औरैया : सड़क दुर्घटना में अलग-अलग जगह घायल हुए दो व्यक्ति को एंबुलेंस में पहुंचाया अस्पताल

थाना क्षेत्र बिधूना गांव बिकुपुर बिधूना औरैया निवासी शिव कुमार उम्र लगभग 58 वर्ष बिधूना बाज़ार में आये हुए थे तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस खराब हो जाने के चक्कर पर मोटरसाइकिल गिर गई जिससे उनके पैर में और हाथों में चोट आ गई 108 एंबुलेंस को एंबुलेंस पर कॉल करने पर 108 के एम्बुलेंस नजदीकी अस्पताल सीएचसी बिधूना ले गई वहां हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से मरीज को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया 108 पर दोबारा कॉल करने पर 108 के एम्बुलेंस…

जौनपुर : खुटहन तेज रफ़्तार बना दुर्घटना का कारण ,कई लोग घायल ,एम्बुलेंस द्वारा घायलों को भेजा गया उपचार हेतु

घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया

जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खुटहन जौनपुर रोड पर जौकाबाद मोड़ के समीप भयंकर दुर्घटना हुई जिसमें स्कार्पियों रिक्शा एवं बाइक तीनों छति ग्रस्त । बाइक सवार को गंभीर चोट आयी हैं , एवं रिक्शा पर बैठे 7 लोग घायल हुए , मौके पर खुटहन थाना की पुलिस टीम पहुँचकर सभी को एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन भेज दिया गया ,एवं स्कार्पियों को जेसीबी द्वारा खाई से निकलवाया गया , मिली जानकारी के अनुसार सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद: पहले मतदान फिर जलपान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरुक

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 19 अप्रैल 2024 आगामी 13 मई को होने वाले आमचुनाव के लिए सभी लोग अपील कर रहे हैं चाहे आम हो या खास इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और अपने मनमुताबिक सरकार को चुनना चाहिए जिससे देश का विकास हो सके l इसी क्रम में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए होमियोपैथिक विभाग भी सामने आया । राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय कढहर में चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने राष्ट्र के बेहतर विकास के लिए अस्पताल में आए हुए समस्त रोगियों,उनके परिजनो और…

रायबरेली में नवरात्री व दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया

सलोन। 16 अप्रैल 2023 (मंगलवार)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सलोन , रायबरेली के परिसर में विगत नौ दिनों से चल रहे वासंतिक नवरात्रि महोत्सव का समापन आज नवदुर्गा के विविध रूपों की पूजा अर्चना के साथ हो गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘देवी भागवत की कथा पर आधारित शुम्भ-निशुम्भ, और रक्तबीज के वध के उपरांत मां भगवती के विराट रूप का गीतिनाट्य के माध्यम से ‘मंचन’ अभूतपूर्व रहा। कक्षा दसवीं की छात्राओं आयना गुप्ता और गरिमा सिंह ने मां गौरी तथा मां कालरात्रि के चरित्र को…

गाजीपुर : बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को किया रवाना

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कंपोजिट विद्यालय मैनपुर के प्रांगण में एकत्रित सैकड़ों शिक्षकों की बाईको व स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर शिक्षा क्षेत्र करंडा की स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया गया। साथ ही साथ कंपोजिट विद्यालय मैनपुर परिसर में एकत्रित सैकड़ों शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ भी दिलायी गयी। तत्पश्चात संचारी रोग रोकथाम के प्रयासो पर भी शिक्षकों से जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। कंपोजिट विद्यालय मैनपुर परिसर में आज सुबह 7 बजे से…

बरेली – जनसभा कर बसपा प्रत्याशी सैय्यद आबिद अली के द्वारा किया गया नामांकन।

आंवला-बसपा प्रत्याशी सैय्यद आबिद अली आंवला लोकसभा सीट से अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन कराने बरेली पहुंचे नामांकन के दौरान बसपा के प्रमुख नेताओं में मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, ओंमकार कातिव, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, दीनदयाल एडवोकेट, ठाकुर मुदित प्रताप सिंह, दयाराम मौर्य, नगर सभासद जितेंद्र चंद्रा, मोहम्मद खालिद, राधेश्याम मौर्य, सुनील यादव, बंटी, मीडिया प्रभारी आदिल शेख शिवकुमार सिंह ,आकिल अली , मौलाना अब्बास , पप्पू यादव पूर्व प्रधान , तौफीक प्रधान , विनीत राठौर , मोहित गुप्ता , सचिन गुप्ता , वासिद अल्वी ,…

