कन्नौज/छिबरामऊ:बिजली करंट से मौत

छिबरामऊ/सौरिख: घटना सौरिख थाना क्षेत्र ग्राम kirrana की है। यशपाल यादव पुत्र नहार सिंह उम्र 48 बर्ष आज शाम को लगभग 08 बजे अपने खेत मे जानवरो को मारने के लिए गए थे, हाथ मे एक डंडा लिए थे,अचानक 11000 की लाइन की चपेट में आकर वही गिर गए उन्हें ग्रामीणों ने सौरिख CHC में लाये वहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।11000 बिजली की लाइन बहुत नीचे से गुजरी है,जिसकी शिकायत मौखिक रूप से बिजली विभाग को की गई थी पर कोई कार्यवाही नही की गई थी।

बरेली-लॉकडाउन की बजह से आई आर्थिक तंगी नही झेल पाया तो खा लिया जहरीला पदार्थ

बीती रात lockdown में काम न चलने के कारण सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गाँव वंशीनग्ला का पप्पू मौर्य ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन करता है लेकिन lockdown में काम न चलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गयी और खाने तक के लाले पड़ गए तो तंग आकर उसने जहर खा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करना चाहा,पता चलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उसकी हालत में सुधार है।

बरेली – समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ

आँवला – आँवला 126 विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया यह शोक सभा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एमएलसी राष्ट्रीय सचिव माननीय एसआरएस यादव उर्फ बाबू जी के निधन पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कि यहां पर पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी का जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है वह हम सब के मार्गदर्शक थे यहां पर रामबहादुर सिंह यादव , डॉक्टर इंद्रपाल सिंह यादव ,…

पीलीभीत : जिले में 150 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

पीलीभीत : जिले में 150 केंद्रों पर होगी धान की खरीद 1 अक्टूबर से होगी खरीद . किसानों के सामने उपज का वाजिब मूल्य पाना हमेशा से एक सपना रहा है . पूर्व में विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर किसानों की धान की उपज औने पौने दाम में बेचने को किसान मजबूर होते थे. परंतु इस बार जिलाधिकारी ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है. जिले में 150 धन्य केंद्रों को धान खरीद की स्वीकृति मिली है .

बरेली-क्योलाड़िया में पड़ोसी बने हैवान,पीट पीट किया घायल

क्योलड़िया/ बरेली। क‍िसान की बेटी को गायब करा देने वाली क्‍योलड़‍िया पुल‍िस की यह नई कारगुजारी है, ज‍िसे जानकार कोई भी स‍िस्‍टम की बेईमानी समझ जाएगा। मॉव ल‍िंंच‍िंंगजैसी घटना में पुल‍िस ने इस बार ऐसा कुछ क‍िया है क‍ि अफसर जवाब नहीं दे पाएंगे। छेड़छाड़ के आरोपी दल‍ित युवक पर भीड़ हमला करती है। पीट-पीटकर उसकी चमड़ी उधेड़ देती है। पुल‍िस मौके पर पहुंचती है और सबको पकड़कर थाने लाती है। दल‍ित युवक की आपबीती सुनती है और बगैर कार्रवाई के सनसनीखेज घटना पर परदा डाल देती है। दल‍ित युवक का…

शाहगंज(जौनपुर) :आरपीएफ की टिकट दलालों पर छापेमारी, साढे तेरह लाख से ज्यादा के टिकट बरामद

शाहगंज(जौनपुर) :रेलवे सुरक्षा बल द्वारा छापेमारी कर एक टिकट दलाल को पकड़ा गया। इसके पास से चौदह लाख रुपये मूल्य के सैकड़ों टिकट बरामद किया गया।हेड क्वार्टर के निर्देश पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के आजाद चौक पर प्रकाश मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की गई। दुकान पर बैठा निखिल बरनवाल पुत्र आनन्द बरनवाल को गिरफ्तार किया गया। निखिल अपने दो मोबाइल से रेलवे टिकट का बड़े पैमाने पर अवैध धंधा करता रहा। कुछ दिनों से…

