लखनऊ:- प्रदीप ठाकुर बने सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ:- सम्यक पार्टी में विचार विमर्श के उपरांत प्रदीप ठाकुर को पार्टी में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदीप ठाकुर इससे पूर्व पार्टी में प्रदेश महासचिव थे। इस पद पर रहते हुए प्रदीप ठाकुर उत्तर प्रदेश में बहुत ही मेहनत, निष्ठा और सक्रियता से पार्टी के संगठन और विचारधारा के विस्तार में लगे हुए थे। प्रदीप ठाकुर बहुत अच्छे वक्ता, संगठनकर्ता, चिंतक, विचारक, अनुशासित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद ने अपेक्षा कि है की प्रदीप ठाकुर जी उत्तर प्रदेश के…

मिर्जापुर : मूर्तिकला में माहिर अविनाश कुमार मौर्य “मूर्तिकार”

उत्तर प्रदेश के1995 में जन्मे अविनाश कुमार मौर्य “मूर्तिकार” मिर्जापुर जनपद के ग्राम- सोनबरसा खुर्द, पोस्ट- फटीहटा ,तहसील – चुनार के निवासी हैं. जो की मध्य-प्रदेश ग्वालियर से बी.एफ. ए. मूर्तिकला से मध्य -प्रदेश में पांचवा स्थान तथा मास्टर डिग्री एम. एफ. ए. में मध्य- प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर मूर्ति कला के क्षेत्र में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से नवाजे जा चुके हैंl उनका कहना है की कर्म ही पूजा , भाग्य उसका पूरक ,आचरण स्वाभिमान, धर्म हमारा रक्षक, आत्म बल हमारा साथी और कला ही जीवन है…

उत्तर प्रदेश / पीलीभीत: पूरनपुर में ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाई टिड्डी

उत्तर प्रदेश / पीलीभीत: तहसील पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया। टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान दंग रह गए और किसानों में दहशत देखी गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए। दोपहर में टिड्डी दल तहसील क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर अमरैया काला सुकदासपुर नदिया धनेश के कई गांव में पहुंच गया । आलाअधिकारियों द्वारा ड्रोन से उड़ाकर शोर-शराबा करके वहां से भगाया गया । जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार…

पीलीभीत: सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिख परिवारों से मिले

पीलीभीत: सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क, सरदार शीतल सिंह तथा सरदार हरदीप सिंह 1962 में नानक सागर डैम से विस्थापित किए गए सिख परिवारों से टाटर गंज इलाके के गुरुद्वारा सिद्ध नगर खजुरिया में मिलें तथा आज के हालात के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा बसाए जाने के आदेश के बारे में अवगत कराया । दूसरी मीटिंग गुरुद्वारा बल फार्म संपूर्णानगर में तथा तीसरी मीटिंग गुरुद्वारा खैहराना मरोचा में संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा जमीनों के विवादित वादों…

कानपुर : युवक हुआ लापता ,खोज जारी आप भी खबर करें शेयर

बुधवार घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तकरीबन 32 वर्षीय निमेष गुप्ता पुत्र अनूप कुमार गुप्ता शक़्कर मिल खलवा रायपुरवा कानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल ऑफ जा…

पीलीभीत:ग्राम निधि के खातों पर लगभग 6 महीने पहले रोक लगी थी पर …

पीलीभीत। पंचायत भवन, शौचालय आदि के निर्माण अधूरे होने पर शासन ने इन्हें पूरा करने के लिए ग्राम निधि के खातों पर लगभग छह महीने पहले रोक लगा दी थी। निर्माण पूरा करने के लिए ही केवल खातों से रकम निकालने की अनुमति थी। अन्य कार्यों के लिए रकम आहरण पर पाबंदी लगी हुई थी। इसके बावजूद कुछ सचिवों ने अन्य कार्यों के लिए भी ग्राम निधि के खातों से रकम निकालकर खर्च कर ली। इसकी जानकारी लगते ही बीडीओ ने लगभग 10 ऐसे सचिवों को नोटिस जारी किए थे…

