शाक्य मुनि बुद्ध विहार संकिसा में मनाई गई सम्राट अशोक जयंती , निकाली गई धम्म यात्रा

शाक्य मुनि बुद्ध विहार संकिसा में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई लोगों ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां बौद्ध भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल महाथेरो जी ने सूत्र पाठ करवा कर, आये हुए लोगों के बीच सम्राट अशोक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । आयोजन में शाक्य मुनि बुद्ध विहार से सैकड़ों उपासकों ने धम्मयात्रा अचल चैत्य बौद्ध स्तूप तक निकाली। यहां दर्जनों बौद्ध भिक्षुओ ने धम्मयात्रा में आये उपासकों को पूजा वंदना कराई । यहां प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं में भिक्षु धम्मरत्न , भिक्षु धम्मप्रिय , भंते संघमित्र उपस्थित रहे।

गौरतलब है की सम्राट अशोक जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी (अशोकाष्टमी) को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह तिथि 26 मार्च को पड़ी थी। सम्राट अशोक मौर्य वंश के एक महान शासक थे, जिनका जन्म लगभग 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में हुआ था। उनके शासनकाल को न्याय, करुणा और धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता है।

इस अवसर पर आदर्श कुमार शाक्य (सम्पादक दस्तक मीडिया ग्रुप) , योगेश कुमार शाक्य , स्वेकान्त शाक्य , सुमित शाक्य , जयवीर शाक्य , डॉ अवनीश शाक्य , रवि राजपूत , श्याम यादव , उमेश वर्मा , प्रमोद कुशवाहा, दुर्गा चरण लोधी , दीपचंद्र बघेल , मुलायमसिंह , तिलक सिंह , गोविंद सिंह, महेश शाक्य , बौद्ध कथावाचक प्रदीप बौद्ध , राजरत्न शाक्य, सुजाता बौद्ध , सुधा शाक्य , पिंकी , नेहा शाक्य , ज्ञानरत्न , दीपेंद्र , और सतेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।