पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा के ग्राम कुर्रैया में सतेंद्र मौर्य ( सपा )ने मौर्य ,कुशवाहा,शाक्य, सैनी समाज का सम्मेलन किया आयोजित

दिनांक 30/03/2025 को ग्राम फूटाकुआं कुर्रैया बरखेड़ा विधान सभा में मौर्य,कुशवाहा,शाक्य,सैनी समाज के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी के निर्देशन में समाजवादी पार्टी PDA मजबूत करते हुए सतेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सैकड़ों की बड़ी संख्या में मौर्य, कुशवाहा,शाक्य,सैनी समाज का सम्मेलन किया। जिसकी अध्यक्षता भगवान दास मौर्य और संचालन माखनलाल सैनी एडवोकेट के द्वारा किया। कार्यक्रम में रूकुम सिंह मौर्य एडवोकेट,रामपाल मौर्य, छत्रपाल ,विशन कुमार , रामशरण समाजवादी पार्टी PDA को मजबूत और समर्थन करने…

रायबरेली : प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई ईद उल फित्र का त्योहार

रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये। शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई और इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक दी। नमाज़ के दौरान ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी संजीव…

आजमगढ़ : सात दिवसीय संगीत मय राम कथा के आखिरी दिन हुआ भंडारे का आयोजन

आजमगढ़ के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के बनकट जगदीश गांव पंचायत में पिछले एक सप्ताह से चल रही संगीत मय राम कथा के आखिरी दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिला पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक कौशिक ब्यास ने इन सात दिनों में अपने संगीत मय राम कथा टीम के व्दारा इस तरह मनमोहक तरीके से लोगों में भक्ति भाव पिरोया कि लोग अपने आप कथा सुनने के लिए व्याकुल हो चले थे। यूं तो कथा शाम पांच बजे…

आजमगढ़ : शिब्ली कॉलेज की छात्रा अंजली यादव का विधानसभा में जोरदार प्रतिभाग

आजमगढ़ शिब्ली नेशनल पी .जी. कॉलेज आजमगढ़ की छात्रा ने ” राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा में ” भारतीय संविधान के 75 वर्ष अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा ” विषयक आयोजित कार्यक्रम में धमाकेदार प्रतिभाग़ करते हुए अपने और अपने कॉलेज के होने का एहसास करा दिया। बता दें कि अंजलि यादव शिब्ली नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी .कॉम. अंतिम वर्ष की छात्रा है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत अंजलि यादव का चयन वाराणसी जोनल में प्रतिभाग़ करने के…

बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे’? अखिलेश यादव के दावे से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सियासी बयान बाजी का दौर जारी है, यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने व्यापारियों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि, “भाजपा ने नारों में कहा था ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, लेकिन आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, बल्कि ईज ऑफ डूइंग करप्शन, ईज ऑफ डूइंग क्राइम, ईज ऑफ डूइंग इंसल्ट, ईज ऑफ डूइंग कमीशन है. इस…

यूपी में चुनाव से दो साल पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, विपक्ष के आरोपों की खोज ली काट!

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूत करने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अप्रैल और मई 2025 में इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. सरकार की योजना है कि भर्ती को समय पर पूरा कर पुलिस बल को और सशक्त बनाया जाए. बोर्ड के इस फैसले के जरिए माना जा रहा है कि योगी सरकार ने बेरोजगारी से जुड़े विपक्ष के आरोप की काट खोज ली है. चुनाव से 2 पहले ही यूपी पुलिस ने…

लखीमपुर खीरी : लखनऊ सहित कई शहरों में नजर आया चाँद, आज मनाई जा रही ईद

लखनऊ सहित कई शहरो में नजर आया चाँद कल 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद….गोला गोकर्णनाथ –गोला जमा मस्जिद के मौलाना व नूरी मस्जिद ऐटा के मौलाना नासिर अली खातिबो ने बताया राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में चांद देखा गया है,और आज मनाई जा रही ईद.देश के कई हिस्सों में चांद देखने की पुष्टि हो गई है,रविवार शाम लखनऊ सहित कई शहरों में चांद दिखने के बाद पूरे भारत में आज मनाई जा रही ईद.चाँद दिखने के साथ ही शव्वाल महीने की शुरुआत हो गई है,30 दिनों के रोजे…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री रवि प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

