फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का विवरण इस प्रकार है— 1. उपनिरीक्षक श्री रमेश सिंह जो वर्तमान में चौकी प्रभारी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। 2. उपनिरीक्षक श्री तरुण सिंह जो थानाध्यक्ष शमसाबाद के पद…
Category: उत्तर प्रदेश
नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात।
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में डीएम साहिबा बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बेघर हुए परिवारों से हालचाल पूछती नज़र आ रही हैं। लगातार बारिश और यमुना नदी के उफान से नोएडा के डूब क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस दौरान डीएम मेधा रूपम ने राहत शिविरों और प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या सरकारी मदद समय…
फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार लाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, अत्यधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक एवं शिकायतकर्ता से वार्ता नहीं किए जाने पर जताई कड़ी नाराजगी, कई अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आइजीआरएस रैंकिंग में सुधार लाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी l बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं l जिलाधिकारी ने आइजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने…
सायंकाल 04.00 बजे जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तर
प्रयागराजदिनांक-07.09.2025समय सायंकाल 04.00 बजेजनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्यजलस्तरगंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 83.24(+12) (4 hrs)2. छतनाग- 82.75(+16) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर- 1. नैनी- 83.27(+11) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला . 10सदर-06- कछार मऊ, मऊ सरैया, बघाड़ा, नेवादा, बेली, मेहदौरी।फुलपुर-02-सोनौटी, बदरा।करछना-02- देहली, भगेसर।ऽ ऐसे परिवार जो राहत शिविर में निवास कर रहे है-135ऽ ऐसे परिवार जांे सुरक्षित स्थान…
कासगंज:राकेश राजपूत को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार
कासगंज।भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। जनपद के अमांपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेहदवा के प्रधानाध्यापक राकेश राजपूत ने यह पुरस्कार पाकर जनपद को गौरवान्वित किया। 5 सितंबर को लोक भवन लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 81 अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी,…
फर्रुखाबाद में राठौर साहू समाज का 34वां वार्षिक अधिवेशन : 225 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद में ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में राठौर साहू समाज द्वारा आयोजित 34वें वार्षिक अधिवेशन में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में गाजीपुर विधायक जैकिशन साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 225 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बना सकती है।…
फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तहसील अमृतपुर के विभिन्न गांवों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डबरी, कुतुलुपुर, मोहद्दीपुर सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने पीएचसी राजेपुर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने…
लखनऊ:यूपी में 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम योगी ने दिए शुभकामनाएं।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित युवाओं से संवाद भी किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन रोजगार’ संकल्प को प्रदेश सरकार ने पूरी गंभीरता से आगे…
फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रविवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल तथा बद्रीविशाल कॉलेज, फर्रूखाबाद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए सभी मूलभूत…
पीलीभीत: न्यूरानपुर मुड़िया में विधि विधान से रामलीला उत्सव का हुआ शुभारंभ।
पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के बिलसंडा ब्लॉक में न्यूरानपुर मुड़िया आश्रम पर योगी श्री हनुमान नाथ जी के तत्वाधान में रामलीला उत्सव का विधि विधान से पूजा पाठ हवन यज्ञ से होकर शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य यजमान हमारे जिले के जिलाधिकारी महोदय जी,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी बीसलपुर के मनोज गुप्ता जी सपरिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।15 दिवसीय रामलीला दिनांक 7/9/25 से 21/9/25 तक रहेगा। इसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम,रामलीला,कवि सम्मेलन,नृत्य कार्यक्रम एवं दूर-दूर से कलाकार की भागीदारी रहेगी एवं कई अन्य आयोजन भी होंगे…
जौनपुर :स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का ध्यान देने की जरूरत:अरविन्द पटेल
