलर लेंथ फेंकी। इसे डेविड वॉर्नर ने मिड ऑफ पर खेला। बॉल सीधे श्रेय्यर अय्यर के पास गई, लेकिन अय्यर कैच नहीं पकड़ सके। कैच छूटने के वक्त…

विलेन के रोल में ऐसे जंचे प्रेम चोपड़ा कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें विलेन समझने लगे।

प्रेम चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के उन खूंखार विलेन्स में होती है। आज उन्हीं प्रेम चोपड़ा का 88वां बर्थडे। 60 साल के करियर में उन्होंने 380 से अधिक फिल्मों में काम किया है मगर वो सिर्फ 1 फिल्मफेयर अवाॅर्ड से नवाजे भी गए हैं।प्रेम के पिता का सपना था कि वो डॉक्टर बने लेकिन वो I.A.S ऑफिसर बनना चाहते थे। बाद में एक्टिंग का जुनून ऐसा हुआ कि वो फिल्मों में आ गए।कॉलेज के वक्त सिगार पीना उन पर भारी पड़ गया था। वहीं जब वो फिल्मों में आए तो…

24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में उदयपुर, राजस्थान के द लीला पैलेस में शुरू हो चुकी हैं। जहां एक तरफ लेडीज वर्सेस रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं परिणीति ग्लेमरस और लग्जरी जिंदगी जीती हैं, वहीं राघव चड्ढा एक मिडिल क्लास वाली आम जिंदगी जीते हैं। दोनों की उम्र में बस 25 दिनों का ही फर्क है, हालांकि कमाई, कार कलेक्शन और संपत्ति में दोनों का कोई मुकाबला नहीं है। जहां…

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपनी शादी को लेकर क्या बोला, जानिए

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों साई की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह गले में फूलों की माला पहने नजर आ रही थीं। तस्वीर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई की एक्ट्रेस ने साउथ के फिल्म डायरेक्टर से शादी कर ली है। हालांकि, अब साई ने खुद मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए शादी की खबरों को खारिज कर दिया है। साई ने बताया कि असल में वह तस्वीर उनकी नई फिल्म…

पीलीभीत में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर नाराज हुए वरुण गांधी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लिखी चिट्ठी

एक महिला मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इस मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को एक पत्र लिखा है. पत्र के जरिए वरुण गांधी ने बृजेश पाठक को फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अस्पताल के बंद हो जाने से आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी. इंदिरा गांधी ने किया था शिलान्यास बृजेश पाठक के नाम खत लिखते हुए…

फर्रुखाबाद:- 66 वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सी० पी० विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज कायमगंज में ।

कायमगंज में दो दिवसीय 22और 23 सितम्बर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद नरेंद्र सिंह , विशिष्ट अलिशि प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय भटासा, संयोजक श्री योगेश चन्द्र तिवारी, सह संयोजक डॉ. मनोज तिवारी द्वारा मसाल जलाकर लिया गया। इसके बाद संयोजक द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया | डॉ. मनोज तिवारी जी ने आये हुए सभी प्रधानाचार्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के समक्ष विद्यालय की छात्राओं में स्वागत गान व नृत्य  प्रस्तुत किया । माननीय…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर मुस्तफाबाद में जमाया अधिकारियों ने डेरा

पीलीभीत वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के यहां आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम लगभग तय मानकर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तैयारियांं तेज कर दी हैं। एक दिन पहले मुस्तफाबाद में उच्च वनाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ निरीक्षण भी किया। इसके बाद अब सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाले वन्यजीव सप्ताह के समापन पर छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीलीभीत आ सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों…

प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्नमण्डलायुक्त ने उद्यमियों/निवेशकों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवास्वरोजगार योजना, अप्रेंटिस के लम्बित भुगतान के सम्बंध में, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में मण्डल अधीनस्थ जनपदों में विभागवार प्राप्त निवेश प्रस्ताव सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं/उनके आवेदनपत्रों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के…

प्रयागराज-मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा की

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशु पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह 03 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को समन्वय स्थापित कर डेंगू अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया। शिक्षा विभाग को प्रार्थना सभा में डेंगू एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग एवं पंचायती राज विभाग को साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु कहा है। उन्होंने चिकित्सालयों में डेंगू…

औरैया: टेंपो पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दिबियापुर : ट्रक की चपेट से औरैया से दीवियापुर आ रहे टेंपू पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना थाना औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव चिचौली के पास नदी पुल पर औरैया की तरफ से आ रहे टेंपू में ट्रक का पिछला हिस्सा लगने से टेंपू बेकाबू होकर पलट गया टेंपू पलटगया जिससे टेंपू सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो घायलों को मौके पर पहुंचीं 108 एम्बुलेंस द्वारा तुरंत जिला अस्पताल औरया पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का…