बरेली-बरेली के गाँव मे निकला दूध सा पानी

बरेली-आस्था या अंध विश्वास क्या कहेंगे इसे।जब एक कुंए से निकले दूध के रंग का पानी।लोगो ने शुरू कर दी अर्चना,आइये हम आपको बताते हैं गाँव भगवानपुर धीमर के एक गाँव की कहानी जो आज से 40 साल पुरानाकुआ है और लोगों ने इस कुएं में एक अचम्भा देखा है।कि यहाँ पर जो पानी निकल रहा है एक दूधिया है,लोगो ने इस पानी से नहाना,बीमारी दूर भगाने का अमृत तक मान लिया है, जब यही के लोगो से बात की गई तो बताया गया कि इस कुंए के पानी से…

शाहगंज(जौनपुर): ट्रक मोटरसाइकिल भिडंत , मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी युवक सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से नगर में जा रहा था। घर के समीप सेन्ट थामस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी दिवाकर यादव (27) पुत्र अच्छेलाल यादव सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से दवा लेने के लिए नगर में जा रहा…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र से दुष्कर्म पीड़िता माँ डीआईजी दरबार में गुहार लेकर पहुंची

आँवला – सिरौली थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर बेटे से दुष्कर्म पीड़िता मां ने डीआईजी के दरबार में गुहार लगाई है। डीआईजी ने सिरौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। घटना 27 जुलाई की रात्रि की है ।जानकारी के मुताबिक एक गांव में नशे में धुत होकर एक युवक ने अपनी सगी अधेड़ मां को बुरी नियत से दवोच लिया लड़के की गलत कारिस्तानी देख मा को समझते देर नही लगी उसने लड़के की इस गंदी हरकत का जब बिरोध किया…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर जाना व्यवस्थाओ का हाल

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित पशुओं हेतु चारा व्यवस्था, पीने के पानी, हराचारा, लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की गौशाला में 488 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला के गोबर व गौमूत्र से उपयोगी गौ सामग्री का निर्माण आसपास गांव के स्वयं सहायता समूह की…

पीलीभीत : अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ज़िला इकाई की आज एक आवश्यक बैठक हुई

पीलीभीत पूरनपुर तहसील में की गई। बैठक में नव मनोनीत *ज़िला अध्यक्ष निज़ाकत अली* का फूल मालाओं को गले में डाल भव्य स्वागत किया गया।__बैठक को *बरेली मण्डल अध्यक्ष हसन हैदर खान* ने संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है इसके लिए *राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया जी* और *प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह जी* के नेतृत्व में बहुत ही जल्द एक बड़े आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा।__श्री हैदर खान ने कहा कि संगठन में सदस्यता…

तेज धमाके से कांपा बलरामपुर शहर, एक व्यक्ति की हुई मौत कई घायल

बलरामपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा बलरामपुर में मोहम्मद रजा पुत्र स्वर्गीय अब्बास जो फेरी लगाकर चूड़ी व्यवसाय का कार्य करते थे के घर मे सुबह करीब 9:00 बजे तेज धमाका हुआ जिससे उनके घर के साथ लगभग तीन घर बुरी तरह ढह गऐ । प्राप्त सूचना के अनुसार बलरामपुर नगर सुबह तेज धमाके से हिल सी गयी । स्थानीय पूलिस के अनुसार पीड़ित शुबरा बेगम पत्नी मोहम्मद रजा नाश्ता बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें घटनास्थल पर ही ननकन पुत्र शहादत अली जो…

जौनपुर:लखनपुर गांव में पैतीस वर्षीय युवक की सांप काटने से हुई मृत्यु

जौनपुर :प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात में लाइनबाजार थाना छेत्र के ग्राम लखनपुर में नौशाद अहमद पुत्र मो बफाती रात में अपने घर मे सो रहा था कि अचानक उसे पीठ पर किसी चीज के काटने का अहसास हुआ।उसने अपनी पत्नी को जगाकर देखने को कहा तो पत्नी ने मोबाइल का लाइट जलाकर देखा तो किसी चीज के काटने का निशान दिखा पत्नी ने घरवालो को जगाकर बताने को कहा तो पति ने कहा रहने सुबह देखेंगे।सुबह उठने के बाद उसे कुछ चक्कर महसूस हुआ तो उसने घर वालो…

मैनपुरी : प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर गॉव में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।