कासगंज में मां ने लगाई फटकार, तो बेटी ने लगा लिया फांसी का फंदा

हरदोई जिले के भरावन में मोबाइल न दिए जाने पर रो रही कक्षा पांच की छात्रा को मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अतरौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मजरा कुकरा निवासी सर्वेंद्र सिंह खेती करते हैं। परिवार में पत्नी आरती, पुत्र अंश सिंह और पुत्री अंशिका सिंह (12) थीं। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अंशिका ने मां से मोबाइल मांगा। मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो अंशिका रोने लगी। उसे रोता देख मां ने अंशिका को…

हरदोई में एसपी बोले- नौकरी करना सिखा दूंगा, प्राइवेट वाहन से ड्यूटी करने जा रहे थे पुलिसकर्मी,

हरदोई में मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब एसपी ने रवाना किए गए पुलिसकर्मियों की उपस्थिति शाहाबाद सीमा पर जंचवाई तो 474 में से 180 गैर हाजिर मिले। ड़्यूटी से लौटने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। पुलिस लाइन से एसपी केसी गोस्वामी ने मंगलवार को 10 बसों से 474 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया था। पूरे मामले को लेकर एसपी…

कासगंज में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के कासगंज में छह दिन पूर्व महिला को उसके पति व ससुरालीजनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जान बचाई और महिला को कोतवाली ले आई। मामले में उसकी मां ने पति सहित अन्या ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटियाली थाना क्षेत्र के जासमई गांव की है। थाना क्षेत्र के ही मझोला गांव निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी मार्च 2019 में क्षेत्र के जासमई गांव निवासी घनश्याम के साथ हुई थी। उसका आरोप…

पीलीभीत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सांड़ से टकराई बाइक

बजाज पॉवर प्लांट के सामने सांड़ से टकराकर बाइक सवार गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर परिजन उसे बरेली ले गए हैं। गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी चंदन कुमार (32) और वीरेंद्र (28) मंगलवार शाम बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय पीलीभीत मार्ग पर बजाज पॉवर प्लांट के पास उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में…

पीलीभीत में इधर-उधर भटके यात्री, निजी वाहनों से पहुंच रहे मंजिल को

बीसलपुर मार्ग पर पांच बजे के बाद रोडवेज की बस सेवा नहीं है। अधिग्रहण होने से बची शेष मैजिक दिन में ही संचालित हो रही हैं। सात बजे के बाद सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहन करना पड़ रहा है। 19 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। इसको लेकर अधिकारी व पुलिस कर्मियों के लिए मैजिक व अन्य छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बड़े वाहन और बसें भी अधिगृहीत की गई हैं। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर सवारी वाहनों का टोटा हो गया है। वाहन न…

कुशीनगर में लोकसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं व कार्यकर्ताओं को भरा जोश ।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पडरौना पार्थ रिजॉर्ट में सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन का आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक व सांसद गणों का उत्साह दिखा, जिसमें कार्यकर्ताओं का जन सैलाब देखने को मिला, जिसमें सुबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं को जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर और देश में 400 बार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डा भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए, कहा यह चुनाव देश को 100 साल…

एटा : ग्राम पंचायत कुसाड़ी में नाबालिक करते मजदूरी कार्य

जिले के शीतलपुर ब्लॉक की ग्रामपंचायत कुसाड़ी में हर घर पेयजल योजना के अंतर्गत गांव की गली में टंकी की फिटिंग के लिए शीशी खुदाई की गई थी  ।टंकी फिटिंग होने के बाद शीशी कार्य करने के लिए नाबालिक बच्चों को मजदूरी कार्य करने के लिए लगाया ठेकेदार ने ।आखिर ठेकेदार को मजदूरी पर बच्चों रखने से क्या लाभ है जो बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं।क्यों नहीं होती इन लोगों पर कोई कार्यवाही।