शाहगंज(जौनपुर) : बोल्डर लदा ट्रक रेलवे ट्रेक में फंसा

शाहगंज(जौनपुर) : उत्तर पूर्व रेलवे के शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर बोल्डर लदी तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को बैरियर तोड़ रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घंटों की मेहनत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान ट्रैक क्लीयर न होने से साबरमती एक्टसप्रेस ढाई घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे ट्रक निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर…

खुटहन(जौनपुर): ग्रामप्रधान के हत्यारोपितों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाई

खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।गौरतलब है कि गत 1 मार्च 2020 को मखदूमपुर गॉव के प्रधान तबरेज आलम अपने साथी पूर्व प्रधान राकेश वर्मा के साथ सुबह…

प्रयागराज- शिवम कुशवाहा को मिले 91 प्रतिशत अंक

प्रयागराज- कोराव तरांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा ने मेहनत व पूर्ण लगन से एम एल पब्लिक स्कूल शिरशा बगहा पढाई कर 91 फीसद अंक लाकर बिद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया. जिससे उनके परिवार और बिद्यालय के सभी गुरुजनों का मन खुशी से भर गया . शिवम कुशवाहा को इसी तरह आगे भी अच्छे अंक और बड़े मुकाम हासिल करने की शुभकामनायें दी गई. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा(साहस सच कहने का)

पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक

पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक बनाई . अमरिया क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की एक बैठक श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में हुई. जिसमें प्राइवेट स्कूलों के साथ हो रही समस्याओं को रखा गया. जिसमें पीएसए अमरिया के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बैठक में एजेंडे रखें. जिसमें मुख्य मुद्दा प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं जो एक स्कूल में पूरे वर्ष पढ़ते हैं और जब फीस देने का नंबर आता है. तब दूसरे स्कूल में जाकर एडमिशन ले लेते हैं. छात्र जब ऐसा करता है तो दूसरे…

पीलीभीत : ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाया गया टिड्डी दल

पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया. टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान सजग हो गए और किसानों में दहशत देखी गई. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए. दोपहर में टिड्डी दल क्षेत्र के गांव अमरिया, कला नवदिया, सुखदासपुर सहित पड़ोस के कई गांवों में पहुंच गया. आला अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर शोर शराबा कर टिड्डियों को वहां से भगाया. जिला कृषि अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार…

मैनपुरी:कोविड वार्ड में भोजन वितरण हेतु अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय

मैनपुरी: जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वारन्टीन हाउस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वाॅरन्टीन हाउस में उपलब्ध मरीजों को अच्छी क्वालिटी का खाना समय से उपलब्ध कराया जाए। प्रातः 08 बजे तक चाय, दोपहर 01 बजे तक दोपहर का खाना उप जिलाधिकारी भोगांव अपनी देख-रेख में उपलब्ध करवाएं। शाम का खाना तहसीलदार भोगांव की देख-रेख में उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि खाना पैक करके नहीं वरन परोस कर वितरित किया जाए यदि किसी मरीज के द्वारा…

सुल्तानपुर : खेत जोताई के मामले को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट

सुल्तानपुर: प्रदीप मौर्य पुत्र जीतलाल मौर्य निवासी गोथुवा जागीपुर पोस्ट कैथापुर थाना क्षेत्र लम्भुआ जनपद सुलतानपुर का निवासी है . जिसने बताया की गांव के ही मुकेश तिवारी, लवलेश दुबे,राहुल दुबे ,पंकज दुबे,अखिलेश तिवारी और कुछ अज्ञात लोग जिसके यहां मेरे खेत की जुताई का 20000 रुपया बकाया था. जिसको मांगने के लिए प्रदीप दिनांक 15 जुलाई 2020 को सुबह उनके घर गया तो उन्हें धमका कर भाग दिया गया. इसे आगे भी जबरदस्ती खेत की जुताई करने के लिए बोले .इसी के साथ ही प्रदीप ने बताया की उनके…

प्रयागराज- प्राथमिक विद्यालय गोबर में हुआ तब्दील

प्रयागराज- तहसील कोराव विकास खण्ड मांडा गाव हाटा के प्राथमिक विद्यालय में जंहा गोबर का अम्बार है, वही प्राथमिक विद्यालय का संकुल भवन आज से लगभग कई सालों से गाँव के ही राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा मकांन गिरने का बहाना करके पूर्ण रूप से अपने कब्जे में लिया गया है .जिस पर गाँव के काफी लोगों को येतराज है. किन्तु उनके उपर कोई असर नहीं है. बिद्यालय को सरस्वती का मंदिर कहा जाता है किन्तु वहा पर गोबर बिखरा पड़ा है.