राष्ट्रीय पोषण माह2020की गतिविधियों के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर गॉव में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।जिसके तहत सभी ने विद्यालय के आसपास खाली भूमि चिन्हित कर ग्रामवासियों के सहयोग से निज व्यय से लाये गए पपीता , जामुन , अमरूद , कटहल के पचास पौधों को निःशुल्क वितरित कर रोपित किया। इस कार्य में महेन्द्र प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम द्वारा सहयोग किया।नाहिली प्रथम व नाहिली द्वितीय के प्रधानाध्यापक ने मिलकर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चो के सहयोग…

पीजीआई में भर्ती कोरोना संक्रमित आईएएस सुशील कुमार मौर्य का निधन, निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस सुशील कुमार मौर्य का सोमवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल के मौर्य कोरोना संक्रमित थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। इससे पहले वे बस्ती जिले के डीएम थे। बीते 27 अगस्त से उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। उनका परिवार नोएडा में रहता है। परिवार में दो बच्चे व पत्नी हैं। जौनपुर जिले के रहने वाले आईएएस सुशील मूलतः जौनपुर जिले के रहने वाले हैं सुनील कुमार: जौनपुर के रहने…

शाहगंज(जौनपुर): लॉकडाउन का हवाला दे सब्जी व्यवसायी को उठा लाई पुलिस, उद्योग व्यापार मण्डल ने छुड़ाया

शाहगंज(जौनपुर): आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रही रहे और आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए सरकार ने आवश्यक वस्तुओं सब्जी-फल, दूध, दवाओं जैसे कारोबारियों को रियायत दी है बावजूद इसके डायल 100 के जवान लॉकडाउन का हवाला देते हुए एक सब्जी के कारोबारी को उठा लाए और कोतवाली में बैठा दिया। आपदा में अवसर तलाशते डायल 100 की करतूत की जानकारी सोमवार की तड़के उद्योग व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी को हुई तो उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मंडल की दखल पर प्रभारी निरीक्षक…

कन्नौज/सौरिख:-चालक को नींद आने पर गाड़ी में घुसा ट्रक दो घायल

कन्नौज/सौरिख: अगर लखनऊ एक्सप्रेस बे पर ग्राम हुसेपुर के सामने 151 किलोमीटर के सामने मध्यप्रदेश के ज़िला भिंड थाना रोहन के ग्राम निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह साथ मे क्लीनर मंजू पुत्र हरिविलास ग्वालियर से गुरसैगंज जा रहे थे, चालक को नींद आने से गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से छत वितर हो गया। जिसमे बैठे चालक और क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुँच कर उन्हें दोनों को सौरिख CHC में भर्ती करा दिया है।

बरेली – अब सरकारी स्कूल भी दिखेंगे कन्वेंट जैसे- धर्मपाल सिंह

आँवला। प्राथमिक विद्यालय अजमत भूरीपुर में ऑपरेशन कायाकल्प एवं ड्रेस वितरण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आँवला विधानसभा क्षेत्र के माननीय धर्मपाल सिंह विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख श्री श्रीपाल सिंह एवं संचालन राजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बोलते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि भाजपा की सरकार में अब प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्कूलों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से चमकाने का काम प्रारंभ कर…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि थाना सुनगढ़ी की चौकी आसाम रोड तथा थाना जहानाबाद की चौकी ललौरीखेड़ा व चौकी शाही तथा पीलीभीत शहर में तैनात थाना पुलिस व डायल-112 का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

दिनांक 06.09.2020 को देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा देर रात्रि थाना सुनगढ़ी की चौकी आसाम रोड तथा थाना जहानाबाद की चौकी ललौरीखेड़ा व चौकी शाही तथा पीलीभीत शहर में तैनात थाना पुलिस व डायल-112 का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। महोदय द्वारा सर्वप्रथम चौकी पर तैनात कर्मचारियों की तैनाती का ब्यौरा लिया, ड्यूटी पर मौजूद रात्रि अधिकारी व कर्मचारियों से पूंछताछ की आने जाने वालों पर नजर रखने व केविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। रिपोर्ट वीके यादव मो0…

शाहगंज(जौनपुर):मोटरसाइकिल व स्कार्पियो की हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार की मौत, तीन घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अख्खन सराय गांव के समीप मोटरसाइकिल व स्कार्पियो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया।मार्ग स्थित अख्खन सराय गांव के समीप रविवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइक व स्कार्पियो की हुई भिड़ंत में बेटी के साथ…