जौनपुर:जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुनीता (50) पत्नी स्व. मिठाई लाल व गीता (34) पत्नी राजेंद्र प्रसाद घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

जौनपुर: युवा पत्रकार संदीप गौतम की हुई मृत्यु

खुटहन /जौनपुर: खुटहन के युवा पत्रकार ( फास्ट न्युज) संदीप गौतम की मृत्यु से खुटहन पत्रकार संघ में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक संदीप को बुखार के चलते हास्पिटल में एडमिट किया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गयी । मुत्यु की खबर से सम्पूर्ण गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी ।

जौनपुर: मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेने आ रहे बाइक सवार दुर्घटना से घायल ।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश- आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर जनपद के सारंगपुर गांव निवासी प्रिंस सिंह पुत्र अजय सिंह के साथ बाइक से शाहगंज ऑक्सीजन सिलेंडर लेने जा रहे थे । नगर के फैजाबाद मार्ग पर जोगी बांध के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक समेत पास के गड्ढे में पलट गए ।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य…

जौनपुर:मतगणना के लिए कोविड जांच कराने पहुंच रहे एजेंट बढ़ रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ का दबाव।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर मतगणना के लिए पास बनवाने में कोविड जांच की अनिवार्यता से लोगों की भारी भीड़ देखी गई । जिससे अस्पताल में सामाजिक दूरी का नियम फेल होता दिखा और प्रशासन भी पूरी तरह लाचार नजर आया। जबकि शाहगंज कस्बे में करोना का संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारता नजर आ रहा है । जिसस कस्बे के लोग काफी भयभीत हैं कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। उसके बाद अस्पताल में इस तरह की भीड़ का दबाव । जबकि सरकार स्वास्थ्य पर…

जौनपुर: अस्पताल के गेट पर इलाज के लिए घंटों तड़पती रही महिला।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज के गेट पर एक महिला इलाज के लिए घंटों तड़पती रही लेकिन किसी जिम्मेदार ने उसकी सुध नहीं ली। महिला की हालत देख जुटे स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोनहट्टा निवासी मीरा देवी (35) पत्नी दिलीप कुमार सोनी को सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। सुबह 9:00 बजे परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे…

जौनपुर:शाहगंज कोतवाली के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय कोतवाली में तैनात एक उप निरीक्षक समेत कुल पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये। एक एसआई, एक कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल एंव दो महिला कांस्टेबल जांच के दौरान पाज़िटिव पाये गये है। सभी को थाने पर ही आइसोलेट कराया गया।कोतवाली में तैनात चार लोगों की तबीयत खराब होने के चलते चिकित्सालय में कोरोना जांच कराया गया। जिसमें एसआई अंगद तिवारी, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव, महिला कांस्टेबल सुमन ओझा व रीना के अलावा हेड कांस्टेबल श्याम नारायण की रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया।…

जौनपुर: कोरोना महामारी ने ली एक पत्रकार की जान ,बच्चूलाल विश्व कर्मा पत्रकार नहीं रहे

कोरोना के बढ़ते प्रकोप की जद मे अमर उजाला के पत्रकार बच्चूलाल विश्वकर्मा की गुरुवार रात १० बजे जिला अस्पताल में इलाल के दौरान हुई मृत्यु । ५० वर्षीय बच्चूलाल विश्वकर्मा सराय ख़्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर निवासी थे। अमर उजाला में करंजाकला ब्लाक के संवाददाता थे। ६ दिन पहले कोरोना संक्रमण के कारण जिला अस्पताल जौनपुर में एडमिट किया गया था ,जिनकी इलाज के दौरान गुरुवार रात १० बजे मृत्यु की सुचना परिवार को‌मिली जिससे परिवार के साथ सम्पूर्ण पत्रकार जगत में शोक‌ की लहर दौड़ गयी । पत्रकारिता…

जौनपुर :सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सुइथाकला शाखा पर कोरोना संक्रमण को‌ खुली चुनौती जिम्मेदार कौन?

