सरकारी स्कूलों में बच्चों का पेट भरने वाली तीन हजार रसोइयों को पिछले पांच महीनों से मानदेय नहीं मिला है। नवरात्र और दशहरा बिना मानदेय निकल गया। करवाचौथ, दिवाली और भैयादूज भी करीब है, इससे चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में आज रसोइयों ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर आगे की रणनीति तय की। जनपद के सरकारी स्कूलों में करीब ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं, जिनको मिड-डे मील योजना के तहत स्कूल में ही दोपहर का भोजन दिया जाता है। भोजन बनाने के लिए रसोइयों को नियुक्त किया गया…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत में पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में किया हंगामा
मृतक बशीर खां उर्फ पहलवान के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हुई है. उन्होंने थाने में जोरदार हंगामा भी किया. जिले के बरखेड़ा थाने में हिरासत में रखे गए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बशीर खां उर्फ पहलवान के तौर पर हुई है. उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और हिरासत में संदिग्ध…
पीलीभीत में वरुण गांधी बोले,नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, आम आदमी काम के लिए पहले चढ़ावा दे
पीलीभीत में एक बार फिर सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर गरजे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ लेकर उद्योगपति भाग गए और आज आम आदमी को काम के लिए पहले चढ़ावा देना पड़ता है। ये कोई पहली बार नहीं है, जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमलावर हुए हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर वरुण गांधी बीजेपी को घेर चुके हैं। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले और खुद की पार्टी को कटघरे में खड़ा करने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर…
गाजीपुर : यूनाइटेड मीडिया में पत्रकारों ने ली प्राथमिक सदस्यता, पूर्वांचल न्यूज़ 24 व स्वतंत्र पत्रकार विजन अख़बार का वार्षिक बैठक का हुआ, सम्पन्न
गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिशन के अध्यक्ष ने कैम्प कार्यालय पर बैठक करके पत्रकारों को यूनाइटेड मीडिया की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन सिंह ने भगवान दास और गोपाल पांडे सहित अनेकों समर्थको के साथ यूनाइटेड मीडिया की सदस्यता ली। रविवार को गाजीपुर में कैम्प कार्यालय पर हुई, बैठक में अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा इत्यादि पर प्रकाश डाला और कहा कि प्राथमिक सदस्य ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र जीत सिंह के…
जौनपुर: श्रीराम लीला समिति द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
शाहगंज : नगर के ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति द्वारा 40 दिनों तक रामलीला मंचन दशहरा भरत मिलाप के आयोजन के उपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं प्रदीप जायसवाल रहें। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम प्रभु श्रीराम लक्ष्मण माता सीता की आरती कर प्रारंभ हुआ। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल हेतु श्री आदि…
सिख समाज के वीर पूर्वजों ने अपनी वीरता से अफगानिस्तान तक झंडा फहराया था: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह गुरुद्वारा जाकर माथा टेका। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा राजनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। सीजफायर पर उन्होंने कहा कि सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही और आगे भी देती रहेगी। इस अवसर पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब ज्ञान और करुणा भाव का ऐसा सागर हैं, जिसमें गोते लगाकर हर व्यक्ति सही राह प्राप्त कर सकता है।इसमें दिया गया ज्ञान, समय और सीमाओं के बंधन से मुक्त है। निस्वार्थ सेवा…
कानपुर नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक रही सफल
कानपुर : घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूखापुर में सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक संपन्न हुई। कानपुर नगर जिले के ग्रामीण अंचल में पार्टी की यह पहली बैठक थी, जो बहुत ही सफल रही। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंजी. सतीश कुमार सचान ने बताया कि सम्यक स्वराज पार्टी सांगठनिक और वैचारिक दोनों रूपों में लोकतांत्रिक है। बैठक में उपस्थित ग्रामीण जनों ने पार्टी की विचारधारा से सहमति जताई। ध्यातव्य है कि सम्यक स्वराज पार्टी बहुसंख्यकों की पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित की जा रही है जिसमें पार्टी प्रमुख…
फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवीन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने थाना कमालगंज क्षेत्र से दो नफर वारंटी अभियुक्तगण हरिमोहन पुत्र गोपी निवासी मोहल्ला प्रतापनगर थाना कमालगंज, प्रताप पुत्र बाबूराम निवासी मौ. किदवई नगर कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ग़ाज़ीपुर:-गोविन्दपुर/बंद सार्वजनिक शौचालय में हजारों रुपये का खर्च,ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
गाजीपुर-:गोविन्दपुर :– गोविन्दपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सार्वजनिक शौचालय बंद रहता है । उसके जिस वजह से ग्रामीणों को सौच के लिए रोड पर बैठना चाहता ।ग्रामीणों की माने तो रोड पर गंदगी के वजह से लोगो का आना जाना दुस्वार हो गया है । गोविन्दपुर विशेष गांवों की सूची में शामिल है व स्वच्छता पर हजारों रुपये खर्च किये जा रहे है । उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य…
जौनपुर : बर्तन व्यावसायी के यहां एसआईबी की छापेमारी
शाहगंज : नगर के कोतवाली चौक स्थित बर्तन व्यवसायी की दुकान और उसके दो अवैध गोदाम पर छापेमारी करके भारी अनियमितता और टैक्स की चोरी पकड़ी। शुक्रवार दोपहर से देर रात तक चली छापेमारी की कार्रवाई में व्यापारी से 15 लाख रुपये अर्थ दण्ड की वसूली की गई।पूर्वी कौडिय़ां मोहल्ला निवासी आशुतोष जायसवाल की कोतवाली चौक पर रितेश बर्तन भंडार फर्म पर स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एसआईबी) की वाराणसी टीम ने छापेमारी की। डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में लगभग नौ घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई में व्यापारी के…
