पीलीभीत में हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

बीसलपुर में क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर 19 सितंबर तक पर्दाफाश न हुआ तो 30 सितंबर को सीओ दफ्तर पर धरना दिया जाएगा। देवस्वरूप पटेल ने कहा कि हरीश हत्याकांड को लेकर पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। धरना स्थल पर निर्णय लिया गया कि यदि 19 सितंबर तक…

पीलीभीत के बरखेड़ा में भिड़े दुकानदार, एक का फावड़े से सिर फोड़ा

पीलीभीत के बरखेड़ा थाने से सौ मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने चाय-पकोड़ी दुकानदार आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया गया। कस्बे के मुख्य बाजार में संजू व बाबूराम की चाय पकौड़ी की दुकान हैं। रविवार को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। संजू ने बाबूराम को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। संजू के भाई सर्वेश ने पास में रखे…

पीलीभीत: हरिद्वार हाईवे पर मिनी ट्रक और बस में आमने-सामने से हुई भिड़ंत

जहानाबाद, हरिद्वार नेशनल हाईवे 730 पर मिनी ट्रक (डीसीएम) और निजी बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस का चालक भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। जहानाबाद के निसरा चौराहे पर सितारगंज से पीलीभीत की तरफ जा रही डीसीएम हरिद्वार की तरफ से…

पीलीभीत में अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

पूरनपुर में अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर, एक अन्य गांव से बहला-फुसला कर ले जाई गई युवती को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे गांव का युवक एक सितंबर को अगवा कर ले गया था। किशोरी छह सितंबर को एक गांव से बरामद हो गई थी। आरोपी भाग गया था। पुलिस ने किशोरी की बहन की ओर से गांव गुलड़िया खास निवासी अजय के खिलाफ रिपोर्ट…

पीलीभीत में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

पूरनपुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया के समीप हुई। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया। गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी मुकीम शाह (55), गांव भैंसासुर निवासी वीरपाल (35) और उनका पुत्र रचित (10) खेत में पास-पास बैठे थे। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप…

पीलीभीत में कलक्ट्रेट परिसर में मिला रिक्शा चालक का शव

पीलीभीत में कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोपहर बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी 55 वर्षीय याकूब उर्फ बब्बू के रूप में की। भाई जाहिद ने बताया कि याकूब रिक्शा चलाते थे। वह शराब के लती थे। शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए चले गए थे। पुलिस ने परिजनों के कहने पर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव उनके सुपुर्द कर दिया।

पीलीभीत में चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित आज से करेंगे बेमियादी भूख हड़ताल

पूरनपुर में शारदा नदी की बाढ़ से तबाह गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के लोग सोमवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसके लिए गांव चंदिया हजारा के खेल मैदान में मंच तैयार कर लिया गया है। चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी देने, फसल-जमीन को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने और गांवों को बाढ़ से बचाने के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। भूख हड़ताल रोकने के लिए एक दिन…

पीलीभीत के जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 सौ मरीज पहुंचे तो ध्वस्त हो गईं व्यवस्थाएं

पीलीभीत में शुक्रवार को जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दरअसल, जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को ओपीडी खुली तो 1800 मरीज पहुंचे। इनमें 1400 नए और 400 पुराने थे। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। मरीज खड़े-खड़े थक गए तो फर्श पर ही बैठ गए। मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों की ओपीडी हो रही है। मगर स्टाफ की कमी होने से मरीजों और तीमारदारों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़…

पीलीभीत में बिजली कटौती से नहीं मिल रही निजात, परेशान हैं उपभोक्ता

पीलीभीत में शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। फॉल्ट और कटौती के चलते विभिन्न क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। शहर में बिजली आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना घंटों की कटौती लोगों के लिए नासूर बन गई है। बृहस्पतिवार रात में भी जमकर कटौती की गई। शुक्रवार सुबह से फिर बिजली की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। जरूरत के मुताबिक बिजली न मिलने से लोगों के…

पीलीभीत में सिनेमाघर में सिपाहियों को पीटा, कपड़े फाड़े, तीन युवक गिरफ्तार

पूरनपुर में सिनेमाहाल में सादा कपड़ों में फिल्म देखने पहुंचे तीन सिपाहियों का सीट पर पैर रखने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सिपाहियों को सिनेमाघर में जमकर पीटा गया। उनके कपड़े तक फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर उनका शांतिभंग में चालान किया है। घटना पूरनपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात प्रसाद टाकीज में आखिरी शो चल रहा था। सीओ कार्यालय के तीन सिपाही सादा कपड़ों में फिल्म देखने गए थे। टाॅकीज में सीट पर…

पीलीभीत में लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,पीलीभीत में एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा, किसान की शिकायत पर ट्रैप लगाकर हुई गिरफ्तारी

