कोतवाली क्षेत्र के गांव सफोरा निवासी हरीश गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र प्रशांत (18) सोमवार की शाम निगोही की ओर से लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसका दोस्त गांव का शगुन कश्यप पुत्र राजेश कश्यप (17) भी सवार था। रास्ते में गांव खननका के पास गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खननका चौकी पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाया। तब तक…
Category: देश
पीलीभीत में लेनदेन के विवाद पर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर में घुंघचाई थाना के गांव अभयपुर माधौपुर निवासी किरनदीप सिंह को लेनदेन के विवाद पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना २७ सितंबर की है। घुंघचाई पुलिस ने किरनदीप सिंह की ओर से लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर केे गांव भैसेही निवासी तीरथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों सहित कुछ बड़ी सीटों पर दिग्गज चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही भाजपा
भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो भी वर्ष 2019 से बड़ी जीत हासिल करनी है।लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों सहित कुछ बड़ी सीटों पर दिग्गज चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। मिशन 80 का लक्ष्य पूरा करने के लिए पार्टी फिल्मी सितारों से लेकर प्रशासनिक हल्कों की हस्तियों को भी चुनाव लड़ा सकती है।भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने…
5 प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम को लेकर क्या बोला चुनाव आयोग
केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के 5 प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा इलेक्शन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.इन 5 प्रदेशों के चुनाव नवंबर 2023 में होंगे. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में 1 चरण में मतदान होगा। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया.इलेक्शन कमीशन ने बताया कि इन 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर 2023 को घोषित…
शनिवार से इजराइल और हमास के बीच जंग जारी, पढ़िए रिपोर्ट
इजराइल और हमास के बीच शनिवार से जंग जारी है। इस बीच जंग पर अलग-अलग देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां एक तरफ पश्चिमी देश इजराइल का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान और कतर जैसे अरब देश फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं। वहीं चीन, मिस्र जैसे कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने जंग में न्यूट्रल स्टैंड लिया है।हमास और हिजबुल्लाह के सीनियर अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने इजराइल पर हमले की प्लानिंग में हमास की…
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय, जानिए
इस बार के एशियन गेम्स में क्रिकेट शामिल किया गया था। भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। टी-20 फॉर्मेट का क्रिकेट एशियाड में सफल रहा, जिसे देखते हुए इसे ओलिंपिक में भी शामिल किया जा रहा है।हमने जुलाई में ही बता दिया था कि लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय है। इसकी वजह ये है कि ओलिंपिक कमेटी भारत की करीब 1.5 अरब आबादी और यहां के फाइनेंशियल रिर्सोसेज को अनदेखा करने की…
शादियों में सेलिब्रिटीज परफॉर्म करने का क्या चार्ज करते हैं, जानिए
महंगी शादियों में सेलिब्रिटीज का परफॉर्म करना आम हो गया है। पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए ये करोड़ों रुपए लेते हैं। मशहूर इवेंट मैनेजर और वेडिंग प्लानर राजीव जैन के मुताबिक सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स शादियों में परफॉर्मेंस के लिए तीन करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं।रणवीर सिंह 1.75 करोड़ रुपए, वहीं रणबीर कपूर 1.5 करोड़ रुपए लेते हैं। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की भी फीस 1.5 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि एक्टर्स की तुलना में सिंगर्स की डिमांड ज्यादा है। उनके चार्जेज…
राजामौली की बनाई सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, जानिए कुछ खास
डायरेक्टर एस.एस राजामौली का 50वां बर्थडे है। राजामौली की बनाई सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। हिट फिल्मों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को सुपरस्टार्स देने का भी क्रेडिट उन्हीं को दिया जाता है। 23 साल के डायरेक्शन करियर में उन्होंने सिर्फ 12 फिल्म डायरेक्टर की हैं, ये सभी फिल्में हिट भी रहीं। 12 में से 11 फिल्मों में उन्होंने बतौर स्क्रीन राइटर भी काम किया है।राजामौली के पेरेंट्स का सपना था कि वो डायरेक्टर बनें। पिता वी. विजेन्द्र प्रसाद भी साउथ इंडस्ट्री ने नामी स्क्रीन राइटर…
जौनपुर : ऑपरेशन लँगड़ा के तहत पुलिस का बदमाशों से मुठभेड़
शाहगंज कोतवाली के बद्दोपुर पुलिया के पास बीती रात्रि बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई । बदमाशों की गोली से कोतवाली प्रभारी बाल बाल बच गए । जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को पैर में गोली लगी । स्थानीय सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । एक अपराधी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तीसरा अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फ़रार हो गया । तीनों अंतर्जनपदीय बदमाश है वह पूर्वांचल के जनपदों में लूट समेत अन्य अपराधों में लिप्त थे । उनके पास से…
जौनपुर : रिटायर्ड आईएएस दिनेश का हुआ सम्मान
खेतासराय : जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी व चित्रकूट मंडल के कमिश्नर रहे अधिकारी दिनेश सिंह को स्थानीय कस्बे में आयोजित एक सादे समारोह में अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया।नगर पंचायत खेतासराय में वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत सिंह मौर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बीएम हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सालिम खान, जेडी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती गीता मौर्य, शिक्षक नेता डॉ चन्द्रजीत मौर्य, संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी सच्चिदानंद ने श्री सिं को अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम और रामनामी पटका भेंट करके उन्हें सम्मानित…
