फर्रुखाबाद: पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ग्राम संवाद’, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से करेगी सीधा संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद में आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 27 जून 2026 से “ऑपरेशन ग्राम संवाद” अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन, श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गांव,…

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक संपन्न, ‘मन की बात’ एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा राजपूत उपस्थित रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने तथा आगामी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना व कोरांव के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के तार को हटाये जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के ऊपर से जाने वाले हाईटेंशन लाइनों से किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिशासी अभियंता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई विद्यालयों…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27.06.2026 को जनता इण्टर कालेज रूदापुर सहसों में विकास खण्ड फूलपुर के 15 जोड़ों, बहरिया के 31 जोड़ों, बहादुरपुर के 24 जोड़ों, एवं सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 नवदम्पत्तियों को उपहार सामग्री प्रदान करते हुए विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है, जिसमें उपस्थित श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों व अन्य अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ‘‘क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति’’ की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन करें-जिलाधिकारी प्रयागराज 27 जून। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनआरएल शमा सिंह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं उसकी प्रगति के बारे में विस्तार…

जानें फ़ॉस्फ़ोरस के गुण तथा निर्माण

Equator‎भास्वर (फ़ॉस्फ़ोरस) एक रासायनिक तत्व है जिसका संकेत या P है तथा परमाणु संख्या 15। यह शब्द ग्रीक (यूनानी) भाषा के फॉस (प्रकाश) तथा फोरस (धारक) से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ प्रकाश का धारक। ये फॉस्फेट चट्टानों में पाया जाता है। इसकी संयोजकता 1, 3 और 5 होती है। तत्वों की आवर्त सारणी में ये भूयाति के समूह में आता है।‎फ़ॉस्फ़ोरस एक अभिक्रियाशील तत्व है इसकारण ये मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। कुछ खनिजों में धातुओं के फॉस्फेट मिलते हैं। पशुओं की हड्डियों में 56%…

ये तरीके आएंगे काम , बिना अकाउंट डिलीट किए Instagram से होना चाहते हैं दूर

अगर आपको लगता है कि आप Instagram पर काफी ज्यादा टाइम बिता रहे हैं तो आप अकेले नहीं है. कई यूजर्स हैं जो फीड को घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं. इसके बाद उन्हें फील होता है कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग पर काफी ज्यादा टाइम बिता दिया . इसके लिए Instagram से अकाउंट डिलीट करना या अकाउंट डिएक्टिवेट करना ही एकमात्र उपाय नहीं है. आप कुछ आसाना स्टेप्स फॉलो करके Instagram पर कम टाइम बिता सकते हैं. यहां पर आपको इसके लिए तीन तरीके बता रहे हैं.  पुश नोटिफिकेशन को ऑफ…

खून की एक बूंद देगी हार्ट अटैक का अलर्ट : डॉ दीक्षा सिंह कुशवाहा (ह्रदय सर्जन -मुंबई)

अब खून की एक बूंद न सिर्फ हार्ट अटैक का अलर्ट देगी बल्कि आपका दिल कितना कमजोर है, यह भी बता देगी। इसके लिए बीएनपी नामक जांच करानी पड़ेगी। ह्रदय सर्जन डॉ दीक्षा सिंह के अनुसार अभी तक अटैक की आशंका का पता लगाने के लिए ईसीजी के अलावा खून में कार्डियक ट्रोपोनिन की जांच की जाती है। ट्रोपोनिन का स्तर कम होने पर दिल के दौरे की संभावना कम मानी जाती है लेकिन शोध बताते हैं कि यह तरीका सटीक नहीं है। बी टाइप नेट्रीयूरेक्टिक पेप्टाइड यानी बीएनपी जांच…

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह पिच और वहां के हालातों से जल्दी सामंजस्य न बिठा पाना बताया है। उन्होंने साफ कहा कि लगातार होने वाले मैचों के कड़े शेड्यूल के बीच, सीमित अभ्यास सत्रों में भी परिस्थितियों के अनुसार खुद को तेजी से ढालना एक मजबूत टीम की पहचान होती है। इस दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। बेलफास्ट…

अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने शनिवार को बताया की सरकार में आने के बाद अयोध्या को धार्मिक नगरी के साथ धार्मिक तौर पर तकनीक के साथ विकसित किया जाएगा. प्रभु श्री राम के साथ इन लोगों ने धोखा किया. अयोध्या की छवि खराब की. पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर है. अयोध्या हमारे लिए धार्मिक नगर है लेकिन कुछ लोगों का धंधा धर्म से धन को एकत्र करना है. इन लोगों का धर्म ही धन है.

