प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न

ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, पेट्रोल/डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें। जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी…

सीएम योगी बोले- जरूरत पड़ने पर ही लें पेट्रोल-डीजल, कहीं कमी नहीं; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, रणवीर प्रसाद ने कहा कि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है। प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के आधार पर घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें। सरकार के मुताबिक हाल के दिनों में…

शाक्य मुनि बुद्ध विहार संकिसा में मनाई गई सम्राट अशोक जयंती , निकाली गई धम्म यात्रा

शाक्य मुनि बुद्ध विहार संकिसा में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई लोगों ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां बौद्ध भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल महाथेरो जी ने सूत्र पाठ करवा कर, आये हुए लोगों के बीच सम्राट अशोक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । आयोजन में शाक्य मुनि बुद्ध विहार से सैकड़ों उपासकों ने धम्मयात्रा अचल चैत्य बौद्ध स्तूप तक निकाली। यहां दर्जनों बौद्ध भिक्षुओ ने धम्मयात्रा में आये उपासकों को पूजा वंदना कराई । यहां प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं में…

लखीमपुर खीरी : ट्रेन से टकराकर गोवंश की मौत, रेलवे की लापरवाही पर बजरंग दल ने उठाए सवाल

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में रेलगाड़ियों से गोवंशों की लगातार हो रही मौतों और उसके बाद रेलवे प्रशासन की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया ताजा मामला दिनांक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार का है, जब शाम लगभग 7:00 बजे गोरखपुर एक्सप्रेस (15010) से टकराकर एक गोवंश की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद रेलवे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार…

जिला प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, महिला स्वयं सहायता समूह एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जिलाधिकारी महोदया,श्रीमती जे०रीभा० बांदा के निर्देशन, एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) कुमार धर्मेन्द्र के मार्गदर्शन में जिला प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण प्रातःदस बजे जिला आपदा विशेषज्ञ डा प्रभाकर सिंह जी के मां सरस्वती पर द्वीप प्रज्ज्वलित करने के साथ प्रारम्भ हुई। इस प्रशिक्षण में एस एच जी, एन आर एल एम, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग , स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी कार्य कर्ती, बाल पुष्टाहार विभाग से महिला कार्यकर्तियों, राजस्व लेखपाल, नायब तहसील दार, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, आदि कर्मचारी,अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया…

जनपद स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में आयोजित की गई

जनपद स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि के साथ मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा, जनपद के सभी बैंक जिला समन्वयक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु बैंकों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैंकों को सीडी अनुपात में वृद्धि करने के साथ-साथ वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैंक में…

लखीमपुर खीरी : ऐतिहासिक चैती मेला कार्यालय का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला के ऐतिहासिक चैती मेला कार्यालय का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गुरुवार को विधिवत् पूजन अर्चन के साथ किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारीगण सहित भाजपा नगर अध्यक्ष सहित तमाम सम्मानित सभासद मौजूद रहे। चैती मेला का संचालन कार्यालय से ही किया जाता है। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना कर मेला चैती कार्यालय का उद्घाटन किया। बताते चलें कि इसी मेला चैती कार्यालय से 28 मार्च दिन शनिवार से 16 अप्रैल दिन…

फर्रुखाबाद में सम्राट अशोक महान की भव्य यात्रा, शांति और मानवता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 नवाबगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार राहुल शाक्य द्वारा आज एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र ढर्रा शादीनगर से संकिसा तक सम्राट अशोक महान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य उनके महान विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान शांति, अहिंसा, धर्म और मानवता के संदेश को प्रमुखता से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सम्राट…

फर्रुखाबाद में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति ग्राम झौनी नगला के पास सड़क किनारे नशे की हालत में सुबह करीब 8 बजे मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।…

बहराइच: कृषि विभाग भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप, मौर्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पदों की भर्ती को लेकर जारी अधिसूचना पर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन संख्या-06/परीक्षा/2026 में आरक्षण नियमों के पालन न किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना में कुल 2759 पदों का विवरण दिया गया है, जिसमें…