जौनपुर : कालीचौरा मन्दिर पर 18वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न
शाहगंज : नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर पर विशाल भंडारा व जागरण व झांकी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी रहें। आयोजक माली आचार्य जी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।मन्दिर में वर्ष 2005 में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कि गयी थीं। शुक्रवार को देर शाम 18वें वार्षिकोत्सव पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि देश में शक्ति पूजा…
जौनपुर : मत्स्य अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
खेतासराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी व गुजरताल के मत्स्य प्रसार अधिकारी केशव प्रसाद बिंद 28 वर्ष की बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । वह गांव की रामलीला व अन्य कार्यक्रम में शिरकत के बाद रात्रि में बेड पर उनकी अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने लगी । आननफानन में उन्हें नगर के निजीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों के जवाब देने पर जिला मुख्यालय के लिए निकले, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । स्वजन ने अनहोनी के शक पर स्थानीय पुलिस से…
प्रयागराज-जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
प्रयागराज-जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की दिनांक 28/10/2023 को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की गहनता से समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का प्रतिदिन जनपद में 10,000 गोल्डन कार्ड तथा प्रति ब्लॉक 500 गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में शंकरगढ़, सोरांव, हंडिया, करछना एवं जसरा ब्लॉक में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति अत्यंत निम्न रहने पर उक्त ब्लॉक के चिकित्सा…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित प्रश्न पूछा गया (PET)परीक्षा में
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के पहले दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित प्रश्न पूछा गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 38 मुन्ना भाई और सॉल्वर पकड़े गए। सबसे अधिक वाराणसी से नकल करने वाले पकड़े गए। आज PET परीक्षा का दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी है।PET परीक्षा में पेपर सेट KM-3 के पेज नंबर 13 पर 87 नंबर पर प्रश्न किया गया। सवाल था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की निम्नलिखित घटनाओं को उनके घटित होने के वर्ष के साथ मिलाएं। इसमें चार ऑप्शन दिए…
फर्रुखाबाद:भाजपा के मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरवाये जाने की मंत्री से मांग की
फर्रुखाबाद,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में मुलाकात की और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।राहुल राठौर ने मंत्री को अधिकारियों के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारी सरकार आउटसोर्सिंग के द्वारा हर जनपद में नौकरी निकल रही है लेकिन यहां के अधिकारी रिक्त पड़े पदों को शासन को नहीं भेजते हैं अपने जान पहचान वाले को लगा रखे हैं।राहुल राठौर ने मंत्री जी से कहा कि विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से…
फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त को तमंचा, कारतूस व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर की खास सूचना पर आज जेएनवी रोड़ सफेदा के बाग की तरफ से एक अभियुक्त बलराम दीक्षित पुत्र प्रेमचन्द्र दीक्षित निवासी बुढ़नामऊ कोतवाली फतेहगढ़ को एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा उपयोग में लायी जा रही मोटर…
पीटी टीचर ने डंडे और थप्पड़ मारे, ला मार्टिनियर की महिला टीचर पर एफआईआर
लखनऊ का प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल एक बार फिर नए विवाद में है। स्कूल की पीटी टीचर संगीता सहाय पर 5वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का नाती है। पूरा मामला गुरुवार दोपहर का है।छड़ी और थप्पड़ों से पिटाई के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की पीठ के निचले हिस्से और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद छात्र के पैरेंट्स ने KGMU ले जाकर बच्चे का इलाज कराया। फिर शुक्रवार को छात्र के…
मैनपुरी में क्रीड़ा भारती कराएगा गुम हो रहे पारंपरिक खेल
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खेल शाखा क्रीड़ा भारती की बैठक नगर के खरगजीत नगर स्थित अध्यक्ष विकास मिश्रा के आवास पर हुई। बैठक में संगठन के प्रांत मंत्री रोहित जी का प्रवास रहा। बैठक में जिले में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु कबड्डी, गुल्ली डंडा, पंच कुट्टा, फुटबाॅल, वाॅलीबाल और क्रिकेट के आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रांत मंत्री ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ावा देना है, इसके लिए समय-समय पर जिला से लेकर ग्राम स्तर तक खेल…
मैनपुरी में बैंक ऑफ इंडिया में हुआ 9.80 लाख का गबन, CM को पत्र भेज कर की शिकायत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक और घोटाला सामने आया है। डाकघर में गबन के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) की सुल्तानगंज स्थित शाखा पर धोखाधड़ी से 9.80 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक पर टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है। पासबुक प्रिंट कराने के बाद मामले की जानकारी पीड़ित को लगी। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव बबीना निवासी रामपाल सिंह ने शिकायत में बताया है कि केसीसी के अंतर्गत ऋण के लिए बैंक ऑफ इंडिया…
मैनपुरी में आगे चल रहे कैंटर में घुसी बोलेरो, कांस्टेबल की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बोलेरो आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं आबकारी निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। हादसा करहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 81.100 किमी पर हुआ। यहां बोलेरो आगे चल रहे डंपर में जा टकराई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह पुलिस बल…
