अमरिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी बाबूराम के बेटे सुनील मजदूरी करते थे। उनकी शादी एक साल पूर्व बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बीजामऊ निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने के कारण बृहस्पतिवार शाम सुनील घर से चले गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने स्कूल के पास पाकड़ के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी…
Category: राज्य
पीलीभीत में युवक की अप्सरा नदी में डूबने से मौत
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राहुल की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद राहुल को बाहर निकाला गया,…
फर्रुखाबाद: विश्व रक्तदान दिवस पर सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उदघाटन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन व अमर उजाला फाऊंडेशन एवं जिला अस्पताल के द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया,कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया, जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। ब्लड बैंक में रक्त होने से इमरजेंसी में बहुत काम आता…
फर्रुखाबाद:जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 24 को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री आईपीएस द्वारा विगत दिनों किए गए जेल निरीक्षण के दौरान कारागार के मुख्य द्वार पर लज्जाराम गौतम हेड जेल वार्डर के नेतृत्व में प्रदीप कुमार जेल वार्डर ,नवनीत कुमार जेल बार्डर ,अंकित कुमार जेल बार्डर और दुष्यंत कुमार जेल बार्डर द्वारा सलामी दी दी गई थी। डीजी जेल द्वारा अपनी निरीक्षण टिप्पणी में परेड के टर्न आउट की प्रशंसा की गई है । जिसके अंतर्गत जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का…
पीलीभीत में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने गांव जसोली दिवाली में पिछले कई दिनों से पत्थरबाजी करने के नामजद आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पता चला कि गांव जसोली दिवाली का एक युवक रोजाना रात में शराब पीने के बाद घरों पर पत्थरबाजी करता है। विरोध करने पर वह लोगों से गाली-गलौज करता है और झगड़ने पर आमादा हो जाता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह युवक को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प व दोनों तरफ 02- 02 एम्बुलेन्स लगाई जाए, श्रंगीरामपुर, ढाई घाट व अटैना घाट पर भी 02-02 एम्बुलेंस लगाई जाये,सभी घाटो पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे,सभी घाटो पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाये, जिला पंचायत अपने सभी…
प्रयागराज-पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समन्वय बैठक सम्पन्न
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि किसी नई परम्परा की शुरूआत न की जाये, निर्धारित परम्परा के अनुसार ही त्यौहारों को मनाया जाये। उन्होंने बकरीद एवं गंगा दशहरा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया…
प्रयागराज-विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29.07.2024 से दिनांक 03.08.2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यदि आप माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लम्बित अपने मामले को इस लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते द्वारा निस्तारित कराना चाहतें है, तो अपने मामले को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने हेतु आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के कार्यालय में दिनांक 28.07.2024 से पहले सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क करें। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,…
कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर और उनके रिश्तेदार नहाते समय गंगा में डूब गए
थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सुल्तानपुर में करीब 4बजे के बाद अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने गया और शाम 8 बजे के बाद मिली लाश सुल्तानपुर से सुनील कुमार का पुत्र योगेश उमर लगभग 15 वर्ष अपने रिश्तेदारों मदन पुत्र रामभरोसे उम्र करीब 28 वर्ष ग्राम खिरिया थाना अलापुर के साथ गंगा नहाते समय गंगा में डूब गया परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस चौकी गंगा घाट कादरगंज को दी आनन फानन में दरोगा जी बीरी सिंह अपने साथ टीम लेकर मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों कोअवगत कराया मौके…
क्या आप जानते हैं दुनिया के ये पांच पौधे करते हैं सांपों को अपनी तरफ अट्रैक्ट ?