पीलीभीत में एंटी करप्शन की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा है। पूरा मामला जिले की कलीनगर तहसील का बताया जा रहा है। जहां तहसील में तैनात लेखपाल केके सागर को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है तहसील से जुड़े काम के संबंध में आरोपी लेखपाल किसान से ₹5000 की रिश्वत मांग रहा था। किसान इस मनमानी से परेशान हो गया और उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन के ऑफिस पहुंचकर…

पीलीभीत, मुठभेड़ में चार मांस तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

पूरनपुर, संरक्षित पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर मांस तस्करों ने फायरिंग कर दी। एक फायर नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो शेरपुरकलां निवासी रिजवान दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, पशु काटने के उपकरण व एक संरक्षित पशु बरामद हुआ। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार रात गांव खमरिया पट्टी में वनकटी रेलवे पुलिया…

पीलीभीत के सिरसा गांव में दो संप्रदायों में बढ़ा तनाव, अलर्ट पर है पुलिस; महिलाएं छोड़ रही घर

पीलीभीत के सिरसा गांव में प्रधान के पति पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा हमला करने से गांव में तनाव बढ़ गया है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर उनसे वार्ता की। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस फिलहाल अलर्ट मोड में है। तनाव को देखते हुए गांव में महिलाएं बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां चली गई हैं। पीलीभीत में गुरुवार को हंगामा देखने को मिला। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसा में प्रधान के पति पर दूसरे…

पीलीभीत में युवक ने हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

कलीनगर में कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले कल्लू गुप्ता का पुत्र हरदोई ब्रांच नहर में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। कल्लू गुप्ता ने बताया है कि उनका 27 वर्षीय विवाहित पुत्र शाम लगभग 6:30 बजे घर से गया था। इसके बाद हरदोई ब्रांच पुल पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर वे भी डूबने लगे। इस पर दोनों नहर से निकल आए और मामले…

पीलीभीत के गांव केसरियापुर में गला दबाकर की गई थी चंद्रा की हत्या

पूरनपुर में सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव केसरियापुर निवासी अंकित की पत्नी चंद्रा देवी (25) की मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने चंद्रादेवी के पति अंकित, सास विटोली देवी, ससुर बिल्लू और चचिया ससुर रामहरीश के खिलाफ दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है। शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला निवासी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन चंद्रा देवी की शादी सात मई 2017 को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरियापुर निवासी अंकित…

पीलीभीत में दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी, पांच लोग घायल, खाली प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर हुआ था विवाद

पीलीभीत में खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना के दौरान मारपीट के बाद जमकर चाकू बाजी हुई। चाकू बाजी से दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं।जिनको गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं। पूरा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरौरी गांव का बताया जा रहा है। जहां गुरुवार देर शाम गांव के…

पीलीभीत में साक्ष्य के अभाव में तीन व्यापारी नेता बरी हुए

पूरनपुर में छापा मांरने के दौरान विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के अफसरों से अभिलेख छीनकर फाड़ने, हमला करने के आरोप में 20 साल पहले व्यापारी नेताओं पर दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में व्यापारी नेताओं को बरी कर दिया है। एसआईबी की टीम भोलानाथ अस्थाना के नेतृत्व में 11 फरवरी 2003 को नगर की सुरेंद्रा एजेंसीज और इसी फर्म से संबंधित बिहारी लाल शिवकुमार, अग्रवाल हौजरी के विरुद्ध परिवाद में जांच को आई थी। अस्थाना के साथ उनके अधीनस्थ पीएस राय और अशफाक अहमद, पुलिसकर्मी भी थे।…

पीलीभीत में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, मचा हड़कंप

पीलीभीत में नेशनल हाईवे 730 पर आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान चलाकर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला है। पूरा मामला नेशनल हाईवे 730 पर स्थित गजरौला कस्बे का बताया जा रहा है। जहां बीती रात लखीमपुर से यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस गजरौला कस्बे में सड़क पर बैठे आवारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित…

पीलीभीत में स्कूलों में बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धरा

दही हांडी के साथ नाटक का मंचन भी किया गयाबरेली, जन्माष्टमी पर स्कूलों में बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण का वेश धरा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया।शैमरॉक किरन स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें कर्लिंग शीट्स, फैंसी ड्रैस व रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसीलिए यह दिन जन्माष्टमी के रूप में…

पीलीभीत के इस मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर होती है पूजा, जन्माष्टमी की मची धूम

अगर आप किसी कारणवश जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए मथुरा वृंदावन नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आप पीलीभीत शहर में स्थित श्री राधारमण मंदिर में पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं. यहां जन्माष्टमी समेत सभी त्योहारों का आयोजन वृंदावन की ही पद्धति से किया जाता है. देशभर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारी जोरों से की जा रही है, लेकिन ब्रज में इस पर्व को लेकर अलग ही धूम रहती है. चूंकि, पीलीभीत का भी ब्रज से सदियों पुराना नाता है. यहां से सैकड़ों वर्षों से बांसुरी ब्रज में…