पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश- ‼️ ➡️पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आज दिनांक 24.09.2023 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों क्षेत्रों में घटित अपराध व उनके…

प्रयागराज-विश्व नदी दिवस के अवसर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

प्रयागराज-विश्व नदी दिवस के अवसर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक,विश्व नदी दिवस के अवसर पर आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंर्तगत संगम तट पर जन जागरूकता और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में जिला गंगा समिति ,गंगा टास्क फोर्स, नगर निगम, गंगा विचार मंच, नेहरू युवा केन्द्र प्रयागराज के अधिकारी व कार्यक्रताओ द्वारा गंगा तट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम अयोजित किया गया l कार्यक्रम मे प्रांत संयोजक गंगा विचार अनामिका चौधरी , जिला युवा अधिकारी जागृति पांडे,जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह, गंगा टास्क…

जौनपुर/सिकरारा: मुस्लिम लावारिश लाश को दफनाने का नेक काम किया इंतेजामिया कमेटी ने

जौनपुर में मुस्लिम लावारिश लाश को दफनाने का नेक काम लावारिश लाश इंतेजामिया कमेटी पिछले लाक डाउन के बाद करीब दो साल से जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मिली लाशों को दफनवाने का काम कर रही है, जौनपुर शहर के उत्तर पश्चिम छोर पर रहने वाले साजिद अलीम के संरक्षण में लावारिश लाश दफनाने वाली कमेटी नेआज थाना सिकरारा से मिली एक लाश को मुस्लिम समुदाय की लाश होने के कारण पूरे इस्लामिक रीति रिवाज से दफनावाया अभी एक हफ्ते पहले ही सदर अस्पताल से प्राप्त एक शव को…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य के स्वंय सेवियों ने शिक्षा प्रसार की बनाई योजना।

बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र में लक्ष्य की बरेली की टीम ने बैठक कर बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का प्रसार करने की योजना तैयार की।रविवार को बालरपुर के आर एस लाल मैमोरियल स्कूल में लक्ष्य की टीम ने मासिक बैठक की। बैठक में लोधी समाज के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में अच्छी से तैयार करने को प्रोत्साहित करने की चर्चा हुई। साथ ही जिलाध्यक्ष धनसिंह लोधी ने कहा कि लक्ष्य की ओर से बरेली में समाज के बोर्ड परीक्षा में टापर…

बरेली – जुलूसे मोहम्मदी को लेकर चौकी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

बरेली/मीरगंज – जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी चौकी परिसर मे चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जुलूसे मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर हाजी अकील टाल वाले एवं हाफिज जाकिर ने चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को बताया कि कस्बे में 28 तारीख को जुलूसे मोहम्मदी जुलूस पुरानी कपड़ा बाजार से शुरू होकर कस्बे की मेन बाजार होते हुए लोधी नगर चौराहे पर पहुंचकर वहां से लौट कर बिजली घर पर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी ने…

यहां अचानक से गायब हो गए 20 हजार लोग, आती हैं बहुत डरावनी आवाजें

‘अलास्का ट्रायंगल’ के रहस्य की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है. यह जगह यूएफओ, भूतों और बिगफुट के कथित तौर पर देखे जाने के साथ-साथ 20 हजार से अधिक लोगों के अचानक गयाब होने को लेकर भी जाना जाता है. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और सरकार ने हाल के वक्त में यूएफओ और एलियन जैसी घटनाओं के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है. डिस्कवरी चैनल की एक नई डॉक्यूमेंट्री में कुछ सबसे रहस्यमय यूएफओ देखे जाने के चश्मदीदों का एक इंटरव्यू लिया गया है. डिस्कवरी चैनल डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, कुछ…

पेरेंट्स को आई ऐसी नींद कि बच्चे को खा गए चूहे, 50 जगहों पर नजर आया जख्म

एक मां-बाप ने अपने बच्चे के साथ ऐसी लापरवाही बरती है, जिसे सुनकर दुनिया थू-थू कर रही है. मां-बाप इतनी गहरी नींद में सोए थे कि उनके बच्चे को चूहा कुतर गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी. चूहों ने बच्चे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और हाथ ही उंगलियों को भी काट डाला. बच्चे के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म मिले हैं. बच्चे को चूहे जिंदा खा गए हैं. यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के 13 सितंबर को इंडियाना में यह हादसा हुआ था. इवांसविले पुलिस…

प्रयागराज:पेंशनरो की पेंशन का भुगतान किया जा रहा है

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत बित्तीय वर्ष 2023-24 मे आधार डेस्क प्रणाली (डी0बी0टी0) द्वारा पेंशनरो की पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। निदेशालय स्तर से ग्रामीण क्षेत्र के 13447 तथा शहरी क्षेत्र में 1853 अर्थात कुल मिलाकर 15300 का डाटा जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी प्रयागराज के पोर्टल पर अग्रसारित किया गया है। जिन्हें बैंक शाखाओ से आधार सीडेड(NPCI MAIPING) कराया जाना है। ऐसे पेंशनरो को सूचित किया जाता है कि वे अपने बैंक पासबुक के साथ मो0 आधार कार्ड के मूल प्रति के साथ अपने…