गोला गोकर्णनाथ –गोला नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री रवि प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम रविवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ…इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्रा टैनी जी रहे।समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा सभी का जीवन खुशियों और आनंद से भरा रहे,और सभी के जीवन में सुख शांति बनी रहे,जो लक्ष्य आप सब ने तय किए हैं,आप सब अपने लक्ष्यो को प्राप्त करें मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है आदि बातें कहीं,…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वर्षिकोत्स व प्रतिभा अलंकरण समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

गोला गोकर्णनाथ – भारत भूषण कॉलोनी स्थित राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि गोला विधायक श्री अमन गिरी जी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू रहे….कार्यक्रम का शुभारंभ गोला विधायक श्री अमन गिरी जी द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, उन्होंने छात्र व छात्राओं को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी…

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में अच्छा कार्य करने के लिए सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के मार्गदर्शन, संगम नोज/अन्य स्नान घाटों व होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं का सहयोग करने, आपातस्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने, खोया पाया केन्द्र में खोये हुए व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने एवं पुलिस/प्रशासन के प्रयासों को प्रभावी रूप से संप्रेषित करने में सहयोग करने व विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन करने वाले उत्तर प्रदेश सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों एवं उनकी टीम को दिनांक- 29.03.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं उनके…

प्रयागराज : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

आज स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिला गंगा समिति प्रयागराज द्वारा शंकर घाट पर गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने उपस्थित लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को फैलने से रोकने का आह्वान किया और कहा नदिया हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने घाट पर श्रमदान कर कूड़ा-कचरा साफ किया…

पीलीभीत :व्रतोत्सव पर्व दीपिका के उन्नीसवें अंक का चेयरमैन ने किया विमोचन

पूरनपुर /पीलीभीत। पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका के 19 में अंक का विमोचन नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने शिव शक्ति धाम अशोक कॉलोनी मंदिर परिसर में किया। इस दौरान भक्तों ने व्रतोत्सव पर्व दीपिका निकालने के लिए संपादक के प्रयासों की सराहना की वही विद्वान आचार्यों ने नव संवत्सर का फलादेश भी सुनाया और अपने विचार रखें।पूरनपुर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार व ज्योतिषाचार्य पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका के 19 में अंक का विमोचन आज नव संवत्सर के शुभ अवसर…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ- चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर माँ दुर्गा मंदिरों पर उमरा भक्तों का अपार जनसैलाब….

गोला गोकर्णनाथ-गोला नगर के चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष पर प्रथम दिन छोटा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा, भक्तों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी,मंदिर की गुरुमाता कमला देवी ने बताया देवी भागवत पुराण के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना अत्यंत फलदायी मानी जाती है,यह पर्व भक्तों को भक्ति,ज्ञान और समृद्धि प्रदान करता है,नौ दिनों माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कुष्मांडा, स्कंदमाता,कात्यायनी,कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूपों की पूजा की जाती है,जो भक्त श्रद्धा और…

पीलीभीत : विकासखंड पूरनपुर के चंदिया हजारा,राहुल नगर,खिरकिया बरगदिया में बाढ आने के कारण हजारों लोगों की खेती का भारी नुकसान मिलेगी निजात।

पूरनपूर : विकासखंड पूरनपुर के चंदिया हजारा,राहुल नगर,खिरकिया बरगदिया में बाढ़ आ के कारण हजारों लोगों की खेती का भारी नुकसान होता था जिसका भाजपा विधायक बाबूराम पासवान द्वारा जल शक्ति मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर चंदिया हजारा में लागत 190.03,राहुल नगर मजदूर बस्ती में लागत 188.18,खिरकिया बरगदिया मार्जिनल बांध की लागत 59.18 परियोजना को स्वीकृति कराया। जिससे गांव के हजारों लोगों के गांव को बाढ़ से बचाया जा सकेगा और इससे उन लोगों की खेती का भी बचाव होगा जिससे उनकी जीविका चल सकेगी इस…