फर्रुखाबाद: संकिसा धम्मा लोको बुद्ध विहार में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह, नव दंपत्ति को मिला प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को जनपद के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में धम्मा लोको बुद्ध विहार में बुधवार को एक सादगीपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिक्खु धम्म कीर्ति महाथेरा द्वारा वैदिक परंपराओं से हटकर बौद्ध धर्म की शिक्षाओं पर आधारित दाम्पत्य संस्कार संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर शिल्पी पुत्री श्री रामऔतार कुशवाहा निवासी मोहल्ला बिर्राबाग, पोस्ट कादरीगेट, फर्रुखाबाद तथा सोनू पुत्र श्री मूलचन्द कुशवाहा निवासी ग्राम कुडरीखेड़ा, पोस्ट याकूतगंज,…

फर्रुखाबाद: जीआरपी ने छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस कार्यप्रणाली व सुरक्षा उपायों से अवगत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 को जीआरपी थाना फर्रुखाबाद द्वारा जागरूकता अभियान के तहत कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों और अपराध नियंत्रण की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जीआरपी टीम ने बॉडी बॉर्न कैमरा, ड्रोन कैमरा, सीसीटीएनएस, वायरलेस हैंडसेट, डॉग स्क्वाड, एसएचएमडी, डीएचएमडी, बीबीडीएस और अन्य संचार उपकरणों के उपयोग और महत्व को समझाया। साथ ही “मिशन शक्ति अभियान 5.0”…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में वृद्ध दम्पत्ति हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; बिजली के तार से की थी हत्या

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने वृद्ध दम्पत्ति की निर्मम हत्या के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बिजली का तार) भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज…

फर्रुखाबाद में 22 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से विचाराधीन हत्या के प्रयास (धारा 307/34 भादवि) के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज में वर्ष 2004 में पंजीकृत मुकदमा संख्या 325/2004 (वाद संख्या 239/2011) में अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र रामनरेश एवं रामनरेश पुत्र सूबेदार, निवासी पसई नगला, के विरुद्ध आरोप पत्र…

फर्रुखाबाद: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत फतेहगढ़ में पॉक्सो मामले में दो दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2017 में दर्ज एक गंभीर मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त 1. राजकुमार पुत्र पेशकार एवं 2. बब्लू पुत्र रक्षपाल निवासी रम्पुरा, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 45/2017, वाद संख्या 09/2017 के तहत धारा 376, 511 भादवि तथा…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कमालगंज पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कमालगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को लैंगिक अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय और अपराध होने की स्थिति में…

फर्रुखाबाद: अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप: अमृतपुर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 तहसील अमृतपुर न्यायालय परिसर में कार्यरत एक अधिवक्ता ने थाना अमृतपुर की थानाध्यक्ष रक्षा सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। अधिवक्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उन्हें थाने बुलाकर न केवल अपमानित किया बल्कि उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 20 मार्च 2026 की है जब थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने अपने सीयूजी नंबर से अधिवक्ता को फोन कर थाने बुलाया। उस…

फर्रुखाबाद: ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना में आ रही बाधाओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर (द्वितीय) योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 400 केवी महोबा-फर्रुखाबाद डबल सर्किट लाइन परियोजना में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री को इस संबंध में 11 मार्च 2026 को पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें परियोजना के निर्माण कार्य में उत्पन्न आरओडब्ल्यू (Right of Way) से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया था। इन बाधाओं के कारण कार्य…

फर्रुखाबाद: शमशाबाद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर शाक्य समाज का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 शमशाबाद के मोहल्ला लाडमपुर दोयम में शाक्य समाज द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व सम्राट सेना संयोजक राजन शाक्य ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के जीवन, उनके शासनकाल और मानवता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने जीवन में…

फर्रुखाबाद: प्रिया शाक्य ने सम्राट अशोक जयंती पर किया नमन, शांति और मानवता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जनपद के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल स्थित यशोधरा बुद्ध विहार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए सम्राट अशोक को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिया शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, करुणा और मानवता की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि अशोक…