जौनपुर : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हटाये गये बैनर पोस्टर

खुटहन/जौनपुर : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया हैं, सामाजिक सामंजस्य एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र से खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रोड किनारे एवं चौराहो पर लगे सभी बैनर पोस्टर पुलिस प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे हैं । मौके पर तिघरा चौराहे से बैनर हटाते खुटहन पुलिस अधिकारी । जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का माहौल तैयार किया जा सके।

जौनपुर: महिला को झांसा दे उचक्का नगदी व जेवर लेकर फरार

शाहगंज(जौनपुर): ज्योतिषी बनकर उचक्के ने झांसा देकर महिला का नौ हजार रु पए नगदी व गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालते हुए उचक्के को पकड़ने के लिए कवायद मे जुटी हैं। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे कटार गांव निवासी प्रतिमा सिंह पत्नी डा. उपेंद्र सिंह जो नगर के दादर पुल के समीप किराए के मकान मे रहती है। गुरु वार की दोपहर बैंक से पैसा निकाल कर अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए नगर के आयोध्या मार्ग पहुंची जहां उसे एक उचक्का…

जौनपुर: तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

शाहगंज(जौनपुर): पत्रकार पुत्र पर हुए जानलेवा हमले व लूट की घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा। एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार अभिषेक राय ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन ले पत्रकारों को कार्यवाही का आश्वासन दे मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजने की बात कहीं। ज्ञापन सौपने के दौरान शाहगंज खेतासराय सरपतहा एवं खुटहन के पत्रकार मौजूद रहे। मालूम रहे 19 मार्च को लाठी-डंडे से लैस दस की संख्या में अराजक तत्वों ने इलेक्ट्रॉनिक चैनल आजतक के पत्रकार राज कुमार सिंह के पुत्र प्रियन्जुल सिंह के फर्निचर…

जौनपुर: खेतासराय में भारी पुलिस बल के साथ डीएम, एसपी ने किया फ्लैग मार्च

खेतासराय(जौनपुर): रंगो के पर्व होली, शबे बरात और पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरण नयन ने शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जिले के अतिसंवेदनशील कस्बा खेतासराय में फ्लैग मार्च कर आमजन को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। अधिकारियों के दस्ते ने नगर पंचायत खेतासराय के मुख्य चौराहे से भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा के पुरानी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, गोलाबाजार रोड,…

जौनपुर: दरवाजा तोड़कर मोबाइल की दुकान से चोरों ने हाथ साफ कर दिए

तेजी बाजार(जौनपुर) महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित जितू मोबाइल सेंटर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बीती रात लैपटॉप,मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार केवटली निवासी जितेंद्र गौतम की बाजार में जीतू मोबाइल स्टोर्स के नाम से दुकान है।बीती रात जितेंद्र दुकान बंद कर घर चले गए। चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर दो लैपटाप,आधा दर्जन मोबाइल फोन एवं काउंटर में रखे 13 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंचे एबीएस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र सिंह मामले की जांच पड़ताल…

जौनपुर: शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने की आगजनी से पीड़ित व्यापारी की मदद

शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आगजनी से पीड़ित श्रीरामपुर रोड निवासी पेंट व्यापारी को मदद पहुंचाई गई । तहसील एवं नगर मण्डल के नेतृत्व में व्यापारियों की टीम ने पीड़ित व्यापारी के घर पर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया और मदद के तौर पर सम्मानजनक धनराशि सौंपी । महामंत्री सौरभ सेठ ने बताया कि रविवार रात नगर के श्रीरामपुर रोड स्थित दीपक पेंट स्टोर पर आग लग गई, जिसमें दुकान पर रखा पूरा माल और फर्नीचर जलकर खाक हो गया । व्यापारी की दयनीय स्थिति को ध्यान में रखते…

जौनपुर: घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़

शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के मोलनापुर गांव में सोमवार की रात पड़ोसी गांव के युवक ने युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उक्त युवक की जमकर पिटाई करते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के मोलनापुर गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे एक युवती अपने घर में सो रही थी कि पड़ोसी गांव रफीपुर निवासी दिनेश पुत्र मातवर ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर…

जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने औचक निरीक्षण करके वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू

जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी ने औचक निरीक्षण करके वैक्सीनेशन प्रक्रिया से अवगत हुआ और अस्पताल में इलाज कराने, कोविड से बचाव हेतु वैक्सिन लगवाने आये क्षेत्र के सम्मानित जनों से मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम पूंछा, कोरोना जैसी महामारी में भी जनता की सेवा में लगे चिकित्सक गण, स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।और सभी जनता को निःशुल्क लग रहे कोविड वैक्सीन के लिए सभी जनों ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया। और बदलापुर…

जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत के 83 जिला पंचायत की अंतरिम आरक्षण सूची जारी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – शासन द्वारा जिला पंचायत जौनपुर के 83 वार्डों की अंतिम सूची मामूली बदलाव के बाद जारी कर दी है। जिसमें से की 7 सीटें अनुसूचित जाति महिला ,12 सीटें अनुसूचित जाति, 8 सीटें पिछड़ी जाति महिला, 14 पिछड़ी जाति , 13 सीटें महिला, एवं 29 सीटें अनारक्षित (जनरल ) है । नई लिस्ट के हिसाब से आरक्षण निम्न है। अनुसूचित जाति महिला— वार्ड संख्या : 83 , 81 डोभी 58 रामपुर ,12 , 13 सुईथाकला 77, 78 केराकत। अनुसूचित जाति — वार्ड संख्या: 40 ,41 ,42…

