पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर फायरिंग कर सराफ से 27 लाख की लूट

पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर हर्राया किशनपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सराफ से 27 लाख रुपये के जेवर और करीब 38 हजार रुपये लूट लिए। काफी छानबीन के बावजूद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। क्षेत्र के गांव मानपुर के रहने वाले दयाशंकर की करीब चार किलोमीटर दूर बिथरा बस स्टैंड के पास ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान के जेवर और रुपये से भरे दो बैग उन्होंने…

पीलीभीत में मानसिक रोगों का समय से इलाज कराया जाना जरूरी

बदायूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं सारिका गोयल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्सर मानसिक रोगों को अंधविश्वास के चलते लोग जादू-टोना, प्रेत बाधा आदि मान लेते हैं, इससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है। मानसिक रोगों का समय से इलाज होना जरूरी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में लगाए गए कैंप में नुक्कड नाटक के माध्यम से मानसिक रोगों के…

पीलीभीत में सहकारी समिति की बैठक में संचालक से की हाथापाई

बीसलपुर में ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को बैठक शुरू होते ही गांव के दो युवकों ने आकर काफी हंगामा किया। विरोध करने पर उन लोगों ने हाथापाई भी की। कोतवाली के गांव कासिमपुर स्थित ज्ञासपुर किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को सुबह 10 बजे समिति सचिव मुन्नालाल गंगवार बैठक की कार्यवाही शुरू करते इससे पहले ही गांव अमरा करोड़ के दो युवक आए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि बैठक कर केवल औपचारिकता की जाती हैं। बैठक में किसानों के…

मोदी चमत्कार का इंतजार हमास से सुलह की संभावना पर इजरायली मिलिट्री इंटेलिजेंस के पूर्व प्रमुख

इजरायल के मिलिट्री इंटेलिजेंस के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड मेजर जनरल अमोस याडलिन ने मंगलवार दोपहर अगर पीएम मोदी शांति के लिए मध्यस्थता की कोशिश करते हैं, तो इजरायल उसका स्वागत करेगा. लेकिन हमास शांति नहीं चाहता है. इजरायल-हमास जंग का मंगलवार को चौथा दिन है. अब तक 1600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. 6000 से अधिक घायल हुए हैं. इजरायल ने गाजा बॉर्डर पर कब्जा कर लिया है. फिलहाल शांति या युद्धविराम का कोई संकेत नहीं है. इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इजरायल के पीएम बेंजामिन…

इज़रायल गाजा हमले में तीन फ़िलिस्तीनी पत्रकारों की मौत

हमास ने शनिवार सुबह इजरायल के दक्षिणी हिस्सों पर अचानक और अभूतपूर्व हमला किया था. इस हमले में इजरायल में सैनिकों समेत कई सौ लोग मारे गए हैं और 2,100 से अधिक घायल हुए हैं. इसे कम से कम 50 वर्षों में इजरायल पर हुआ सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. गाजा शहर के मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास एक आवासीय इमारत पर हुए इजरायली हवाई हमले में मंगलवार तड़के तीन फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए. इस बारे में एक मीडिया संघ और एक अधिकारी की तरफ से जानकारी…

आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न का हुआ सम्मान

आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं. कार्यक्रम में कई अभिनेओं और अभिनेत्रियों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड की सुंदरता का जिक्र करते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर राज्य बताया.तीन दिवसीय आठवां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न हो गया है. तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे. फेस्टिवल की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी. कार्यक्रम में शामिल हुए सितारों ने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य…

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी को पर्दे पर फिल्माने की तैयारी शुरू हो गई है

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी को पर्दे पर फिल्माने की तैयारी शुरू हो गई है. ये फिल्म होगी ‘कराची टू नोएडा’जिसकी शूटिंग हरियाणा के सोनीपत में शुरू हो गई है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया. बताया जा रहा है कि बुधवार तक सोनीपत, नोएडा और दिल्ली में फिल्म के 30 सीन की शूटिंग होगी. फिल्म जानी फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही है. और भारत सिंह और जयंत सिन्हा इसका निर्देशन कर रहे हैं.

ICC वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं बाप-बेटे की ये जोड़ियां

क्रिकेट के इतिहास में 9 ऐसे बाप-बेटों की जोड़ियां हैं जिन्होंने ICC वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। इन जोड़ियों ने ना केवल वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है बल्कि इनके नाम कमाल के रिकॉर्ड भी हैं। क्रिकेट सिर्फ टैलेंट दिखाने वाला प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि ये वो स्टेज है जहां परिवार कई बार अपनी जर्नी भी शेयर करते हैं। आइए ऐसी ही कमाल की जोड़ियों के बारे में जानते हैं जहां पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटे ने भी क्रिकेट में खूब नाम कमाया और वर्ल्ड कप का…

पाकिस्तान की क्रिकेट प्रेज़ेंटर ज़ैनब अब्बास को वर्ल्ड कप के बीच भारत से क्यों जाना पड़ा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी ज़ैनब के पाकिस्तान लौटने की पुष्टि की है. ज़ैनब अब्बास के भारत से जाने के कारणों पर पूछे गए सवाल के जवाब में आईसीसी के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, “ज़ैनब अब्बास निजी वजहों से भारत से लौट आई हैं. ये जानकारी सही नहीं है कि उन्हें डिपोर्ट किया गया है.” पहले ऐसी ख़बरें आई थीं कि ज़ैनब अब्बास को भारत से डिपोर्ट किया गया है. हालाँकि आईसीसी ने इससे इनकार किया है. बीबीसी ने ज़ैनब अब्बास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन…

बरेली – यादव उत्थान समिति के पदाधिकारियो ने आंवला व फरीदपुर में उप जिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन।

