फर्रुखाबाद:सम्राट अशोक स्तंभ की प्रतिकृति की स्थापना: वर्षों पुरानी मांग हुई साकार,TSS ने जताया आभार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 नगर पालिका परिषद द्वारा महान सम्राट अशोक स्तंभ की प्रतिकृति स्थापित किए जाने की घोषणा को मूर्त रूप दिए जाने पर तथागत सामाजिक समिति, फर्रुखाबाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

तथागत सामाजिक समिति ने कहा कि यह केवल एक स्मारक की स्थापना नहीं, बल्कि सम्राट अशोक के शांति, करुणा, समानता और मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह स्तंभ जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में समरसता एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर उन दिवंगत समाजसेवियों एवं बौद्ध विचारधारा के समर्पित अनुयायियों—स्वर्गीय बनवारी लाल शाक्य, स्वर्गीय शिवसरन शाक्य एवं स्वर्गीय रामबरन सिंह शाक्य—को श्रद्धापूर्वक नमन किया, जिनके अथक प्रयासों, संघर्ष और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप वर्षों पूर्व उठाई गई यह मांग आज साकार होती दिखाई दे रही है। तथागत सामाजिक समिति ने इस उपलब्धि को उनके सामाजिक योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

तथागत सामाजिक समिति का मानना है कि सम्राट अशोक स्तंभ की प्रतिकृति आने वाली पीढ़ियों को मानवता, अहिंसा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करेगी। साथ ही यह बौद्ध संस्कृति और भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

तथागत सामाजिक समिति ने इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद, पालिकाध्यक्ष, सभासदों, अधिकारियों तथा सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जिले के लिए गौरव का विषय है। समिति ने नगर पालिका परिषद को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शक्ति सिंह कुशवाहा सभासद, जयवीर सिंह शाक्य सभसाद पति, दीपक शाक्य सभासद पुत्र, शिवकुमार शाक्य जिला अध्यक्ष, रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, महावीर शाक्य जिला उपाध्यक्ष, विजय सिंह शाक्य किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, संजय सिंह जिला सचिव, घनश्याम शाक्य जिला सचिव, अंचल सिंह कुशवाहा जिला ऑडिटर, डॉ धर्मवीर शाक्य नगर मीडिया प्रभारी, अर्पित शाक्य आईएनडीसी नेटवर्क संपादक, राजकमल सिंह ऐमराह चेयरमैन,जागेश्वर दयाल शाक्य, जगत पाल शाक्य संजय शाक्य एडवोकेट, मुकेश शाक्य पूर्व अध्यापक, टिंकू शाक्य आदि नगर पालिका परिषद सभागार में, सभासद एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सम्राट अशोक स्तम्भ लगाये जाने की घोषणा का तालियों की गण गड़ाहट कर स्वागत किया।

Leave a Comment