फर्रुखाबाद:बीएड परीक्षा दिलाने जा रहे पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, बेटी गंभीर घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पैथान खुर्द के पूर्व प्रधान, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य नवाबगंज, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज (तथागत सामाजिक समिति-TSS) प्रभात कुमार शाक्य उर्फ प्रदीप शाक्य की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बाइक से फर्रुखाबाद बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द निवासी पूर्व प्रधान प्रभात कुमार शाक्य (50)…

फर्रुखाबाद:विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए सभी कर्मियों को स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी लोगों को तम्बाकू से दूर रहने…

फर्रुखाबाद: 2 घंटे के भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुंचिया निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली फर्रुखाबाद में सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चली गई है। मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कोतवाली…

फर्रुखाबाद:जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल, जिले की 218 परियोजनाएं हुईं पूर्ण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है। योजना के तहत जिले में संचालित 378 परियोजनाओं में से अब तक 218 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न…

फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में थी तलाश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 79/2026, धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं धारा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र स्वामी शरण तथा सुनील कुमार पुत्र विश्राम निवासी ग्राम खाखटमऊ, थाना…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 वर्ष का कठोर कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रभावी अभियोजन और सशक्त पैरवी के चलते पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त अवनीश पुत्र मुन्नालाल निवासी दहेलिया, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध वर्ष 2017 में कोतवाली मोहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 336/2017 के अंतर्गत धारा 354 भारतीय…

फर्रुखाबाद:दो अलग-अलग मामलों में दोषियों को सजा, आत्महत्या के लिए उकसाने और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हुए दंडित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी और अभियोजन पक्ष के अथक प्रयासों के चलते दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई है। पहले मामले में थाना नवाबगंज में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा संख्या 70/2019, धारा 306 आईपीसी (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के आरोपी नसीम पुत्र जान मोहम्मद निवासी बराकेशव, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद को न्यायालय ने दोषी करार दिया। मामले की…

फर्रुखाबाद:पोस्टमार्टम हाउस में यात्री प्रतीक्षालय व वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आमजन की सुविधा के लिए विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं ठंडे पानी के वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोगों को अक्सर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उनके बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना आवश्यक था। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से…

फर्रुखाबाद:संकिसा नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन, नामित सभासदों को दी गई बधाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद की नगर पंचायत संकिसा बसन्तपुर में नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासदों श्री मनोज चतुर्वेदी, श्री अजय दिवाकर एवं श्रीमती राधा पाल को सभासद मनोनीत होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की तथा नव-निर्वाचित नामित सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि नया कार्यालय नगर पंचायत के…

फर्रुखाबाद में व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में बढ़ती आवारा गौवंश की…

फर्रुखाबाद में “समाधान समारोह-2026” जागरूकता शिविर का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु देशव्यापी “समाधान समारोह-2026” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ 21 अप्रैल 2026 को हुआ था, जिसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इसी क्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद परिसर में समाधान समारोह-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

फर्रुखाबाद:नामांकन लक्ष्य में पिछड़ने पर डीएम सख्त, बीईओ पर कार्रवाई के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल चलो अभियान, नामांकन प्रगति, समावेशी शिक्षा एवं विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निर्धारित 35,800 नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष केवल 25,421 बच्चों के नामांकन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने…

फर्रुखाबाद में फूड पॉइजनिंग का कहर: एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, दो बच्चियों की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर कांजी में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। घर में बने दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने घर में तैयार दाल-चावल का भोजन किया था। भोजन करने के कुछ समय बाद ही एक-एक कर सभी की तबीयत…

फर्रुखाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर: 31 मई तक जमीन नहीं दी तो होगी सीधी जब्ती, प्रशासन का अंतिम अल्टीमेटम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने किसानों के लिए अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की भूमि एक्सप्रेसवे परियोजना के दायरे में आ रही है, वे 31 मई 2026 तक आपसी सहमति से अपनी जमीन का बैनामा करा लें। निर्धारित तिथि के बाद सहमति न देने वाले किसानों की भूमि का अधिग्रहण भूमि अर्जन अधिनियम-2013 के तहत किया जाएगा। 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार…

फर्रुखाबाद:नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित अर्पिता भारद्वाज को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिले की होनहार बेटी एवं नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित कुमारी अर्पिता भारद्वाज को आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने करकमलों से अर्पिता को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के सचिव पारस भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्पिता की इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम के…

फर्रुखाबाद:श्रेणी-62 की भूमि को निजी बताने का आरोप, शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अमृतपुर तहसील का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत भरखा में विद्यालय भवन के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि (श्रेणी-62) पर कथित अवैध कब्जे और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में स्थित श्रेणी-62 की भूमि, जो सार्वजनिक उपयोग और विद्यालय भवन के लिए आरक्षित है, पर वर्षों से एक निजी विद्यालय…

फर्रुखाबाद: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर समेत 8 पर आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम ककरैया निवासी टिंकू पुत्र संजेश अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में रूनी निवासी अभय प्रताप पुत्र रामसेवक ने बोलेरो गाड़ी…

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई वाहनों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 की रात से 24 मई 2026 की सुबह तक थाना कादरी गेट, थाना राजेपुर, थाना कमालगंज एवं चौकी सरह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान…

फर्रुखाबाद:गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जनपद में गठित उर्वरक निगरानी समिति द्वारा तहसील अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेसर्स गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र अमृतपुर के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास…

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ चला विशेष अभियान, आबकारी विभाग ने की दुकानों की औचक जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री जी०पी० गुप्ता ने आबकारी विभाग की टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।…