हरदोई में भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के लिए बोले अपशब्द, हुआ मुकदमा दर्ज
पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता मुकदमा दर्ज हरदोई।भाजपा हरदोई के अंतर्गत अतरौली मंडल(विधानसभा-संडीला) के उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति लिमि०-गोढ़वा के अध्यक्ष व कथित एमएलसी प्रतिनिधि अमल शुक्ला के कल वॉयरल हुए एक ऑडियो में उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अत्यंत अभद्र टिप्पणी करने व सामाजिक घृणा तथा वैमनस्यता फैलाने(हेट स्पीच) के चलते क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह की शिकायत पर जनपद के कोतवाली शहर में बीती रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हरदोई के विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अमल…
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय ARP कार्यशाला का किया आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेजर एस0 डी0 सिंह विश्वविद्यालय ब्लॉक कमालगंज में जनपद स्तरीय ARP कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यशाला में सभी ARP को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत आप सभी को जो दायित्व मिला है उसे पूरी लग्न ईमानदारी से कर अपने लक्ष्य को पूर्ण करें और निपुण भारत मिशन को सफल बनाए।
फर्रुखाबाद: बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहिदपुर के पंचायत सहायक नहीं दे समय पर डयूटी
फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहिदपुर के पंचायत सहायक सिद्धार्थ कुशवाह अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह कभी भी पंचायत भवन में टाइम पर ड्यूटी नहीं जाते हैं। ग्रामीण किसी काम को लेकर जब पंचायत भवन जाते हैं। तो वह पंचायत भवन पर नहीं मिलते हैं। जब ग्राम वासी उनसे फोन पर बात करते हैं तो वह बोलते हैं अभी मैं बाहर हूं। अभी मैं खेत में काम कर रहा हूं।कभी कहते हैं मैं अभी मीटिंग में हूँ। इस तरह यह गांव की भोली…
पीलीभीत में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिता बोले- पड़ोसन बुलाकर अपने घर ले गई थी, आरोपी ने जबरन बलात्कार किया
पीलीभीत में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़ोसन के घर आई किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर सूचना के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सुनगढ़ी के रहने वाले युवक ने बीते दिनों एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर…
पीलीभीत में बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी को चप्पलों से पीटा
बरखेड़ा। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी पर कस्बे के ही युवक ने फब्तियां कसना शुरू कर दीं। इसके बाद उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया। बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल की पत्नी ममता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वार्ड नंबर पांच का रहने वाला एक व्यक्ति उनके व उनके पति के बारे में सोशल मीडिया व समाज में अभद्र टिप्पणी करता रहता है। शनिवार की सुबह 11 बजे वह कस्बे में ही स्थित एक…
मैनपुरी में आरपीएफ के जवानों ने ‘आपरेशन सूजा’ चलाया तो भड़के यात्री, मनमानी पर जमकर हुई नोकझोंक
मैनपुरी में प्लेटफार्म पर आनंद विहार एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहे थे यात्री। स्वजन को छोड़ने आए लोगों ने वाहन प्लेटफार्म के पास खड़े कर दिए। जिसके बाद जवानों ने सूजा से पंक्चर कर दिया। यात्रियों ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप। यात्रियों ने वाहन का चालान करने की मांग की जमकर हुई नोकझोंक के बाद लोगों को शांत कराया। आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को छोड़ने आए स्वजन को प्लेटफार्म पर वाहन खड़ा करना भारी पड़ गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के पुलिस कर्मियों…
मैनपुरी में खेत किनारे लगे कटीले तारों में आया करंट, छूने से युवक की मौत; परिजन ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक युवक की कटीले तार की बाड़ में प्रवाहित करंट से मौत हो गई। परिजन ने बाड़ में करंट छोड़ने वाले खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी अंकित यादव (21) शनिवार की शाम को अपने खेत पर गया था। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत के पास से होकर गुजरा। तभी…
लखनऊ में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे मैनपुरी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मोहान रोड पर रविवार को एक चलती प्राइवेट बस में आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस से धुआं उठते देख यात्री घबरा गए। जान बचाने के लिए बस से नीचे कूद पड़े। बस को जलते हुए देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से…
मैनपुरी में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई नाराजगी, बोले- डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, उसके 4 छोटे-छोटे बच्चे कैसे रहेंगे
मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फ़ानन में इलाज के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला दान्नाहार थाना क्षेत्र के कनिकपुर का है। कनिकपुर निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सिपाही राम बीते कुछ दिनों से…
पीलीभीत में शिक्षक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, घर के अंदर ही पड़ा मिला था शिक्षक का शव
पीलीभीत में पुराने विवाद के चलते एक शिक्षक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही अभियुक्तों ने घर में पत्नी की गैर मौजूदगी में शिक्षक को जमकर मारा पीटा था और मौत के घाट उतार दिया था। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया डंडा भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डांडिया गांव की रहने वाली महिला पूनम ने बीते दिनों थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे…
