बरेली – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 9 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विनोद कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय सभागार में सभी बैंकों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के अपर जिला जज सचिव श्री सत्य प्रकाश आर्य द्वारा सभी बैंकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वादों के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए गए साथ ही राष्ट्रीय लोक…
Category: उत्तर प्रदेश
बरेली – भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में इज्जतनगरभारत के पहले राष्ट्रपति व केंद्रीय कृषि मंत्री भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को कृषि दिवस के रूप मनाया गया।
बरेली – भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान में आज स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को ”कृषि शिक्षा दिवस“ के रूप में मनाया गया। इस दिन का उद्देश्य छात्रों को कृषि के विभिन्न पहलुओं और देश के विकास में इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराना है, जिसका उद्देश्य उन्हें प्रेरित करना और कृषि के प्रति आकर्षित करना है। इस अवसर पर छात्रों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।कृषि शिक्षा दिवस के अवसर पर…
बरेली – एसएसपी ने 138 सब-इंस्पेक्टरों के किये तबादले,नौ महिलाओं की हत्या से चर्चित शाही के सब- इंस्पेक्टर भी गये तवादले।
बरेली – रविवार की देर रात उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई। पुलिस कप्तान के इस फैसले को लेकर विभाग मे खासी चर्चा रही। जिले में 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए है। दो एसएसआई को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शहर से लेकर देहात तक के थानों मे फेरबदल हुआ है। कई चौकी प्रभारी शहर से दूर देहात में भेजे गए है। शहर में दूसरे दरोगाओं को मौका दिया गया है। मोहम्मद सलीम को थाना कोतवाली से मीरगंज…
बरेली – चाचा नेहरू बाल मंदिर इंटर कॉलेज आंवला में तहसील स्तरीय स्काउट एवं गाइड रैली संपन्न।
बरेली/आंवला – आंवला नगर में चाचा नेहरू बाल मंदिर इंटर कॉलेज आंवला में तहसील स्तरीय स्काउट गाइड रैली दिनांक 1 दिसंबर 2023 को प्रारंभ होकर 3 दिसंबर 2023 को संपन्न हुई। रैली का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी आंवला आर के मिश्रा के द्वारा किया गया। रैली का समापन कैंप फायर के उपरांत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर तहसील स्तर से मात्र दो विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी तथा ज्ञानदीप इंटर कॉलेज आंवला ने ही प्रतिभाग किया। इस पर सह कमिश्नर स्काउट एवं गाइड बरेली…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण-2024 के सम्बन्ध में ईआरओ, एईआरओ व सम्बंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण-2024 के सम्बन्ध में ईआरओ, एईआरओ व सम्बंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों के सम्बंध में अपर नगर मजिस्टेटों, उपजिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ व जिन विभागों से बीएलओं को नियुक्त किया गया है, उनके विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभावार लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी ईआरओ, एईआरओ व सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने बूथों…
बरेली – जिलाधिकारी ने महानगर में यातायात व्यवस्था के सम्बंध में अधिकारियों के साथ कि बैठक।
अभियान चलाकर अवैध बसों के संचालन बन्द कराने के दिये निर्देश बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज नगर मजिस्ट्रेट, संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक परिवहन अधिकारी, अधिकारी आदि के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक की।जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध बसों के संचालन एवं छात्र छात्राओं के स्कूली बसों की वैधता व मानक , जीएसटी अपवंचन, महानगर में यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अवैध रूप से और नियम विरुद्ध संचालित बसों का संचालन बन्द करने के निर्देश दिये।…
हरदोई:बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित
हरदोई:भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंपजिला के समस्त विकास खण्ड भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपको बताते चले कि एस0 आई0 एस0 एक सुरक्षा एजेंसी है जो भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध…
हरदोई:‘‘ओ‘‘ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 17 दिसम्बर तक करें आवेदन:-तिवारी
हरदोई: चयनितों को बायोमैट्रिक उपस्थित के साथ 26 दिसम्बर से दिया जायेगा प्रशिक्षणः-जिपिवकअहरदोई, सू0वि0, 04 दिसम्बर 2023ः- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के इण्टर मीडिएट पास बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित किया है कि जिनके अभिभावकों की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय एक लाख तक है वह सरकार द्वारा संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु 05 से 17 दिसम्बर 2023 तक विभागीय वेबसाइट इंबाूंतकूमसंितमनचण्हवअण्पद पर शिक्षा एवं अन्य सभी…
हरदोई:विभाग गजेटियर में शामिल लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंः-डी0एम0।
हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला गजेटियर समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग गजेटियर में शामिल किए जाने वाले लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जनपद के स्वयंसेवियों व इतिहास के जानकार लोगों से सहायता लिया जाए। 1947 से पूर्व से संचालित सभी विभाग लेख तैयार करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में चिकित्सकीय इतिहास को तैयार कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एक उपसमिति का गठन किया जाए जो समिति को…