सरपतहा/जौनपुर: जनपद के सरपतहा थाना के अन्तर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सुइथाकला शाखा पर गुरुवार को खुलेआम कोरोना संक्रमण को दावत देते दिखाई दी जनता, बैंक में भीड़ भाड़ ज्यादा होने से गार्ड ने चैनल बंद कर दिया जिससे बैंक में जबरदस्ती घुसने वाले ग्राहकों धक्का मुक्का लगी रही,जिसके परिणाम स्वरूप लोग शोसल डिस्टेंसिंग एवं शासन की गाइड लाइन को दर किनार कर एक दुसरे को धक्का मुक्की करते दिखाई दिये। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के कोरोना संक्रमण से बचाव के जागरुकता…

जौनपुर:श्रीरामपुर मोहल्ले में कोरोना पाज़ीटिव की इलाज के दौरान मौत।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश- नगर पालिका शाहगंज के श्रीरामपुर मोहल्ले में महेंद्र कुमार (52) पुत्र कन्हैयालाल की रविवार को अचानक तबीयत खराब हुई। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इसके बाद नगरपालिका ईओ दिनेश कुमार यादव ने मोहल्ले को सील करा दिया था और मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया था। गुरुवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई परिजन उसे चिकित्सालय लेकर आए। जहां डॉक्टर आरबी यादव प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर…

जौनपुर : उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित किए गए होम आइशोलेट।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – थाना कोतवाली शाहगंज में एक उपनिरीक्षक समेत कुल 5 पुलिसकर्मी करो ना संक्रमित पाए गए । कोतवाली में तैनात 2 महिला समेत पांच पुलिसकर्मियों की तबीयत अचानक खराब हो गई । गुरुवार को चिकित्सालय में उन सभी की कोरोना जांच कराई गई जिस में पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव पुलिसकर्मियों में एसआई अंगद तिवारी, महिला कांस्टेबल सुमन ओझा व रीना , कांस्टेबल आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम नारायण है। इन सभी को कोतवाली में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है ।कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह…

जौनपुर: रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों ने किया कोविड-19 टेस्ट।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – स्थानीय रेलवे स्टेशन शाहगंज पर चिकित्सकों द्वारा को कोविड टेस्ट का कार्यक्रम चलाया गया ।यहां कुल 6 ट्रेनों से उतरे यात्रियों का एंटीजन रेपीड किट से जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डेंटल चिकित्सक जय प्रकाश बरनवाल एवं लैब टेक्नीशियन प्रदीप सिंह द्वारा छह ट्रेनों से उतरे 80 यात्रियों की जांच की गई ।जिसमें सुदामा देवी (35 ) निवासी टांडा की रिपोर्ट पॉजिटिव रही । सुदामा परिवार के साथ नासिक से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से शाहगंज आई थी । स्वास्थ्य कर्मियों ने टांडा स्वास्थ्य…

जौनपुर :निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन पर लखनपुर में धूम धाम से अशोक जयन्ती मनाइ गई।

जौनपुर : निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन अशोक जयंती के अवसर पर लोक मंगल अध्यक्ष के तत्वाधान में समस्त ग्राम वासियो द्वारा भव्य सजावट कर करके विश्व पटल पर आज भी सैधान्तिक रुप से अपनी छाप को छोड़ने वाले महान विश्व नायक सम्राट अशोक की जयंती धूम धाम से मनाई गई. कोरोना की वजह से अधिकांश साथी अपने आप को होम कोरोनटाइन कर रखा है.सभी लोग , सतर्क रहें, स्वस्थ रहे ।

जौनपुर:प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

जौनपुर:मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे जफराबाद थाने के पहले अपने साइड से जा रहे ट्रेलर को दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर ने धक्का मार के भाग गया। धक्का इतना तेज था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर जख्मी होकर बुरी तरह उसी में फस गया।प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता टक्कर की आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा ड्राइवर ट्रेलर में बुरी तरह फसा है तो अपने साथियों की मदद से ड्राइवर बाहर निकलवाया और एम्बुलेंस को फोन कर ड्राइवर को हॉस्पिटल भेजा।