बरेली/आंवला – यादव उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्यावेंद्र यादव के दिशा निर्देशन में प्रदेश मीडिया प्रभारी अवधेश यादव के नेतृत्व में उपजिला अधिकारी गोविंद राम मौर्य को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिसमें 2 अक्टूबर 2023 को गांव फतेहपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया वर्तमान प्रधान एवं जनप्रिय नेता प्रेमचंद यादव की हत्या सत्य प्रकाश दुबे ने अपने दबंग एवं गुंडों एवं परिवार जनो के साथ मिलकर कर दिया है और दबंगों ने गांव में जमकर उत्पाद मचाया ग्रामीणों ने अपना बचाव किया जिसमें कुछ लोगों की जान चली…

बरेली – आंवला नगर में सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई प्रथम पुण्यतिथि।

सभी समाजवादियों को अकेला छोड़कर चले गए थे आज आंवला नगर के सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए सभी कार्यकर्ताओं का मन काफी व्यथित हुआ और सभी के आंखों में आंसू थे। यहां पर प्रमुख रूप से पंडित आरके शर्मा , सैयद आविद अली, मशकूर खान , डॉक्टर इंद्रपाल यादव। अवनीश तिवारी। वैभव तिवारी अफसर खान रईस अहमद विजेंद्र सिंह यादव अरविंद यादव जगन्नाथ यादव बी डी वर्मा लक्ष्मण प्रसाद लोधी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रिपोर्टर…

फर्रुखाबाद : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांगों का किया गया सम्मान

फर्रुखाबाद, 10 अक्टूबर 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मगंलवार को नवभारत सभा भवन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 30 दिव्यांगों को रोजमर्रा की वस्तुएं देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया ।इस दौरान सीएमओ ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा lसाथ ही बताया जब तक हमारा मन मस्तिष्क…

दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में विश्व कल्याण दिवस पखवाड़ा मनाया गया

हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में विश्व कल्याण दिवस के अवसर पर पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए एक हफ्ते का पखवाड़ा मनाया इस जागरूकता पखवाड़े का अंतिम कर्यक्रम राजकीय को-एड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय रघुवीर नगर दिल्ली में किया, इस पखवाड़े में बच्चों को जागरूक करने के लिए ” पशुओं पर क्रूरता एवम पशुओ के कल्याण ” विषय पर निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया…

बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत तो मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ जलीं दो चिताएं

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले युवक की बीते देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर जब मां को मिली तो उनकी भी सांसे थम गईं और वह भी दुनिया को अलविदा कह दी। एक ही साथ मां और बेटे की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आज यानी सोमवार सुबह मां-बेटे की चिताएं एक साथ जलाई गईं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिछवां थाना क्षेत्र के इन्नीखेड़ा गांव के रहने वाले सचिन दिल्ली में ओला कार चलाता था। बीते शाम वह…

मैनपुरी में पोस्टमास्टर पर 4 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के औगौथा क्षेत्र में स्थानीय डाकघर के पोस्टमास्टर पर जिले के कम से कम 16 गांवों के निवासियों के खातों से 4 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कई ग्रामीण अपनी बचत राशि निकालने के लिए डाकघर गए, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके खातों में कोई पैसा नहीं है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पोस्टमास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत…

मैनपुरी में धान रोपाई को लेकर हुआ था झगड़ा, 10 वर्षीय मासूम का दबा दिया गला, शव देख सदमे में मां, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बालक की मौत के मामले में मां ने नामजद लोंगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर थाने में तहरीर भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगद की है। गांव निवासी पूनम ने बताया कि गांव के ही औसान सिंह और पुत्रवधू रूबी से 24 जुलाई की सुबह धान की रोपाई को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी दिन शाम…

मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- घोर जातिवादी पार्टी भाजपा, देवरिया कांड में भी लेना चाहती लाभ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा सबसे घोर जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना में भी भाजपा जातिगत लाभ लेना चाहती है। कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब देशभर में जातीय सर्वे होना चाहिए। कहा कि भाजपा में शामिल पीडीए के लोग भी जातिगत गणना के पक्ष में हैं। बीती 28 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान…

पीलीभीत में बाघ न पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग किया जाम

कलीनगर के गोवंश को मारने के बाद दो दिन से खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ के न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार करीब साढ़े आठ बजे माधोटांडा-पीलीभीत मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। नायब तहसीलदार और रेंजर के आश्वासन के बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। इसके बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम को बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने भी मौका मुआयना कर निर्देश दिए। माधोटांडा क्षेत्र के गांव मथना, रानीगंज, जमुनिया, रानीगंज और सपहा की…

पीलीभीत में मरम्मत के नाम पर शहर में छह से आठ घंटे हो रही बिजली कटौती

पीलीभीत में 24 घंटे बिजली आने का दावा करने वाला ऊर्जा निगम मरम्मत कार्य दिखाकर शहर में घंटों बिजली की कटौती कर रहा है। शहर में 16 से 18 घंटे ही लोगों को आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं ऊर्जा निगम 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है। रोजाना हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। भाजपा सरकार बनते ही शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने की कवायद की जा रही है। कागजों में तो सप्लाई 24 घंटे मिल रही है, लेकिन धरातल पर फाल्ट या…

पीलीभीत में ड्रमंड व जीजीआईसी में मरम्मत कार्य के लिए शासन ने दिए 35.92 लाख

पीलीभीत में ड्रमंड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहली किस्त का काम पूरा होने के बाद अब शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। इसमें ड्रमंड कॉलेज को 3.75 लाख और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत को 32.17 लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जनपद के चार राजकीय इंटर कॉलेज अलंकार योजना के तहत चयनित किए गए थे। इसमें पीलीभीत का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा बरखेड़ा के पौटा कला में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और पूरनपुर में स्थित…