पीलीभीत में नहीं सुधरे हालात, आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पीलीभीत के शहर में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। इसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान बाजार और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। बता दें कि मुनादी होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं, मगर कार्रवाई हमेशा…
पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान
पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और महामंत्री आनंद मिश्रा ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, एल्डर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण वर्मा, पूर्व…
पीलीभीत में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
पीलीभीत में तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को जैसे ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनाव परिणाम आए। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोटन महाराज चौराहा पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते तीन राज्यों में भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।…
पीलीभीत में बदमाशों ने एक लाख के भैंसे लूटे, किसान को बांधकर डाला
बदमाशों ने शनिवार की रात बरेली रोड पर गांव सितारगंज के पास एक किसान के डनलप में जुते एक लाख कीमत के दो भैंसे लूट लिए। विरोध करने पर किसान को तमंचे की बटों से पीटा और बांधकर डाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाली के गांव रसूला निवासी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि वह शनिवार की रात चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली डनलप लेकर अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव सितारगंज के आगे मजार के पास…
हरदोई : जिलाधिकारी ने देखा विभिन्न बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हरदोई के वेणीमाधव विद्यापीठ में बूथों पर कार्यरत बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अनुरुप लक्ष्य के अनुरूप फॉर्म प्राप्त न करने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि इपी रेशियो व जेंडर रेशियो को ध्यान में रखते हुए फॉर्म भरने की प्रगति बढ़ाई जाए। 18-19 आयुवर्ग में फार्मों की कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी चारों बीएलओ को चेतावनी जारी करने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर घर…
हरदोई : जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभागार में आवश्यक सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा जाए। सभागार में प्रकाश व हवा की उचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण संरचना में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली – तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर नगर पंचायत चेयरमैन ने बांटी मिठाईयां।
मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत चैयरमैन ने जीत के जश्न में मोदी लहर जारी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भगवा लहरा। तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर चेयरमैन इमराना बेगम ने बांटी मिठाई।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके प्रतिनिधि हारून चौधरी ने ढोल नगाड़े बजवाकर, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर शुभकामनाएं एवं बधाई…
लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में निलंबित कर दिया गया
आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में आरोपी लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि आरोपी दरोगा अनुराग द्विवेदी और सिपाही यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ के व्यापारी को किडनैप करने के बाद लखनऊ के होटल में रखा था और फिरौती के एक लाख 20 हजार की मांग की थी। अपहरण पुलिस वालों और व्यापारी के दोस्त शेखर ने मिलकर किया था। बाद में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हो…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का 37वां जन्मदिन जिला कार्यालय में पदाधिकारी ने धूमधाम से बनाया
फर्रुखाबाद, आज 03 दिसंबर 2023 को आजाद समाज पार्टी कांशीराम राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का 37वां जन्मदिन जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से बनाया । जिला के सभी पदाधिकारी ,विधानसभा के सभी पदाधिकारी, सेक्टर के पदाधिकारी ,वूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे कानपुर मंडल के नूर अहमद आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष उमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष कमल कठेरिया, जिला सचिव अतुल कठेरिया, जिला सचिव भंवर गिहार, जिला प्रभारी आवेश पाल,अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र गौतम, सदर विधानसभा शोभित आजाद, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष नन्हे दिवाकर, विधानसभाध्यक्ष…
फर्रुखाबाद:तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने चौक पर भाजपा की प्रचंड जीत पर मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर हर्ष व्यक्त किया
फर्रुखाबाद,आज 3 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन भारतीय जनता पार्टी की तीनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी छुड़ाकर हर्ष व्यक्त किया भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा…
हरदोई : आप स्वयं हीरो है, इसलिए अपने को किसी से कम न समझें:- जिला पंचायत अध्यक्ष
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय इण्टर कालेज, हरदोई प्रागंण में इंटीग्रेटेड स्पोर्टस एण्ड कल्चरल मीट/सेलीबेशन ऑफ इण्टरनेशनल डे फार पर्सन्स विद डिसेबिलिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया, इसके बाद कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा हिन्दी भाषा पर लद्यु नाटक, जलेबी दौड़, रस्सा खींच आदि मनमोहक प्रतियोगितायें आयोजित की गयी, प्रतियोगिता में विजयी दिव्यांग…
