मैनपुरी: थाना बरनाहल क्षेत्र में दिहुली जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वहां से भाग गया। सिरसागंज निवासी विद्या देवी सुबह टेंपो से बरनाहल दिहुली मार्ग पर उतरीं थीं। वह सड़क पार कर रहीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग एकत्र हुए तब तक बाइक सवार वहां से भाग चुका था। लोगों ने वृद्धा को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
Category: उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी किशोरी, पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के उद्दैतपुर अभई गांव की है। गांव निवासी राम खिलाड़ी वर्तमान में देवी रोड माता शीतला देवी मंदिर के पास परिवार के साथ मकान…
मैनपुरी में दबंगों ने बीच सड़क भाई-बहन को गिराकर पीटा, दहशत में बच्चे व परिजन, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने युवक के बेटे-बेटी को बीच सड़क पीटा। इससे दोनों बच्चे दहशत में हैं। वह घर में कैद होकर रह गए हैं। पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर रोड का है। गांव निवासी ममता शुक्ला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनका बेटा शौर्य (11) और बेटी उन्नति शुक्ला (13) सोमवार…
मैनपुरी में तीन बच्चों के बाप को हुआ प्यार, गांव आकर कर ली दूसरी शादी, हकीकत सामने आई तो परिवार में आया भूचाल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को महिला थाने पहुंची। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। कुछ दिन पहले गांव आए पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने के बाद जब वह गांव स्थित घर पर आई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। गांव निवासी मालती देवी ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामनगर…
मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत, 27 किए गए भर्ती
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बुखार के साथ सांस और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। यहां जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 27 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती किया गया है। डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी 81 वर्षीय बलवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार की रात उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती…
पीलीभीत में आंधी से पेड़ उखड़कर स्कूल बस पर गिरा, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे बच्चे और शिक्षक
पीलीभीत में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकाएक आए बादल से दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम बारिश के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े। बारिश के दौरान संपूर्णानगर के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने हजारा थाना क्षेत्र में आ रही थी। बस गांव शांतीनगर के समीप पहुंची ही थी कि एक पेड़ आंधी से उखड़कर बस पर आ गिरा। बस पर पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसओ हजारा परमेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देकर संपूर्णानगर रेंज के वन…
पीलीभीत में छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा
पूरनपुर में युवती मां के साथ खेत पर जा रही युवती से रास्ते में बाइक सवारों ने छेड़खानी कर गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। विरोध पर गाली गलौज कर पिटाई कर दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती की ओर से गांव बांसबोझी निवासी सुरजीत और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना छह अक्तूबर को शाम की है।
पराली जलाने में चौथे नंबर पर शाहजहांपुर, तीसरे पर पीलीभीत
शाहजहांपुर में अब तक जिले में पराली जलाने की 20 घटनाएं हो चुकी हैं। इनके साथ ही जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ 62 मामलों के साथ पहले नंबर पर तो 45 मामलों के साथ मथुरा दूसरे नंबर पर है। पीलीभीत में पराली जलाने के 36 मामले प्रकाश में आए जिसके बाद यह जिला तीसरे स्थान पर है। हालांकि, पिछले वर्ष जनपद पराली जलाने के मामले में 300 से अधिक घटनाओं के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर था। इसकी वजह से जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई…
पीलीभीत में दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी विद्युत व्यवस्था
पीलीभीत के शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को पूरे जिले में तेज आंधी-बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। मंगलवार को शहर में 10 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। मंगलवार को शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में सुबह चार बजे बिजली दोबारा खराब हो गई। सुबह बिजली न होने से मोटर नहीं चल सके। ऐसे में घरों में पानी की समस्या गहरा गई। वहीं मोहल्ला पंजाबियान में कुएं वाले घर के पास खंभे में अर्थिंग आने…
विकास कार्यों में पीलीभीत को प्रदेश में मिला 16वां स्थान
पीलीभीत के जनपद में विकास कार्य कराने के मामले में पीलीभीत प्रदेश में 16वें नंबर है। शासनस्तर से मंगलवार की शाम माह सितंबर की रैकिंग जारी की गई। जिले में सड़क निर्माण हो चाहे भवन हर मामले में जिले की स्थिति काफी अच्छी है। इसमें विकास कार्यों में 16वीं रैंक, डवलपमेंट एंड राजस्व में 06वीं, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था में 34वीं और राजस्व में 11वीं रैंक जिले को मिली है। डीएम प्रवीण लक्षकार ने जिले की रैकिंग में और सुधार लाने के लिए सभी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।…
पीलीभीत के माधोटांडा में आबादी के निकट पहुंची बाघिन, गांव में फैली दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार को आबादी के निकट गन्ने के खेत में बाघिन पहुंच गई। खेत में बाघिन की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाघिन को पकड़ लिया। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए चार डॉट मारनी पड़ी। बाघिन को पिंजरे में बंदकर रेस्क्यू वाहन से माला गेस्ट हाउस ले जाया गया। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह पूर्व से मथना जपती, रानीगंज, बासखेड़ा के अलावा जमुनिया क्षेत्र में…