रायबरेली : पीड़ित की जमीन पर आरोपियों का अधिकार

सलोन से बड़ी खबर धरई क्षेत्र में सेटिंग गेटिंग से चल रहा अवैध निर्माण, पीड़ित रतिपाल व मोहनलाल की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कर रहा है पड़ोसी,पीड़ित ने थाने पर न्याय की लगाई गुहार पीड़ित बीजेपी के सेक्टर संयोजक के पास भी गयासेक्टर संयोजक ने मंडल अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया मंडल अध्यक्ष ने हल्का दरोगा एवं पुलिस इंस्पेक्टर सलोन से बात करके बताया कि निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोक दो सही नाप हो जाएगी तब निर्माण कार्य होगा,मगर हल्का दरोगा एवं इंस्पेक्टर दोनों…

जौनपुर : बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, वृद्ध चाचा की हुई मौत व भतीजा घायल

शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा आजाद गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के समीप बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर बैठे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थानान्तर्गत झकहां गांव निवासी निजामुद्दीन (75) अपने भतीजे शकील अहमद पुत्र जहीर के साथ शनिवार दोपहर दवा लेने के लिए जौनपुर जा रहे थे। आजाद स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज…

प्रयागराज- स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 25 मई को जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करछना से शिक्षक-शिक्षिकाओं, बीएलओ एवं बच्चों के द्वारा उपजिलाधिकारी करछना की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसके द्वारा लोगो को 25 मई को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम…

बरेली – 24 आंवला लोक चुनाव में क्षत्रियों में उबाल क्षत्रिय समाज करेगा सपा के नीरज मौर्य को समर्थन।

आंवला लोक सभा में लगातार क्षत्रिय समाज भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप का विरोध में आता दिखाई दे रहा है। जहां आज इसकी एक झलक लीलौर सहसा, लीलौर चहारम, लीलौर वूजूर्ग ,की क्षत्रिय समाज के लोगों में दिखाई दी। साथ ही क्षत्रिय महा सभा के पदाधिकारी पहुचें और क्षत्रिय समाज के लोगों सें भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ वोट देने और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को अबकी बार वोट करने की अपील की और कहा कि हम अपना अपमान नहीं सहगें बताया गया कि धर्मेंद्र कश्यप को केन्द्र की…

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर लगी आग

जनपद में आजमगढ़ से फैज़ाबाद रोड पर स्थित मंदूरी गाँव के पास आजमगढ़ एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गयी है बता दें की वहां पर केवल यात्रियों का ही प्रवेश होता है और बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है इसलिए पूरी पुख्ता जानकारी नही मिल पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गत माह 5 मार्च को आजमगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया जिसमें तमाम गणमान्य उपस्थित हुए थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी…

फर्रुखाबाद: मच्छरों  को पनपने का मौका न दे संचारी रोगों से बचें

(द दस्तक 24) , 13 अप्रैल 2024 संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को होमियोपैथिक विभाग के तत्वाधान में राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय किराचिन द्वारा गुजरपुर कस्बे मे संचालित प्राथमिक विद्यालय में ,समस्त छात्रों को जागरूक कर उन्हे उचित खानपान ,साफ सफाई और शारीरिक व्यायाम और योग के महत्व को समझाया गया साथ ही कोई रोग इत्यादि होने पर नजदीक के आयुष विधा (होमियोपैथिक ) के सरकारी अस्पतालों में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर संबंधित रोगों की औषधिया प्राप्त कर सकते हैं इन सभी संचारी रोगों से बचाव के…

मैनपुरी में दो भाइयो से पांच तमंचे बरामद, अपराधी हुये गिरफ्तार

मैनपुरी में शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव फरैंजी के पास आम के बाग में कुछ लोग अवैध असलहा के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने वहां मौजूद दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। उनके नाम बिजेंद्र उर्फ बिल्ला और अर्पित उर्फ नितुल निवासी गांव नवलपुर थाना सैफई जनपद इटावा है। तलाशी के दौरान दोनों भाइयों के कब्जे से कुल पांच तमंचा बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि बिजेंद्र के खिलाफ इटावा के थाना जसवंत नगर, थाना वैदपुरा,…