फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय नूरपुर पहुँचकर स्कूल चलो अभियान का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा संविलियन विद्यालय नूरपुर विकास खंड बढ़पुर पहुँचकर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बरेली में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया व मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना गया,कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नवीन पंजीकृत बच्चों का माला पहनाकर व खीर खिलाकर स्वागत किया गया व बच्चों को किताबे व स्कूल को…

फर्रुखाबाद:सीडीओ ने प्रा.वि. पापियापुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नए पंजीकृत बच्चों को फूलमाला पहनकर किया स्वागत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2025 मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय पापियापुर विकासखंड बढ़पुर में पहुंचकर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नए पंजीकृत बच्चों को फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया तथा विद्यालय के अध्यापिकाओं को शिक्षा के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत समस्त 19 पैरामीटर पूर्ण पाए गए। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को खीर, फल, पाठ्य पुस्तकों इत्यादि का वितरण भी कराया गया तथा पिछले वित्तीय…

आजमगढ़: धंधारी गांव पंचायत में स्थापित की गई मारुति नंदन महावीर हनुमान जी की मूर्ति

आजमगढ़: बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना कप्तानगंज के धंधारी गांव पंचायत में नव रात्रि के अवसर पर मारुति नंदन महावीर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई जिसमे गांव के सभी निवासी मौजूद रहे। गांव के सहयोग से स्थापित की गई बजरंगी की मूर्ति स्थापित करने के बाद उसमें मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां काली जी की पूर्व में स्थापित मूर्ति के दाहिने तरफ राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। गांव के युवा अमित सिंह ने बताया है कि काफी दिन से मन…

फर्रुखाबाद:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु द्वितीय अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में सीएमओ ने अवगत कराया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा व दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, सभी गतिविधियों का माइक्रो प्लान तैयार हो गया है, सभी कर्मियों का प्रशिक्षण हो गया है। 01 अप्रैल को कलेक्ट्रेट से फतेहगढ़ चौराहा होते हुये आवास विकास ,लकूला होते हुए लोहिया हॉस्पिटल तक निकलने बाली…

प्रयागराज: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा सोमवार को अवैध बस स्टैंड , डग्गामार बसों को अवैध रूप से खडी करने, अवैध संचालन , किराये एवं अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने से जाम की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी

बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस अधीक्षक , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, अपर नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से बस स्टैंड के पास एवं शहर के अन्य स्थानों पर अवैध बस स्टैंड एवं डग्गामार बसों की अवैध रूप से पार्किंग किए जाने के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है l उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर और चालान काटे जाने की कार्रवाई करने एवं बस अड्डे के पास अवैध रूप से बसों का…

ईद के मौके पर बढ़ी ‘सिकंदर’ की कमाई, दूसरे दिन 50 करोड़ के हुई पार

सलमान खान की ‘सिकंदर’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. 30 मार्च, संडे को इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते हुए लग रहा था कि ये ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ा देगी और सॉलिड कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. ‘सिकंदर’ साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई, चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ रही…

एकता कपूर ने ‘नागिन 7 पर दिया बड़ा अपडेट, बतााया कब आ रहा है शो?

एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. अब तक इस शो के 6 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस इसके सातवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली एकता कपूर ने कंपर्म कर दिया है कि नागिन 7 जल्द ही आने वाला है. चलिए जानते हैं नागिन 7 कब से टेलीकास्ट होगा? सोमवार को, यानी ईद के मौके पर, एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ कुछ प्लान करती नजर आईं. वीडियो में…

एमएस धोनी ने दिखाई दरियादिली, बैसाखी का सहारा लेने को मजबूर राहुल द्रविड़ का हाल जानने पहुंचे

चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. बीते रविवार, राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया. इस बीच धोनी का राहुल द्रविड़ से मिलने जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हैं. उन्हें यह चोट बेंगलुरु में एक क्रिकेट मैच खेलने के दौरान आई थी. आईपीएल 2025 के मैचों के दौरान उनकी व्हीलचेयर या फिर बैसाखी के सहारे चलने की तस्वीरें निरंतर वायरल हो रही हैं. राजस्थान…

मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा, अश्विनी-रिकल्टन के दम पर दर्ज की पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. लगातार दो हार झेलने के बाद मुंबई को मौजूदा सीजन में पहली जीत नसीब हुई है. इस भिड़ंत में रायन रिकेल्टन और अश्वनी कुमार MI की जीत के हीरो रहे. मुंबई ने…

प्रधानमंत्री बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ? पहली बार दिया खुलकर जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सियासी हलकों में दावा किया जा रहा है कि वह कभी न कभी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. अब इससे जुड़े एक सवाल का सीएम योगी ने बड़ा जवाब दिया है. सीएम ने कहा है कि मैं तो योगी हूं. राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है. मैं अभी उत्तर प्रदेश राज्य का सीएम हूं. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीएम ने कहा कि ‘देखिए, मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यहां…

अखिलेश यादव बोले- देश आर्थिक संकट में फंसा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार में देश आर्थिक संकट में फंसा है। सरकार ने कारोबारियों के सामने तमाम तरह की समस्याएं खड़ी कर दी हैं। अखिलेश रविवार को लखनऊ के होटल ताज में एक ट्रस्ट के की ओर से आयोजित छोटे कारोबारियों और उद्यमियों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बैंकिंग सेक्टर बैठ गया है। बैंकों को आपस में विलय करना पड़ा। कारोबारी सुगमता अपमान, भ्रष्टाचार और कमीशन का शिकार हो गया है। पूरा कारोबार जीएसटी और…