वजह से लोग अपने घर के अंदर, छत पर या घर के बाहर पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधों से हमें स्वच्छ हवा के साथ-साथ ऑक्सीजन भी मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़-पौधे लगाने से सांप आपके घर में प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सांपों को आकर्षित करते हैं। तो अगर इनमें से कोई भी पेड़ आपके घर में लगा है तो आपके घर में सांप आ सकते हैं जानिए इन 5 पेड़-पौधों के बारे में.…
रायबरेली : घर छोड़ने के बहाने विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म
रायबरेली में घर छोड़ने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने जंगल में ले जाकर विधवा महिला के साथ बारी बारी किया दुष्कर्म, घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से हुए फरार, पीड़ित महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बगहा गांव का है जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक विधवा मुस्लिम महिला अपने भाई के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बगहा गांव गई हुई थी रात हो जाने के कारण विधवा महिला चौराहे पर उतर गई…
पीलीभीत में IPS अफसर की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मची खलबली, दारोगा सहित सात पुलिस कर्मी सस्पेंड
पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने एक दारोगा और छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसका आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित मिले थे। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है। लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी एवं तीन…
मैनपुरी में घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला जान बचाकर भागी और कमरे के दरवाजे बंद लिया। इस पर आरोपियों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के जौराई गांव की है। यहां की रहने वाली रुक्मिणी देवी ने बताया कि 7 जून को नामजद लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर अपने…
मैनपुरी में नौ दिन में पांच बच्चों सहित 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लगातार पड़ रही गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार को भी नौ माह के एक बच्चे की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले नौ दिन में जिले में 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। पिछले एक महीने से जिले का तापमान 40 डिग्री के आस-पास या इससे अधिक बना हुआ है। इसके चलते अस्पतालों में डायरिया, बुखार, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को भी जिला अस्पताल की…
पीलीभीत में लाठी डंडों से पीटने के बाद युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
घुंघचाई निवासी रामनाथ ने बताया कि वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी सोनू और हरिओम ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई…
पीलीभीत में छज्जा गिरने से युवक की मौत
गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके घर का छज्जा काफी समय से बेहद कमजोर था। रविवार की शाम उनके पति हशमुद्दीन (35) घर से जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से छज्जे का मलबा हटाया और हशमुद्दीन को निकालकर गांव के एक निजी अस्पताल में ले गए ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरा देर में मौके पर काफी…
पीलीभीत में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल सभा भवन में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 यूनिट रक्त जमा किया गया। मंडल के संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंडल के सदस्यों एवं जनमानस ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर में पूरनपुर, कलीनगर, माधोटांडा, बरेली, मझोला, न्यूरिया, खटीमा, बीसलपुर, बरखेड़ा आदि से भक्तजन शामिल हुए।
पीलीभीत में नगर पालिका प्रशासन के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन के विरोध में राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में गंदगी के अंबार लगे हैं तो सड़कें भी खस्ताहाल हैं। राज्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। गली-मोहल्लों में अवैध डलावघर बन गए हैं। जहां समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता है। नगर पालिका की उदासीनता एवं कूप्रबंधन के चलते भीषण गर्मी केे चलते संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके…
मैनपुरी:सैफई ने बहू डिंपल पर ऐसा प्यार लुटाया कि बसपा चारों खाने चित, योगी सरकार के मंत्री वोट को तरसे
(द दस्तक24 न्यूज़) सैफई के चार बूथों पर भाजपा को केवल 21 और बसपा को मात्र 12 वोट ही मिल सके। बहू पर ससुरालियों ने ऐसा दुलार लुटाया कि बसपा का तो एक बूथ पर खाता ही नहीं खुल सका जबकि भाजपा के जयवीर तो यहां चार बूथों में से तीन पर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। चार बूथों पर जयवीर को मिले 21, एक बूथ पर बसपा का नहीं खुला खाता राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी भी इस बार के लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित हुए हैं।…
जौनपुर: 7.50 लाख नकदी सहित जेवरात की हुई चोरी
शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह-नजोपुर गांव में 7 लाख नकदी सहित जेवरात चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है। मामला बीते शुक्रवार की रात का है जब उक्त गांव निवासी जयसराज पुत्र हिरजू परिवार के साथ मकान में सो रहे थे कि चोर रात को मकान की दीवाल तोड़कर मकान के भीतर घुस गये और घर में रखा साढ़े 7 लाख नकदी व सोने—चांदी के जेवर पार कर दिये। गृहस्वामी को सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो वह अवाक रह गया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना…
