* मिश्रिख/सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख रोड पर माधव मढ़िया मोड़ के पास 18 अगस्त की सुबह हुए सड़क हादसे में करीब 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरोज पुत्र मनोज, निवासी ग्राम बहादुरपुर, मजरा राजेपुरा, थाना मछरेहटा के रूप में हुई है।मृतक के चाचा सत्रोहन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:40 बजे उनका भतीजा सरोज घर से शौच के लिए निकला था। इसी दौरान मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर माधव मढ़िया मोड़ के पास स्कूली बस संख्या UP34CT2034 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सरोज को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, उक्त स्कूली बस राजेश्वरी विद्यालय की थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 19 अगस्त 2026 को करीब 12 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को प्राप्त हुई। परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक द्वारा किसी नशीले पदार्थ के सेवन किए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरोज के शव को दफना दिया गया। इस दौरान मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता भजनलाल प्रियदर्शी, विधानसभा मिश्रिख अध्यक्ष श्यामलाल भारती तथा विधानसभा मीडिया प्रभारी अफरोज अली मौजूद रहे।मौके पर मछरेहटा थाने की पुलिस भी मौजूद रही। थाना प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा के साथ दीवान राजेंद्र चौधरी तथा पुलिसकर्मी शिवम, जगमोहन, राहुल, अशोक आदि मौजूद रहे। मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीतापुर:स्कूली बस की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के सेवन की पुष्टि नहीं