गोंडा राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन विशेष कैंप संपन्न

श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के ग्राम सभा हारी पुर नवीन में चल रहे विशेष शिविर के छठे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें कार्यक्रम अधिकारी लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह एवं डॉ उमा पाठक ने स्वच्छता के महत्व को बताया और कहा कि बहुत सी बीमारियां गंदगी के कारण होती हैं जिससे हमें स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है. अतः साफ-सफाई से हम विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीमती आस्था चतुर्वेदी ने स्वयं सेविकाओं को…

गया में प्रतिभाओं को खोजने का प्रयास

दर्शक युवा प्रतिभाओं की पहचान के लिए आज सुबह 8 बजे और अंतिम शाम 3 बजे से पॉलिटेक्निक मैदान केंदुई गया में सत्रह वर्ष से कम आयु के लड़कों के बीच शानदार वॉलीबॉल मैच देखें। आयोजन समिति श्री आर के सिन्हा पूर्व सहायक निदेशक आईबी गृह मंत्रालय दिल्ली बोधिसत्व फाउंडेशन बिनय श्रीवास्तव शारीरिक शिक्षक फुटबॉल प्रेमी, गौतम बुद्ध फुटबॉल अकादमी, आनंद फुटबॉल क्लब आईटीआई मैदान तो युवाओं की टीम का लाइव गवाह बनें केंद्रीय विद्यालय 2, डीएवी बॉयज अकादमी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, परैया हाई स्कूल, किलकारी फाउंडेशन स्कूल।

पीलीभीत: शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में कलीनगर के रामलीला प्रांगण में सोमवार को 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ हुआ।

कलीनगर/ पीलीभीत : कलीनगर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के बाद पहले दिन तीन पारियों में यज्ञ हुआ। यज्ञ में पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में कलीनगर के रामलीला प्रांगण में सोमवार को 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान वक्ता पुरुषोत्तम भारद्वाज ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय आदि मंत्रों से हजारों आहुतियां यज्ञ में समर्पित की और गायत्री महायज्ञ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से देव शक्तियों…

कासगंज: लावारिस नवजात शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन ने कराया अस्पताल में भर्ती

कासगंज: बड़ा बाजार, थाना सोरों क्षेत्र में सोमवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब मासूम को देखा तो तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ, सुपरवाइजर रूबी और केस वर्कर आयुष मौजूद थे, जबकि पुलिस की ओर से सब-इंस्पेक्टर विकास शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। नवजात की नाजुक हालत को…

फर्रुखाबाद में एयरपोर्ट की आवश्यकता पर भाजपा नेता विकास राजपूत का जोर

फर्रुखाबाद मे विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत ने एयरपोर्ट की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि यदि फर्रुखाबाद को समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है, तो यहां एक एयरपोर्ट का निर्माण आवश्यक है।जनप्रतिनिधियों से अपीलविकास राजपूत ने कहा कि यदि जनपद के सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर इस मांग को केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं, तो फर्रुखाबाद को जल्द ही एक एयरपोर्ट मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट बनने से यहां के उद्योग एवं…

पीलीभीत : पांच धार्मिक स्थलों के बीच खुली रही शराब की दुकान का विरोध ?

पूरनपुर। सिरसा रोड पर नारायनपुर में आबादी के बीच अंग्रेजी शराब की दुकान ऐसी स्थान पर खोली जा रही है जहां चार धार्मिक आश्रम, स्कूल एवं मंदिर भी मौजूद हैं। यहां दुकान खोले जाने का भारी विरोध हो रहा है। गांव के लोगों ने आज इस मामले को लेकर विधायक बाबूराम पासवान को उनके कार्यालय में घेर लिया और दुकान हटवाने की मांग की। विधायक ने जिलाधिकारी को आबादी के बीच से दुकान हटाने को कहा। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने एसडीएम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया…

लखीमपुर खीरी : पूर्व सपा विधायक श्री विनय तिवारी जी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी

पूर्व सपा विधायक श्री विनय तिवारी जी ने गोला ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और गोला विधानसभा की जनता को भी ईद उल फितर की बधाई और शुभकामनाएं दी।पूर्व सपा विधायक विनय तिवारी जी ने सभी के सुख समृद्धि की कामना की,और कहा कि ईद का यह त्यौहार भाईचारे प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है,उन्होंने इस मौके पर लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आए और एक मजबूत और समृद्ध…

लखीमपुर खीरी : गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद ?

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू ने लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और उन्हें ईद उल फितर की गोला नगर वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस अवसर पर लोग एक दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं,ईद विश्वास प्रेम और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है,यह त्योहार धार्मिक,सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ा है।ईद उल ईद उल फितर पर अध्यक्ष जी ने गोला नगर वाशियो से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला का ध्वज अभियान

नववर्ष एवं नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई । भारतीय परंपरा के अनुसार नववर्ष के अवसर पर हम सभी अपने प्रतिष्ठान/ मकान आदि पर ध्वज लगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है । इसी परंपरा के निर्वहन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 7 दिन के अभियान के रूप में गोला के मुख्य मार्ग बस्ती मोहल्ले तक ₹20 शुल्क के साथ ध्वज लगाने का निर्णय लिया है । आज से राम नवमी तक हम सभी लोग प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक मुख्य…