लखनऊ जू में पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत हो गई है। वह 21 दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से उसने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।उसकी मौत की पुष्टि जू की निदेशक अदिति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की उम्र काफी ज्यादा हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा…
Category: लखनऊ
SGPGI में रोबोट से हुई 8 साल के बच्चे की सर्जरी, बच्चे को मिला नया जीवन
SGPGI यानी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने रोबोट से 8 साल के बच्चे की एड्रिनल ग्रंथि के जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। कोर्टिसोल हार्मोन के अधिक उत्पादन से आठ साल के बच्चे के शरीर का आकार बढ़कर 14 साल के किशोर जैसे हो गया था। इस बीमारी को चिकित्सा भाषा में कुशिंग सिंड्रोम कहते हैं।डॉक्टरों का दावा है कि प्रदेश के किसी सरकारी संस्थान में पहली बार रोबोट से यह सर्जरी की गई है। ऑपरेशन में करीब ढाई घंटे लगे।SGPGI के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग…
PCS ज्योति मौर्य लोकभवन पहुंचीं, मीडिया के सवालों से बचती नजर आयीं
PCS ज्योति मौर्य शुक्रवार शाम दस्तावेज संबंधी काम के लिए लोकभवन पहुंचीं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को अपना जवाब बंद लिफाफे में दिया। इसके बाद कार में बैठकर लौट गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। ज्योति मौर्य के लोकभवन आने का वीडियो भी सामने आया है।दरअसल, ज्योति मौर्य अपने पति से विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। इन्हीं विवादों के बीच वह पहली बार लोकभवन पहुंचीं। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि ज्योति मौर्य फोन पर बात करते हुए गाड़ी के…
देर रात रायबरेली रोड स्थित आकाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई, पूरी खबर पढ़िए
लखनऊ में शुक्रवार देर रात रायबरेली रोड स्थित आकाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। घर में सो रहे परिवार वालों को धुंआ भरने से दम घुटने पर आग की जानकारी हुई। इसके बाद सभी लोग घर में रखे सिलेंडर को लेकर बाहर भागे। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 50 मिनट पर आग पर काबू पाया। घर में फंसे अन्य लोगों को सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया। सिलेंडर समय से घर से बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया।देर रात दो…
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना घुँघचिहाई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने नवनिर्मित थाना घुँघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में निर्माणाधीन महिला हैल्प डेस्क, कार्यालय थाना परिसर, निर्माणाधीन हवालात, वायरलैस रूम, बैरक एवं आवास का निरीक्षण किया गया तथा अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता/मानक के साथ पूरा करने के सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना घुंघचाई एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पीलीभीत :जिला समन्वयक समिति की बैठ वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का विमोचन।
पीलीभीत अवगत करना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ऋण वितरण हेतु रु० 4855.44 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना तैयार की गई है। जो कि गत वर्ष की ऋण योजना से 10.29 प्रतिशत अधिक है। योजना के तहत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लिए रु० 4584.25 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत कुल कृषि ऋण हेतु रु० 4203.85 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से फसली ऋण के लिए रु० 2776.67 करोड़ का लक्ष्य आवंटित है। इसके अतिरिक्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधोग के…
लखनऊ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पीड़ित व्यापारियों से की मुलाकात, आंदोलन का ऐलान
इंदिरा नगर के कारोबारियों को मिले नोटिस के खिलाफ सभी व्यापार मंडल मुखर होने लगे हैं। आवास विकास के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल के कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित कारोबारियों से मिला। व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि शहर में एक भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो संपूर्ण लखनऊ का व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघटन जल्दी ही इस पर…
अभ्यर्थी के बायोमैट्रिक और फोटो मेल नहीं होने पर हुआ नकलची का खुलासा, एफआईआर
अटल बिहार बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने सेंध मारी की थी। इसका खुलासा तब हुआ जब परीक्षा पास होने पर सोमवार को अभ्यर्थी दाखिला लेने कालेज पहुंचा और उसके बायामैट्रिक और फोटो मिस मैच हो गए। कालेज प्रशासन ने आरोपी अभ्यर्थी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर कर एफआईआर दर्ज कराई है।चार जून को अटल बिहार बाजपेई चिकित्सा विवि ने प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें देवरिया निवासी नितिश कुमार कुशवाहा का चयन हुआ था। तीन जुलाई को नितिश…
फर्रुखाबाद:नवागन्तुक नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने चार्ज ग्रहण कर किया नगर का भ्रमण
नवागन्तुक नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र नें मंगलवार को चार्ज ग्रहण कर लिया । चार्ज लेते ही वह एक्शन मोड में देखें और उन्होंने शहर का भ्रमण किया एवं शहर की जाम की समस्या से रूबरू हुए। नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र नें जिला मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर शहर के चौक, रेलवे रोड व लाल दरवाजे आदि जगहों पर उन्हें जाम की समस्या से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि शहर में जाम की समस्या देखनें को मिली है जिसे पुलिस के साथ मिलाकर दुरस्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि…
जौनपुर ; विधायक रमेश सिंह ने तहसील परिसर का किया निरीक्षण