जौनपुर: सडक दुर्घटना में चार घायल

शाहगंज (जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया।शुक्रवार की शाम क्षेत्र के गोडिला बाजार के समीप असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार सर्वेश (26) पुत्र राममिलन निवासी ताखा पश्चिम गंभीर रूप से घायल हो गया।दुसरी घटना शनिवार की दोपहर क्षेत्र के सबरहद बाजार के समीप पैदल सडक पार कर रहे उक्त गांव निवासी औशेद (12) पुत्र अबदुल्ला व बाइक सवार शामू (20) पुत्र सलाउद्दीन व सरफराज (21) पुत्र सब्बू निवासी…

जौनपुर:तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप से एक युवक को कोतवाली पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।शुक्रवार की रात क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था मे खडा मिला संदेह होने कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक अपना नाम बबलू उर्फ सरफराज पुत्र अबू लैश निवासी उसरहटा बताया। पुलिस उक्त युवक का चालान न्यायालय भेज दिया।

जौनपुर: नवनिर्मित सभागार हाल का लोकार्पण और सुंदरीकरण कार्यो का शिलान्यास किया गया

जौनपुर: आज बक्शा विकास खण्ड परिसर में बदलापुर विधानसभा के  विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा नवनिर्मित सभागार हाल का लोकार्पण और मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना  के तहत स्थलों के सुंदरीकरण कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री सजल सिंह, जिला मंत्री श्री अभय राय, मण्डल अध्यक्ष श्री अजय मिश्र, श्री जितेंद्र मिश्र, श्री भूपेश सिंह, बीडीओ श्री अनुराग प्रसाद, श्री मनोज सिंह, श्री आशीष जायसवाल समेत ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी गण और भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जौनपुर: डी सी एम की टक्करसे घायल साईकिल सवार की मौत

शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरदहियाबाजार सूरिस निवासी कमलेश 32 पुत्र रामबली गौतम मंगलवार कीरात्रि करीब 10बजे अंबेडकर मूर्ति के पास बर्थ डे के प्रोग्राम से वापस आते समय अज्ञात तेजरफ्तार डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे पुरुष चिकित्सालय लाया गया ,जहा चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी ले जाया गया बृहस्पतिवार कीरात्रिमें इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ…

जौनपुर-सामाजिक सुधार के जनक थे बाबा साहब अंबेडकर- डॉ प्रभाष

शाहगंज ( जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र निर्माण और विकास में अंबेडकर की वैचारिक अवदान विषय पर पहले दिन वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के डॉ प्रभाष कुमार झा ने डॉ अंबेडकर के जीवन के संघर्षों और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं विकास के आधार पर अंबेडकर…

जौनपुर : पति ने रचाई दूसरी शादी पत्नी कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग निवासी एक युवती ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।उसने अपने तहरीर में कहा कि मोहल्ले का ही युवक उसे प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में 6 महीने पहले उससे शादी की 2 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया । महीनों साथ रहने के बाद नौकरी का बहाना कर हमें छोड़कर दिल्ली भाग गया और वहां उसने दूसरी शादी कर ली…

जौनपुर:जेम पोर्टल का विरोध मनरेगा मजदूरों ने बांधी काली पट्टी।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – विकासखंड शाहगंज सोधी के मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर जेम पोर्टल का विरोध किया। शासन स्तर से जारी जेम बीड डॉक्यूमेंट नई भरती होने की जानकारी पर इन्हें नौकरी जाने का भय सता रहा है । मनरेगा कर्मियों का कहना है कि शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति व तय मानक के साथ इनकी नियुक्ति वर्ष 2008 -10 में हुई थी तभी से शासन की मंशा के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। कोरोना के समय भी मनरेगा कर्मियों ने…

जौनपुर : ट्रैक्टर में फंसकर एक मजदूर की मौत।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – शाहगंज थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ अयोध्या मार्ग पर गुरुवार को ट्रैक्टर में फस जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई । सूत्रों के मुताबिक चिरैया मोड़ स्थित बालाजी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर रत्ती लाल यादव ( 22 ) पुत्र चंदेल निवासी खैरूद्दीन पुर काम करता था । गुरुवार की सुबह 10:00 बजे व ट्राली पर बालू लादकर ट्रैक्टर को आगे बढ़ने का इशारा किया। ड्राइवर ने जैसे ही ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया तो वह ट्राली पर चढ़ने का प्रयास करने लगा।…

जौनपुर: निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

शाहगंज(जौनपुर): सरकार द्वारा बैंकों एवं एलआईसी के निजीकरण के विरोध में गुरुवार की सुबह नगर के आज़मगढ़ मार्ग स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।उक्त मौके पर डीके शर्मा ने बताया की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का 74 प्रतिशत कारपोरेट घरानों को बेच कर इसका निजीकरण करना चाह रही है।जिसका एलआईसी कर्मचारियों को सरकार की यह मंशा बिल्कुल भी मंजूर नही है।उक्त मौके पर कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे बाजे लगाते हुए कहा की निजीकरण बन्द हो।इस अवसर पर हितलाल, संजय श्रीवास्तव,…

जौनपुर: ट्रैक्टर से गिरने से युवक की मौत

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप एक युवक ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव के बहिरापार निवासी 22 वर्षीय रतीलाल पुत्र चंदेलाल गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर पर बैठ कर जाने के दौरान चिरैया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना…

जौनपुर:रेल यात्री की मौत

शाहगंज (जौनपुर) : रेलवे स्टेशन पर शौच जाने के दौरान घायल युवक की गिरने से मौत हो गई। आनन-फानन में जीआरपी के जवान राजकीय चिकित्सालय लाये ।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मालूम रहे सोमवार को मालदा से दिल्ली जा रहे पश्चिमी बंगाल के मालदा टाउन के कालीपुर चौरा निवासी 45 वर्षीय मनोरंजन ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों ने घायल यात्री की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी प्रभारी को दी…