सरेनी(रायबरेली)।थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब छत पर गई 16 वर्षीय किशोरी अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे में उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि किशोरी को छत पर अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा,जिसके चलते वह संतुलन खो बैठी और नीचे जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी रमेश कुमार पासी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी मंगलवार को किसी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शालिनी को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान छत से गिरने से मौत हुई है।जिसका दौरा पड़ने का बीते एक साल से इलाज भी चल रहा था।पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों मे छत से गिरकर किशोरी की हुई मौत परिजनों ने बताया दौड़ा की बीमारी