शाहगंज ; विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को शाहगंज तहसील परिसर में जलनिकासी की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया और जल्द इसके स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। श्री सिंह दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में पहुंचे। इसके बाद उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने उन्हें पूरे तहसील परिसर में होने वाले जलजमाव, नालियों आदि की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हल्की बरसात होने के बाद भी जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से पूरे परिसर में आधा फिट तक पानी लग जाता है जिससे तहसील आने वाले आम…
एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिरों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ पुलिस ने सोमवार को एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। जबकि उनमें से एक मेडिकल कराने के दौरान एक शातिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके चलते सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उनके पास से चोरी की 15 बाइक और एक वैन बरामद की है। इन लोगों ने बताया कि यह चोरी की बाइक नेपाल ले जाकर बेचते थे। जिससे यहां की पुलिस की पकड़ में न…
एसआईटी ने हाइजिया ग्रुप के दो संचालकों से रविवार को कस्टडी रिमांड पर की पूछताछ
छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में एसआईटी ने हाइजिया ग्रुप के दो संचालकों से रविवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। करीब आठ घंटे चली पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई अहम बात सामने आई और दोनों आरोपियों ने घोटाले की बात कबूल की। साथ ही इसके पीछे अपने भाई लकी जाफरी का हाथ बताया।हजरतगंज थाना पुलिस ने ईडी की जानकारी पर हाइजिया ग्रुप के संचालक इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी और लकी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके लिए गठित एसआईटी जांच कर रही है।…
शहर में करीब 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही, नगर निगम के दावे खोखले
नगर निगम के दावे के बाद भी शहर की स्ट्रीट लाइट बंद होने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के कई इलाकों में सड़कों अंधेरे में रही। यहां तक की शहीद पथ की भी लाइट नहीं जल रही है। लखनऊ में बंद लाइट को लेकर कोर्ट भी फटकार लगा चुका है। उसके बाद भी लाइटों की स्थिति खराब पड़ी है। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि स्थिति यह है कि जब कोई बड़ा नेता और राज्य सरकार का कार्यक्रम होता है तो लाइट सही कराई जाती…
बीमार होता देश और बेकाबू होती आबादी : आदर्श कुमार
आज भारत देश अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त नजर आ रहा है। बढ़ती आबादी के बोझ तले देश का विकास और स्वास्थ्य सेवाएं बौनी साबित हो रही हैं। देश में विकास की गति कम नहीं है, किंतु आबादी पर नियंत्रण न होने के कारण समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत की लगभग सभी समस्याओं के मूल में जनसंख्या विस्फोट प्रमुख कारण है। इससे लोगों की मानसिकता, शारीरिक स्वास्थ्य और जीवन में गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। बढ़ती हुई आबादी के कारण…
आज जानिए लखनऊ की सड़कों का हाल, किधर से जाएँ किधर से नहीं
वीवीआईपी और वीआईपी कार्यक्रम के चलते लखनऊ का ट्रैफिक दो जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे से बदला रहेगा। बताया जा रहा है सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बीच के शहीद पथ पर रास्ता और ट्राफिक में बदलाव किया गया है। खासकर दोपहर 12:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक किया ट्राफिक बदलाव जारी रहेगा।इस दौरान कानपुर रोड बिजनौर की तरफ…
अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे शिया पीजी कॉलेज में
शिया पीजी कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले लास्ट डेट 30 जून थी।LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिया पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ गई है। बीए, बीएससी बायो और गणित वर्ग और बीकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज द्वारा आवेदन…
फर्रुखाबाद:आयरन लेडी दीपाली भार्गव का हुआ गैर जनपद ट्रांसफर
जनपद में लंबे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एडीएम बिजनौर के पद नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एसडीएम शाहजहांपुर सतीश चंद्र को बनाया नया नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के कार्यकाल में शहर में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,कई दशकों से त्रिपोलिया चौक पर अवैध रूप से बनी पांच मंजिला टाइम सेंटर की बिल्डिंग भी नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में हुई जमीदोज,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कई सत्ता पक्ष के नेताओं के अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया,बड़े स्तर पर अवैध…
बच्चों संग अभिभावकों ने भी दी कथक नृत्य कार्यशाला में परफॉर्मेंस
लखनऊ में संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम में शुक्रवार को कई सुंदर कथक परफॉर्मेंसेस देखने को मिलीं। मौका था यूपी संगीत नाटक एकेडमी, यूपी संस्कृति विभाग और कथक केंद्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला के समापन का। समारोह में मुख्य आकर्षण विशेष सचिव संस्कृति अमरनाथ उपाध्याय और रागिनी उपाध्याय सृजित ध्वज गीत “हे भारत भू के मान प्रवर” की कथक प्रस्तुति रही। इस मौके पर इस ध्वजगीत को तैयार करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। ध्वज गीत पर कथक प्रस्तुति श्रुति शर्मा, मंजू मलकानी और…
रैकेट चलाने वालों के खिलाफ एक युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, हुए गिरफ्तार
लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाले चार युवकों को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कालोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरु, गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी, लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार…
सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में जमीन विवाद सुलझाने गई सपा की पूर्व एमएलसी और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।आज सबुह हुई इस घटना में सपा की पूर्व एमएलसी व सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व उनकी दो पुत्रियों गंभीर रूप से घायल हें। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनका इलांज के लिए भर्ती कराया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटी अलका कुशवाहा को लखनऊ रेफर कर दिया जबकि आस्था कशवाहा का…