उद्धव ठाकरे ने क्यों दिया ‘भाजपा-मुक्त राम’ का नारा? बोले- हिंदुओं के साथ विश्वासघात किया गया

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हिंदुत्व और अयोध्या का मुद्दा गरमा गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं से खेलकर उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘भाजपा-मुक्त राम’ के लिए आंदोलन करेगी। उद्धव के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक…

Women’s T20 WC: भारत के लिए मुश्किल है सेमीफाइनल की राह?

भारतीय महिला टीम का सफर टी20 विश्व कप में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारत ने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसे तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिसने सेमीफाइनल के समीकरण बिगाड़ दिए। भारतीय टीम ने हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपना नेट रन मजबूत रखा है और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से आगे ही चल रही है। भारत का सामना ग्रुप चरण के आखिरी मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला…

राम कपूर से सुनीता आहूजा तक; ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए इन सितारों के नाम पर लगी मुहर?

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप’ ने अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। इस बार बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कमान संभाल रहे हैं। शो ‘लॉकअप- सच या सजा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज 27 जून से रात आठ बजे स्ट्रीम होगा। कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट भी आ गई है। —छोटे पर्दे के नामी अभिनेता बन चुके राम कपूर ‘लॉकअप-2’ में नजर आएंगे। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ जैसे सीरियल्स से दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। लॉकअप में उनकी मौजूदगी…

एक ओर सैफ तो दूसरी तरफ सारा, बाप-बेटी के बीच होगा जबरदस्त क्लैश

जहां एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अब 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसी दिन आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर होगी। खास बात ये है कि जहां एक तरफ ‘हैवान’ में सैफ अली खान होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सारा अली खान ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस वजह से ये क्लैश और भी मजेदार होने वाला है। ‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार…

लखीमपुर खीरी : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ली जिला उद्योग बन्धु की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों की सभी जायज समस्याओं का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल सके। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि उद्यमियों…

लखीमपुर खीरी : शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। पलिया तहसील के दौलतापुर क्षेत्र में पहुंचकर डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिला। निरीक्षण के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष कार्य गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण…

सीतापुर: मिश्रिख में विकास की नई सौगात: वार्ड नंबर 21 चंदूपुर में 55 मीटर सड़क निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

** *अफरोज अली तहसील मिश्रिख सीतापुर**** मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद मिश्रिख द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, मोहल्ला चंदूपुर में कराए गए 55 मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय भार्गव ने फीता काटकर किया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अजय भार्गव ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को…

सीतापुर:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज का हुआ वितरण

। मिश्रित, सीतापुर / विकासखंड मिश्रित परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में तैनात प्रभारी महेंद्र कुमार द्वारा खरीफ फसल में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) एवं नेशनल मिशन आन ऑयलसीड्स के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनाहनगर , रामपुर भूड़ा एवं आदि गांवो के किसानों को निःशुल्क मूंगफली का बीज वितरित किया गया । इस अवसर पर बीज भंडार प्रभारी महेंद्र कुमार ने किसानों को प्रमांणित बीज के उपयोग के लाभ बताते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में थाना समाधान दिवस का आयोजन; फरियादियों की शिकायतों का मौके पर हुआ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

फर्रुखाबाद फतेहगढ़- 27 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप आज शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के समस्त थानों और कोतवालियों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने थानों पर आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य नागरिक शिकायतों को दर्ज कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि…

लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कारागार, लखीमपुर खीरी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं/कैदियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश…