फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कायमगंज के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह पर किसानों के साथ कथित अभद्र व्यवहार, तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली तथा गौशालाओं में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय प्रशासनिक स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। संगठन का आरोप है कि उप जिलाधिकारी…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना: दो उन्नत नस्ल की गायों पर मिलेगा ₹80 हजार तक अनुदान, 10 जुलाई तक करें आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने तथा स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने पर अधिकतम ₹80,000 तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। नन्द बाबा दुग्ध मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लागू…
फर्रुखाबाद:एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सिखाए गए आग बुझाने और बचाव के गुर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के निर्देशन में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 के अंतर्गत गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग बुझाने की तकनीक तथा बचाव कार्यों के महत्वपूर्ण तरीके बताए। कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड केंद्र फतेहगढ़ से आए अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार…
फर्रुखाबाद:सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर गुरु जी के महान बलिदान को नमन किया। शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, गुरबाणी का पाठ किया गया तथा संगत ने गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जन…
फर्रुखाबाद:आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दोबारा सील हुआ जीआरडी गेस्ट हाउस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी और सील किए गए परिसर का ताला तोड़कर संचालन करना जीआरडी गेस्ट हाउस संचालक को महंगा पड़ गया। शहर के मसेनी चौराहा स्थित जीआरडी गेस्ट हाउस को प्रशासन ने एक बार फिर सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउसों में हड़कंप मच गया है। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार के अनुसार, विगत वर्ष मानकों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं के चलते जीआरडी गेस्ट हाउस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिसर को सील किया गया…
फर्रुखाबाद में दो मामलों में दोषियों को सजा, हत्या-लूटकांड के चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी और अभियोजन पक्ष के अथक प्रयासों के चलते दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। सड़क दुर्घटना मामले में दो वर्ष का कारावास कोतवाली फतेहगढ़ में वर्ष 1998 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 170/1998, धारा 279, 337, 338 एवं 304ए भारतीय दंड संहिता के तहत अभियुक्त रामरतन उर्फ गुड्डू पुत्र…
फर्रुखाबाद:मोहर्रम को लेकर फर्रुखाबाद में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)अरुण कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों,…
फर्रुखाबाद रेलवे जंक्शन पर मजार हटाने को लेकर बढ़ा विवाद, सांसद ने कहा- विकास कार्यों में बाधा बर्दाश्त नहीं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद रेलवे जंक्शन के सौंदर्यीकरण तथा कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान स्टेशन परिसर में स्थित एक मजार को लेकर विवाद गहरा गया है। रेलवे की भूमि पर स्थित मजार को हटाए जाने की चर्चा के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर तैनात कुछ मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा मजार हटाए जाने की सूचना समाज के लोगों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर के…
फर्रुखाबाद:महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई के लिए कल आएंगी राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और महिला उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी 19 जून 2026 को फर्रुखाबाद का दौरा करेंगी। इस दौरान वह फतेहगढ़ स्थित विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। महिला जनसुनवाई के…
फर्रुखाबाद:कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, छह उपनिरीक्षकों के तबादले
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने छह उपनिरीक्षकों (एसआई) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। बुधवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों एवं चौकियों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों का मानना है…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में बनेगा स्थायी हेलीपैड, मऊरशीदाबाद में 2500 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कायमगंज तहसील में जल्द ही एक स्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने मऊरशीदाबाद गांव में लगभग 2500 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव जिलाधिकारी को स्वीकृति हेतु भेज दिया है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित भूमि की नापजोख की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रस्तावित हेलीपैड स्थल तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त होते ही लोक निर्माण विभाग…
फर्रुखाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने मंगलवार को थाना मऊदरवाजा तथा कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने…
फर्रुखाबाद:एनसीसी शिविर में ड्रिल प्रशिक्षण और करियर काउंसलिंग, कैडेट्स को मिली सैन्य विरासत व रोजगार अवसरों की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के निर्देशन में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी)-36 के तीसरे दिन बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए ड्रिल प्रशिक्षण, सैन्य संग्रहालय भ्रमण तथा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 14 जून से 23 जून 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे राजपूत रेजीमेंट सेंटर और सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट सेंटर के संग्रहालयों के भ्रमण से हुई। कैप्टन गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा,…
फर्रुखाबाद:सम्राट अशोक स्तंभ की प्रतिकृति की स्थापना: वर्षों पुरानी मांग हुई साकार,TSS ने जताया आभार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 नगर पालिका परिषद द्वारा महान सम्राट अशोक स्तंभ की प्रतिकृति स्थापित किए जाने की घोषणा को मूर्त रूप दिए जाने पर तथागत सामाजिक समिति, फर्रुखाबाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। तथागत सामाजिक समिति ने कहा कि यह केवल एक स्मारक की स्थापना नहीं, बल्कि सम्राट अशोक के शांति, करुणा, समानता और मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह स्तंभ जिले की सांस्कृतिक…
फर्रुखाबाद:बाढ़ से निपटने को तैयार जिला प्रशासन, 52 चौकियां और 24 शरणालय बनाए गए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 मानसून के आगमन से पहले जिले में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशासन का दावा है कि गंगा और रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जिले में 77 अतिसंवेदनशील तथा 112 संवेदनशील गांवों को…
फर्रुखाबाद को मिली नई जिला पूर्ति अधिकारी, सीमा सिंह संभालेंगी जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीमा सिंह को जनपद फर्रुखाबाद का नया जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नियुक्त किया है। उनका तबादला आजमगढ़ से फर्रुखाबाद किया गया है। शासन के आदेश के बाद उन्होंने जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। सीमा सिंह के फर्रुखाबाद आगमन से जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एवं खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्हें…
फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह, सभासदों का हुआ अभिनंदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 नगर पालिका परिषद के तीन स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने तथा परिवार के सफलतम 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पालिका सभागार में भव्य सम्मान समारोह एवं जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों एवं पूर्व सभासदों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। नगर पालिका परिसर में शाम 7:00 बजे आयोजित समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने सभासदों को सम्मानित किया। ईओ विनोद कुमार ने सभासदों को…
फर्रुखाबाद:धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अमृतपुर पुलिस की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमृतपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
फर्रुखाबाद:एनसीसी शिविर में योग और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, कैडेट्स को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 के दूसरे दिन मंगलवार को कैडेट्स को योगाभ्यास के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में अनुशासन, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। प्रातःकाल 5:30 बजे शिवाय योग पीठ से आए योगाचार्य अमित सक्सेना ने सभी एनसीसी कैडेट्स को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग सत्र के बाद पीआई स्टाफ द्वारा कैडेट्स को शस्त्र…
फर्रुखाबाद:पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित, विकास और सुशासन पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गढ़िया ढिलवाल रोड स्थित श्री प्रभु जी पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक तथा मुख्य वक्ता के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में वकील, व्यापारी, किसान, महिलाएं तथा…