इटावा में अवैध असलाह फैक्टरी पर छापा

थाना इकदिल पुलिस ने अवैध असलाह की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,एक हुआ फरार,,,। साथ ही भारी मात्रा में अवैध असलाह बनाने की सामग्री व कई देशी तमंचे इकदिल पुलिस ने किए बरामद।

मैनपुरी: सफाई कर्मचारी नही करते परिषदीय विद्यालयों की सफाई।

शौचालय सहित विद्यालय की सफाई हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के लिए किया आदेश।शिक्षकों की गरिमा के विपरीत बी एस ए द्वारा जारी आदेश हो वापस अन्यथा संघ करेगा आंदोलन।परिषदीय विद्यालयों की साफ सफाई के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के शौचालय सहित पूरे भवन व प्रांगण की साफ सफाई शिक्षकों के सहयोग से किए जाने का आदेश निर्गत किया गया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष राजीव यादव…

जौनपुर-चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जाता है: सुनील बंसल

जौनपुर,:- चुनाव कभी भी जाति के आधार पर या दबंगई के आधार पर चुनाव नही लड़ा जाता है बल्कि कार्यकर्ताओ के बल पर लड़ा जाता है अगर हमारा बूथ मजबूत रहेगा तो मल्हनी का चुनाव हम जीतेगे उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी ने मल्हनी विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन में कहा उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के इस महामारी में कार्यकर्ता मास्क लगाकर ही निकले उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता…

लखनऊ :मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह- 2020 की वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शुरुआत

लखनऊ: आज मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2020) के शुभारंभ के अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आज से साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यवक्ता श्री मान के.एस. सेहरावत जी, नई दिल्ली के उद्घाटन भाषण के द्वारा किया गया. जिसमें उन्होंने ने इस सप्ताह की उपयोगिता पर बिंदुवार प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक डॉ अनिल मौर्य द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में किया जाएगा. जिसमें ब्लड डोनेशन, पौधरोपण, स्लोगन राइटिंग इत्यादि का समावेश रहेगा.कार्यक्रम का…

पीलीभीत/पूरनपुर: टिडी की दहशत पूरनपुर में भी

पीलीभीत/पूरनपुर: टिडी दल ने पूरनपुर क्षेत्र को अपना निशाना बनाया है. पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई, मकरंदपुर, गैरतपुर जपती, सुआबोझ आदि गाँव के लोगों ने जब टिडी के झुंड को देखा तो उनके होश उड गए. हर शख्स पीपा, थाली, आदि लेकर अपने खेतों की तरफ दौड़ पडा .ताकि टिडी दल उनके खेतों में न उतरे. इसके बावजूद भी कई किसानों के खेतों में टिडी ने धान के पौधे को काटकर काफी नुकसान पहुंचाया . रिपोर्ट राजेश कुमार कुशवाहा

जौनपुर/ महाराजगंज: दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर/ महाराजगंज: एसटीएफ वाराणसी की टीम ने लोहिंदा चौराहे से मंगलवार की रात लूट हत्या चोरी मारपीट के आरोपी  दस हजार इनामी बदमाश को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कहीं भागने की फिराक में था थाना क्षेत्र  लमह न निवासी मोहम्मद आरिफ महिंद्र चौराहा पर पुलिस टीम को देखकर बाइक लेकर भागने लगा ऐसे में एसटीएफ वाराणसी की टीम ने उसे घेराबंदी करके काबू में कर लिया आरिफ पर पिछले 2 साल में लूट भैंस चोरी मारपीट हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं यही…