मैनपुरी में किशोर ने फंदे से लटककर जीवनलीला की समाप्त, इकलौती संतान था, मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात एक किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह इकलौती संतान था। शनिवार सुबह घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। हाल ही में लौटा था। घटना औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती खुड़िया गांव की है। गांव निवासी राजू बाथम का पुत्र शेखर (17) गुजरात में रहकर एक खोया फैक्टरी में काम कर रहा था। दो…

मैनपुरी के बाजार में सामान लेने निकली बेटी रेस्टोरेंट में मुस्लिम ब्यायफ्रेंड के साथ मिली, भड़क गए परिवारवाले

रेस्टोरेंट में मुस्लिम युवक के साथ युवती के होने की जानकारी पर लड़की के स्वजन भड़क गए और हंगामा किया। पुलिस भी पहुंची और उन्हें थाने लेकर आयी। जानकारी मिलने पर युवक के स्वजन व उसके पक्ष के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। युवक और उसका भाई कोतवाली में हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मैनपुरी शहर के एक रेस्टोरेंट पर मुस्लिम युवक के साथ बेटी को स्वजन भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। युवक पक्ष…

पीलीभीत में पोर्टल दे गया दगा, नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड

पीलीभीत में नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने किया। यहां कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन पोर्टल दगा दे गया। महज 10-12 लोगों के ही कार्ड बन सके। स्वास्थ्य शिविर में आए 57 मरीजों का चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दवाएं दीं। इसी के साथ आयुष्मान कार्ड के कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्ड बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग आए। शुरुआत में…

पीलीभीत के जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक, आबादी में घुसकर झोपड़ी उजाड़ी, ग्रामीणों में दहशत

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हाथी आतंक मचा रहे हैं। फसलों के बाद हाथी अब ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने एक ग्रामीण का झोपड़ीनुमा मकान उजाड़ दिया। वन विभाग के लापरवाही को देख ग्रामीण खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं। कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार बराही रेंज का लग्गा भग्गा का जंगल है। कई दिनों से करीब सात हाथी जंगल में…

पीलीभीत के जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की बढ़ती संख्या जहां इंसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है, वहीं पर्यटन को भी अलग पहचान दिलाए है। जंगल मार्ग और उसके बाहर अक्सर बाघ घूमते दिखाई देते हैं। खटीमा मार्ग पर सर्वाधिक बाघ देखे जाते हैं। कई बार बाघ बाइक सवारों पर हमलावर भी होते रहे हैं। शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक बाघ आ गया। चंद मिनटों में बाघ अंगड़ाई लेते हुए फिर जंगल की ओर निकल गया। कार सवारों ने मोबाइल से बाघ…

पीलीभीत में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, पांच लोग घायल, पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ रात को हादसा

बीती रात पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे के दौरान ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसा अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केसरपुर के पास हुआ जहां सितारगंज की ओर से आ रही एक…

पीलीभीत में प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

पूरनपुर में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी जशोदा देवी की उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव आलमपुर निवासी जशोदा के भाई रामपाल की ओर से पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण…

जौनपुर : किशोरी भगाने के आरोपित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी

शाहगंज/खेतासराय : किशोरी भगाने के एक आरोपित के खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कर दिया है। साजिश के इस खेल में आरोपित की बहन भी मुलजिम है । खेतासराय पुलिस ने न्यायालय से अब धारा 83 के तहत कुर्की की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। धारा 82 के तहत आरोपित के पैतृक आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 83…

जी-20 वाले भी जान गए हैं कि घोसी कहां है : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

”पीएम मोदी वाराणसी आए हैं, न कि क्योटो। क्योटो को तो यूपी सरकार ने बनने ही नहीं दिया। घोसी की जीत ने राजनीति में एक नया संदेश दिया है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के परिणाम नए होंगे। मुस्लिम भाइयों को खूब डराया गया। लेकिन अधिकारियों की एक न चली और उन्होंने जमकर वोट भी दिया।”यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पीएम मोदी के काशी दौरे पर तंज कसते हुए कही। दरअसल, घोसी विधानसभा में जीत के बाद सपा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में घोसी विधानसभा…

सिविल सर्विसेज विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कैरियर वेबिनार, IAS पुलकित सिंह ने साझा किया अनुभव

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी के प्लेसमैंट सेल ने शनिवार को “कैरियर इन सिविल सर्विसेज” पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता 2020 की सिविल सेवा परीक्षा मे 26वी रैंक हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी पुलकित सिंह रहे। वेबिनार की शुरुआत अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रोफेसर एके सिंह ने किया।वेबिनार मे पुलकित सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सिविल सर्विसेज में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, “सिविल सर्विसेज में करियर एक गौरव का मार्ग है। जिसमें सिविल सर्वेंट्स को…

केन्द्र सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ रही : सुभाष लांबा

लखनऊ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व कनफरडेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के सेकेट्री जरनल एसबी यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य कर्मियों की 3 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। जिसमें देश भर से लाखों कर्मचारी शामिल होकर केंद्र सरकार को चेतावनी देंगे।सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने इस कार्यक्रम के बाद यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सभी जनपद से हजारों…

जिनका नेता पहियों वाला सूटकेस उठाए, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं। कमलनाथ जी समझ गए कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर से दिग्विजय सिंह को ही निकाल दिया। मिस्टर बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे।’सीएम शिवराज सिंह शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ सभागार में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। PM यहां भाजपा कार्यकर्ताओं…