नौ दिनों तक माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है लखनऊ के इस मंदिर में
माता रानी का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व माना गया है और इस दौरान लोग मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं. हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है.लखनऊ में कुछ ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास काफी पुराना है. उनमें से एक है श्री दुर्गा मंदिर, जो शास्त्री नगर में है और शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में से एक है. यहां नवरात्रि के समय माता…
पीलीभीत:संकुल स्तरीय मासिक बैठक में बच्चों को निपुण बनाने पर विशेष ध्यान देने पर जोर
पूरनपुर – संकुल क्षेत्र भगवन्तापुर में आयोजित मासिक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई | विकास खण्ड पूरनपुर के कंपोजिट विद्यालय सिमरा तालुके महाराजपुर में बैठक का आयोजन किया गया | एआरपी मो ताहिर खां तथा एआरपी बृजेश मौर्य एवं नोडल संकुल शिक्षक सूर्यप्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी | एआरपी मो ताहिर खां ने मासिक बैठक में चर्चा करते हुये बताया की शिक्षक निपुण लक्ष्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें | मोबाईल एप्प के माध्यम से शिक्षक बच्चों का आकलन प्रतिदिन करें तथा दक्षता अर्जित करने…
फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद,आज17 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जी की अध्यक्षता में वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी एवं जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने वोटर चेतना अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने बताया आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु संगठन ने नए मतदाता बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। चुनाव में पार्टी…
फर्रुखाबाद:प्रमोद शाक्य को लियाफी आगरा मंडल के सचिव बनने पर अभिकर्ताओं में खुशी की लहर
फर्रुखाबाद,भारतीय जीवन बीमा निगम अब करता संघ लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला के द्वारा मंडल कमेटी का गठन किया गया है। आगरा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वाजपेई शाखा मैनपुरी,मंडल सचिव प्रमोद शाक्य शाखा फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, मंडल कोषाध्यक्ष ब्रह्मदत्त लवानिया शाखा संजय प्लेस आगरा, मंडल उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला शाखा ओरैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला के द्वारा नियुक्त किया जाता है।मंडल आगरा के समस्त अभिकर्ताओ में हर्ष की लहर है। सभी एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेते है। यह जानकारी आगरा मंडल सचिव प्रमोद शाक्य के द्वारा मिली।
प्रयागराज : विधान सभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण-2024 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न,
विधान सभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण-2024 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न, एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्टूबर कोविशेष अभियान की तिथियां 04.11.2023, 05.11.2023, 25.11.2023, 26.11.2023, 02.12.2023 एवं 03.12.2023 निर्धारित की गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक…
कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के विधायक से जनसमस्या को लेकर पहुंचे लोग
कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के विधायक नादिरा सुलतान के आवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य प्रधान जगवीर यादव और भारतीय किसान यूनियन के पंडित ललित कुमार मिस्र सबसे पहले उन्होंने विधायिका का हाल जाना पिछले कुछ समय में विधायक के पैर में फैक्टर हो जाने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थी प्रधान जगवीर यादव ने ग्राम की समस्या को बतायाउन्होंने बताया की बाढ़ के दौरान पुलिया टूटने के वजह से आवागमन बाधित हो रहा है पुलिया बनवा दी जाय और बांध निर्माण…
मैनपुरी में बकाए पर 280 घरों की बिजली काटी
मैनपुरी में अधिशासी अभियंता तृतीय दीपक मिश्रा ने सोमवार को घिरोर, करहल, कुरावली एवं बरनाहल में बकाये पर विच्छेदन अभियान चलाया। बकाया बिल जमा नहीं होने पर 280 घरों की बिजली कटवाई। बकायेदारों ने मौके पर 13 लाख रुपये का राजस्व जमा किय अधिशासी अभियंता ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर समस्याओं की जानकारी करके उनका निराकरण भी कराया। जेई से कहा कि अगले सप्ताह इन कनेक्शनों वह स्वयं जांच करेंगे। अगर कोई कनेक्शन बिना बकाया जमा किए चलता पाया गया तो तत्काल लाइनमैन की सेवा समाप्त की…
मैनपुरी में तिब्बती बाजार को न दी जाए अनुमति
मैनपुरी रेडीमेड एसोसिएशन ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में शहर में लगने वाले तिब्बती बाजार को अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की है। सोमवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धीरु राठौर तथा रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अरोरा के नेतृत्व में रेडीमेड व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि शहर में कुछ लोग तिब्बती बाजार के नाम से बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर बाजार लगवाते हैं। तिब्बती बाजार में गरम कपड़ों के नाम पर दिल्ली से लाया हुआ…
मैनपुरी में बेटे की तबीयत खराब है आ जाओ’…पहुंचने पर मिली लाश, मोबाइल कर दिया गया था रिसेट, पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी एक युवक की मौत आगरा के निजी अस्पताल में हो गई। युवक वहां पर नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत था। परिजन ने मौत को संदिग्ध बताया और पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके मोबाइल को रिसेट किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बात करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच कर रही है। मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव कबरई का है। गांव निवासी सुभाष पांडेय का पुत्र रोहित पांडेय (24) करीब डेढ़ वर्ष से आगरा के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में…