पीलीभीत : शिक्षा ही सफलता की कुंजी है:- राज्यमंत्री

सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आओ झूमें नाचें गाएं प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को मुख्य आतिथि गन्न्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सम्मानित किया।शहर के होटल सॉलिटेयर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। डांस मे सब जुनियर वर्ग में प्रथम आरुष प्रताप सिह, द्वितीय आरना भटनागर, तृतीय सम्भावी, जुनियर में प्रथम मिशिका, द्वितीय इकरा, तृतीय रुही, सव सनियर में प्रथम कशिश सोनकर, द्वितीय निश्ठा शर्मा, तृतीय हर्श, सनियर में प्रथम तृशा सहगल, द्वितीय में हेमन, तृतीय…

पीलीभीत : नव संवत के प्रथम दिन जन्मे बच्चों को दिए उपहार

पूरनपूर: नव संवत एवं प्रथम नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष की भांति श्री नारायण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संदीप खंडेलवाल ने नगर के MCH विंग पूरनपुर,जीवन धारा हॉस्पिटल एवं सूर्यांश हॉस्पिटल में आज जन्मे पांच बच्चों को कपड़ों की किट भेंट कर उपस्थित सभी लोगों को नए वर्ष की बधाई दी इन नवजात बच्चों में दो बिटिया एवं 3 बालक हैं इस अवसर पर डॉ0 दिव्या ,डॉ0 सुमन जीत कौर ,डॉ0 विदित महेश्वरी डॉ0 सुनीति, श्वेता, बलवीर कौर, रेनू, अंकित जायसवाल ग्रीस परमीत आदि लोग उपस्थित रहे नवजात शिशुओं…

जिला गंगा समिति कासगंज द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोरों घाट पर स्वच्छता अभियान चला कर घाट को स्वच्छ किया गया

कासगंज जिला गंगा समिति कासगंज द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोरों घाट पर स्वच्छता अभियान चला कर घाट को स्वच्छ किया गया जिसमें जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति सुजीत कुमार , रौनक कुशवाहा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सोरों जी , रोहित देवल सह नगर प्रचार प्रमुख आरएसएस , राधाकृष्ण विजय गंगेहर तीर्थ पुरोहित सोरों जी , कुलदीप निर्भय शिक्षक , सुशील कुमार, सफाई नायक व अन्य आम जन-मानस ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा जिला परियोजना अधिकारी द्वारा पॉलीथिन, कूड़ा-कचरा व गन्दगी से मुक्त बनाने के लिए नदी…

लखीमपुर खीरी : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी आज से नवरात्रि की शुरुआत तो हो ही रही है

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी आज से नवरात्रि की शुरुआत तो हो ही रही है,इसके साथ ही शुरू हो रहा है नव संवत्सर यानी विक्रम संवत 2082 इसे हिंदू नव वर्ष कहा जाता है और सनातन परंपरा के प्रतीक के रूप में काल गणना के लिए सबसे सटीक कैलेंडर के तौर पर जाना जाता है चैत्र नवरात्र का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है,हिंदू नव वर्ष का पहला महीना चैत्र होता है,हिंदू नव वर्ष…

फर्रुखाबाद:मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सगी दो बहनों की मौत,आधा दर्जन घायल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे कार में बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गयी| जबकि उसी परिवार के आधा दर्जन  लोग घायल हो गये। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट नगला खारबंदी निवासी योगेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ शाम अपने घर से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार रात्रि थाना न्यूरिया क्षेत्र के मझोला से कुछ दूरी पर आगे निकली। तभी कार चालक कार से अपना…

फर्रुखाबाद:अपराध नियंत्रण एवं निवारण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2025 जनपद में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं उनके अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा 10 वर्ष पुराने अपराधियों का सत्यापन कराया गया क्योकि आपराधिक घटनाओं में लिप्त अपराधी प्रायः अपराध को छोड़ नही पाते है और अपनी भौतिक व आर्थिक जरुरतों को पूरा करने के लिए निरंतर अपराध में लिप्त रहते है। अतः अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में 10 वर्ष की घटनाओं जैसे चोरी, लूट, डकैती, गौतस्करी/ गौवध में लिप्त अपराधियों की जनपद स्तर पर डाटा संकलित किया गया तथा अपराधियों की थानावार…