जौनपुर :रेलवे कॉलोनी में युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – थाना कोतवाली शाहगंज नगर के पश्चिम कौड़िया बड़ी मस्जिद के पीछे रेलवे कॉलोनी में एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। रेलवे में गैंगमैन रहे मुकेश गौड़ के रिश्तेदार विनोद कुमार ( 35 ) पुत्र मनीराम अपने साले के घर उनके साथ रहते थे मंगलवार की सुबह विनोद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला परिजन शव देखकर सन्न रह गए घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है…

जौनपुर :पीछे के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने किया लाखों का माल पार।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भादी गांव के उसरहिया पुरवा निवासी साहेब राम यादव के घर बीती रात चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर में घुस गए और लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए । आश्चर्य की बात यह रही कि घर के अंदर सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी । परिजन उसी कमरे में सो रहे थे जिस कमरे से चोरों ने गहने और रुपए रखे बक्से को चुराया। और बाहर लाकर बक्से का ताला तोड़कर…

जौनपुर :शाहगंज कस्बे में भी कोरोना का हमला।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – तहसील शाहगंज कस्बे में भी अब कोविड-19 ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है ।सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नगर के श्रीरामपुर रोड पर बाजार में कोविड-19 के तीन केस पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिलाधिकारी के आदेश पर बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को सील कर दिया गया है और वहां सैनिटाइजिंग , ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि लोग अपने अपने…

जौनपुर: ड्राइवर और ट्रक को लिया कब्ज़े में,शव को भेजा पोस्टमार्टम

खेतासराय(जौनपुर): कस्बे के आदर्श कन्या इंटर कालेज के समीप स्टेट हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।दो की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।ड्राइवर सहितट्रक को हिरासत में ले लिया। मौके पर पर पहुँचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। बताया जाता है कि दुद्धी राजमार्ग पर जौनपुर से अयोध्या की तरफ़ जा रही एक ट्रक अपराह्न 5:45 पर शाहगंज की तरफ़ से आ रहे…

जौनपुर:वीकेंड लाकडाउन से पान मसाला की कालाबाज़ारी जोरों पर

शाहगंज(जौनपुर): जहां पूरा देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जंग लड़ रहा है।वहीं ऐसे हालात में कुछ लोग और कुछ व्यापारी ऐसे मौके का भरपूर फायदा उठाने में पूरी ताकत लगा दिए है।जब से प्रशासन ने जिले में वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की तब से कुछ वस्तुओं के दाम अचानक आसमान छूने लगे।इस समय सबसे अधिक परेशानी पानमसाला प्रेमियों को हो रही है।जो पान मसाला के शौकीन है वो दुगने दामों में ऐसे सामानों को खरीद कर अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं।हुआ यूं की जब से वीकेंड लाकडाउन लगा…

जौनपुर:अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 3 महिलाएं सहित तेरह घायल

शाहगंज(जौनपुर): अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित तेरह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र अंतर्गत ताखा पूरब गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने खूशबू (21) पुत्री जयंती लाल, कृष्ण कुमारी (38) पत्नी जयंती लाल एंव जयंती लाल (43)पुत्र पतिराम को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं सबरहद गांव निवासी अर्सलान (16) पुत्र शाहआलम को पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। नोनहट्टा निवासी श्रीचंद्र (38) पुत्र मुरली को मामूली…

जौनपुर / उत्तर प्रदेश-फर्जी वोटिंग व झड़प की सूचना से प्रशासन रहा परेशान।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश- विकासखंड शाहगंज ( सोधी )अभिनव कमपोजिट विद्यालय सबरहद व जूनियर हाई स्कूल शिवपुर में फर्जी वोटिंग की सूचना कंट्रोल रूम को मिलने पर जिला प्रशासन सक्रिय रहा। नायब तहसीलदार अमित सिंह व प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह मतदान स्थल पर पहुंच सख्ती दीखा भीड़ लगाए लोगों को भगाया । दोनों बूथों पर प्रधान पद के उम्मीदवारों में फर्जी वोटिंग को लेकर झड़प हुई।