जिले के मछली शहर विकास क्षेत्र के घिसुआ खुर्द गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के द्वारा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा फीता काट कर किया गया।आरोग्य स्वास्थ्य शिविर के दौरान मुख्य अतिथि ने आये हुए सभी लोगों से अपने उद्बोधन में अपील करते हुए कहा की स्वस्थ रहने के लिए हम सभी लोगों को साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए। मुख्य अतिथि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि…
फर्रुखाबाद:बुद्ध महोत्सव संकिसा 2025 : धम्म, समता और मानवता का विराट संगम
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रबन्धन सेवा ट्रस्ट एवं इसकी सहयोगी संस्थाओं के तत्वावधान में आगामी 5 व 6 अक्टूबर 2025 को ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा (फर्रुखाबाद) में भव्य बुद्ध महोत्सव (बौद्ध मेला) का आयोजन होने जा रहा है। संकिसा, बौद्ध जगत के आठ प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, जो एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद जनपदों की सीमाओं पर काली नदी के तट पर स्थित है। इतिहास साक्षी है कि तथागत गौतम बुद्ध ने अषाढ़ पूर्णिमा को श्रावस्ती में यमक प्रतिहार्य के बाद…
लखनऊ:यूपी-टी20 लीग सीजन-3 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 ‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज यूपी-टी20 लीग, सीजन-3 का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सतत प्रोत्साहित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश में खेल संरचना को नई दिशा दी जा रही है। वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर में आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं का नया अध्याय, लखनऊ से हुआ डिजिटल लोकार्पण।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 ‘नए उत्तर प्रदेश’ में सुगम, सुलभ और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज राजधानी लखनऊ से कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का डिजिटल शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया। इस मौके पर प्रदेशवासियों के लिए परिवहन सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जन सेवा केंद्रों के माध्यम से परिवहन सेवाओं की शुरुआत की गई, जिससे आमजन को आवश्यक सुविधाएं नजदीकी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, प्रदेश भर में…
फर्रुखाबाद से खिसका ढाईघाट का मेला, अब होगा शाहजहांपुर के जिम्मे।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट अब फर्रुखाबाद प्रशासन के हाथ से निकल गया है। शासन ने इस मेले का संपूर्ण दायित्व जिला पंचायत शाहजहांपुर को सौंपने का निर्णय लिया है। शासन के आदेश के बाद न केवल मेले की जिम्मेदारी बल्कि उससे जुड़ी प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था भी शाहजहांपुर प्रशासन के अधीन होगी। शासन का आदेश पंचायती राज अनुभाग-2, लखनऊ से जारी आदेश (पत्रांक 2811/आ०लि०-जि०अधि०-शाह०/2025 दिनांक 15.08.2025) का संदर्भ लेते हुए शासन के उप सचिव किरेन्द्र पाल सिंह…
फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,जिले के विकास को मिली नई दिशा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त किया। राजकीय ऑडिटोरियम का प्रस्ताव विधायक ने फर्रुखाबाद में एक राजकीय ऑडिटोरियम के निर्माण का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि जिले में सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए बड़े सभागार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।…
कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने संकिसा में वर्षावास भोजनदान कार्यक्रम में की सहभागिता
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने शनिवार को संकिसा स्थित पूज्य भंते चेतसिक बोधि जी के बोधि पुस्तकालय, महासमता बुद्ध विहार में पहुंचकर वर्षावास के क्रम में आयोजित भोजनदान कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं एवं श्रद्धालुओं के साथ धर्मसभा में भाग लिया और समाज में शांति, सद्भाव एवं करुणा का संदेश दिया। भोजनदान कार्यक्रम में उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संकिसा ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अद्वितीय स्थान है, जहां भगवान बुद्ध…
जौनपुर का माधोपट्टी गांव: केवल 75 घरों से निकले 50 से अधिक IAS-IPS अधिकारी, बनी देश की अनोखी मिसाल
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का छोटा-सा गांव माधोपट्टी आज पूरे देश में एक अलग पहचान रखता है। महज 75 घरों वाला यह गांव अब “सिविल सेवाओं की फैक्ट्री” के नाम से जाना जाता है, जहां से अब तक 50 से अधिक IAS, IPS और IRS अधिकारी निकलकर देश की सेवा में योगदान दे चुके हैं। माधोपट्टी की कहानी केवल सिविल सेवाओं की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव विज्ञान, चिकित्सा, सेना और अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा…
फर्रुखाबाद:विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प @2047 :जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, शताब्दी संकल्प @2047” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जिले से जुड़े 05 प्रबुद्धजन भी नामित किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों,…