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा मीटिंग हुई संपन्न

जिले में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति जिला बदायूं की कार्यकारिणी के द्वारा ब्लॉक आसफपुर के गांव किशनपुर (बड़पूरा) में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिसमें तमाम ग्रामवासी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।ताकि किसानों की समस्याओं का निदान किया जा सके।और बदायूं के तेज तर्रार जिला महासचिव सचिन बाबू ने किसानों के बीच अपनी बात रखी और बताया कि हम आपसे वोट मांगने नहीं आए और ना ही…

चीन-पाकिस्तान की कहानी, कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने बताया ट्रूडो के भारत विरोध का सच

भारत और कनाडा के विरोध के बीच इससे जुड़ी तमाम कहानियां भी सामने आ रही है। कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने भी ऐसी कहानी बताई है, जिसके केंद्र में पाकिस्तान व चीन की भूमिका होने की बात कही गई है। भारत से रिश्ते खराब करके कनाडा के प्रधानमंत्री कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो तमाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत समेत बाकी दुनिया से तो इसके लिए उन्हें उलाहने सुनने ही पड़ रहे हैं। साथ ही खुद कनाडा की मीडिया और पत्रकार भी उनके ऊपर सवाल उठाने…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर क्या कहा?

‘मैं महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हूं, लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना यह अधूरा रहेगा। सवाल यह है कि देश में कितने ओबीसी, दलित, आदिवासी हैं? इसका जवाब सिर्फ जाति जनगणना से मिल सकता है। जैसे ही विपक्ष यह मुद्दा उठाता है, बीजेपी दूसरे मुद्दे लाकर ध्यान भटकाने की कोशिश क्यों करती है? आप जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करें। आपने नहीं किए तो हम कर डालेंगे।’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में ये बात कही। सरकार के महिला आरक्षण विधेयक लाने के बाद से जातिगत जनगणना…

मैनपुरी में सीडीओ ने 3 वन क्षेत्राधिकारियों का वेतन रोका

मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में समीक्षा की। वन क्षेत्र की भूमि बंदोबस्त में अमल दरामद के कार्य में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी करहल, मैनपुरी, किशनी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वन क्षेत्र की चिह्नित भूमि को प्राथमिकता पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा हरीतिमा एप पर अभी तक जियो टैग नहीं कराया…

शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में मिल रहे हैं डेंगू के मरीज

लखनऊ में डेंगू लगातार हमलावर हो रहा है। गुरुवार को 26 नए लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा हैं।शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी बुखार रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ हैं।ऐशबाग, रेडक्रॉस, इटौंजा, सिल्वर जुबली में एक-एक, अलीगंज में चार, चन्दरनगर, चिनहट, एनके रोड, टूडियागंज में तीन- तीन लोग डेंगू की चपेट में आए। सरोजनीनगर, इन्दिरानगर में चार लोग डेंगू…

हरदोई ; शांति मार्च का नगर में पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत

विश्व शांति दिवस 21 सितंबर 2023 को नगर के मुख्य मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय शांति वक्ता एवं विश्व शांति दूत तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड बना चुकी हियर योरसेल्फ, स्वयं की आवाज के लेखक प्रेम रावत के अनुयायियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर शांति मार्च निकाल कर शांति का संदेश नगर वासियों को दिया गया। नगर के शाहिद उद्यान कंपनी बाग से निकल गई इस शांति मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा तेज तर्रार विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र…

प्रयागराज ; मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में अन्नपूर्णा भवन योजना (मॉडल शॉप) के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण के सम्बन्ध में जनपदवार 75 दुकानों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद / नगर निगम के आर्थिक स्रोतों/ मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों…

25 हजार रुपए लेने के आरोप में एलडीए बाबू निलंबित, बाबू की हरकत देख आया वीसी को गुस्सा

एलडीए बाबू ने 250 रुपए की रसीद का सत्यापन करने के लिए 25 हजार रुपए फरियादी से ले लिया। मामला एलडीए के प्राधिकरण दिवस पर खुला। उसके बाद एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए न बाबू को निलंबित किया बल्कि महज एक घंटे के अंदर काम भी कराया।दरअसल, मोतीझील निवासी मुसीर हुसैन को साल 1982 में भवन संख्या ई1/93 आवंटित हुआ था। उन्होंने इसका पूरा भुगतान कर दिया था। लेकिन एक 250 रुपए की रसीद पर सत्यापन का काम बाकी था। अब इस काम के लिए…

जौनपुर : युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज/सरपतहां : थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल संदीप खरवार व शरद वैश्य के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि विश्वसनीय सूचना के आधार पुलिस ने दुष्कर्म में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम गौड़ पुत्र राम अवतार गौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए…