फर्रुखाबाद: मोडिफाइड साइलेन्सर पर सख्ती—फर्रुखाबाद में अभियान, बुलेट बाइक का 17 हजार का चालान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने मोडिफाइड साइलेन्सर लगे वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रोडवेज बस अड्डे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 54 वाहनों के साइलेन्सर और ध्वनि स्तर की जांच की गई। जांच में एक बुलेट मोटरसाइकिल मोडिफाइड साइलेन्सर के साथ पाई गई, जिसका बीमा भी वर्ष…

फर्रुखाबाद:ग्रीष्मकाल में आगजनी से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जिले में बढ़ती गर्मी के साथ अग्निकांड की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्री अरूण कुमार सिंह ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आग से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में विशेषकर गेहूं की फसल के दौरान खेतों में आग लगने की घटनाएं अधिक…

जौनपुर-मानक को दरकिनार कर कार्यदायी संस्था कर रही नेशनल हाईवे का निर्माण।

जौनपुर- शहगंज- जिले में इस समय विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहा है । जिसके अंतर्गत सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसी विकास के तहत नेशनल हईवे जो शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम से होकर गुजर रही है। जिस पर कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। लेकिन कार्यदाई संस्था मानको की अनदेखी करते हुए कार्य करा रही है। बन रही सड़क पर मिट्टी पाटी जा रही है। जिस पर पर्याप्त पानी का छिड़काव न होने के कारण तमाम धूल मिट्टी ग्राम वासियों के घरों में जमा हो…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रमाण पत्र प्रदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम कुसज्जापुर निवासी पायल पुत्री श्री प्रदीप कुमार शाक्य एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम कछपुरा निवासी कुलदीप कुमार पुत्र श्री नवाब सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। यह विवाह समारोह सादगी, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित किया गया। विवाह संस्कार को बौद्ध पद्धति से संपन्न कराने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित दंपति को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते…

कन्नौज में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को डीएम-एसपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र…

फर्रुखाबाद: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद मुकेश राजपूत ने जनसभा को किया संबोधित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 आज ग्राम खुदा ताल, जनपद कासगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में सांसद मुकेश राजपूत ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीर-वीरांगनाओं…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और अन्य अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं अन्य आपातकालीन…

फर्रुखाबाद: अक्षय तृतीया पर पांचाल घाट में स्वच्छता अभियान, गंगा आरती व दीपदान का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मां गंगा सेवा समिति द्वारा पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने विधिवत गंगा आरती की और दीपदान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का भाव देखने को मिला। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील…

फर्रुखाबाद:गंगा में कूदी महिला को पुलिस व गोताखोरों ने बचाया, समय रहते बची जान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 पांचालघाट स्थित पक्के घाट पर रविवार को एक महिला द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई, जहां पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बचा ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे पीआरबी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की…

प्रयागराज: प्रभाष पाटन,सोमनाथ गुजरात हेतु यात्रा रवाना

प्रभाष पाटन, सोमनाथ गुजरात यात्रा हेतु 11 सदस्यीय यात्रियों के दल को तिलक और अंगवस्र प्रदान कर प्रयागराज से रवाना किया गया। यात्रियों का नेतृत्व जगदीश प्रसाद उद्यान अधीक्षक चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क प्रयागराज किया जा रहा है अन्य यात्रियों में क्रमशः अलका सेठ, लक्ष्मीदेवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, विपिन कुमार कुशवाहा, सियाराम यादव, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा, शेखर मौर्य तथा माता श्रृंगी मंदिर श्रृंगवेरपुरधाम यात्रियों में सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में रविवार को प्रातः 07 बजे विकास भवन परिसर से सोमनाथ…

फर्रुखाबाद में रोडवेज बस चालकों की मनमानी, लोकल यात्रियों को नहीं दे रहे सवारी — जांच की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद में रोडवेज बस चालकों और कंडक्टरों की मनमानी का मामला सामने आया है, जहां लोकल यात्रियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत से शाम के समय बाईपास क्षेत्रों पर खड़े महिला यात्रियों को बसों में नहीं बैठाया जा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कायमगंज बाईपास स्थित जसमई चौराहा निवासी जीतराज राजपूत ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वह…

फर्रुखाबाद: जॉइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह द्वारा सम्मानित पत्रकार रैना कुशवाहा, करियर गाइडेंस कार्यक्रम में जुटीं प्रमुख हस्तियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के बैनर तले नवभारत सभा भवन, ठंडी सड़क पर विशाल शैक्षणिक एवं प्रतिभा सम्मान एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान जॉइंट कमिश्नर अमर पाल सिंह लोधी ने वरिष्ठ पत्रकार रैना कुशवाहा और दिलीप राजपूत को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान पत्रकारों द्वारा समाज…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, दुकानों का औचक निरीक्षण कर लिए गए सैंपल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान सबसे पहले IGRS (जन शिकायत प्रणाली) से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

फर्रुखाबाद: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—के सफल संचालन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज मेजर एस.डी. यूनिवर्सिटी, भोजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के सही एवं सावधानीपूर्वक संधारण, शुद्ध एवं विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन तथा सूचनाओं की गोपनीयता…

मैनपुरी जनपद के आठ शिक्षक राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह लखनऊ में हुए सम्मानित

प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सी.टी.ई.) प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में राज्य स्तर पर मैनपुरी के आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जनपद से जिन विद्यालयों के पांच या पांच से अधिक छात्र छात्रा ने चयनित होकर सफलता हासिल की , उनको तैयारी कराने वाले शिक्षकों को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें एक मैडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर…

कासगंज:रजनीकांत माहेश्वरी विधान परिषद ने हरी झंडी दिखा कर 10श्रद्धालु के दल को किया रवाना

श्री रजनीकांत माहेश्वरी मा0 सदस्य विधान परिषद ने हरी झंडी दिखाकर 10 श्रद्धालुओं के दल को किया रवानाकासगंज । आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत झलक लिए सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का जनपद कासगंज से रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों और मुख्य विकास अधिकारी श्री वीरेन्द्र के मार्गदर्शन मे श्री अनुपम श्रीवास्तव सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने 10 श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान पूरे दल में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए…

कासगंज:वीरांगना अवंती वाई की प्रीतिमा का किया अनावरण

कासगंज।जनपद के ग्राम खुदाताल में रविवार को वीरांगना अवन्तीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत रहे। संचालन धनंजय लोधी, संरक्षक अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा कासगंज ने किया। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान किसी एक समाज के लिए ना होकर, सर्व समाज के लिए था। वह भारत की प्रथम महिला शासक थी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने कहा के समाज को एकजुट…

फर्रुखाबाद से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ के लिए 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना, डीएम ने दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद फर्रुखाबाद से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ के तहत 10 श्रद्धालुओं का दल आज कलेक्ट्रेट सभागार से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच यात्रियों का माल्यार्पण कर उन्हें विदा किया। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी…

कन्नौज: छिबरामऊ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गुरुदेव श्री हरगोविंद शाक्य हरि जी की धर्मपत्नी को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़)18 अप्रैल 2026 जनपद के छिबरामऊ स्थित लोक भारती गेस्ट हाउस में गुरुदेव श्री हरगोविंद शाक्य हरि जी की धर्मपत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिवंगत के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं परिवार के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। उपस्थित लोगों…

प्रयागराज: थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01.426 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-17.04.2026 को अभियुक्त राकेश सोनकर पुत्र अर्जुन सोनकर निवासी कोटवा हनुमानगंज थाना सरायइनायत कमिश्ररेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघेडी के पास से 01.426 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार…