प्रयागराज – एस0 डी0 ओ0 विद्युत विभाग अबैध कनकशंन की छापेमारी करने पहुँचे रामपुर गांव

प्रयागराज – जिला के तहसील कोराव के गाँव रामपुर में अबैध कनकशंन धारियों के खिलाफ मय टीम के साथ एस0 डी0 ओ0 प्रेम सागर, नोडल अधिकारी रोहित यादव, उपकेन्द्र प्रभारी गंगा प्रसाद यादव कल दोपहर 12 बजे अचानक पहुँच गए. जानकरी होने पर गाँव में अबैध कनकशंनधारियों मे अफरा तफरी मच गई.

पीलीभीत: जिलाधिकारी जिला अस्पताल मे स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज जिला अस्पताल में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पोषण पुनर्वास केंद्र की रसोईघर में फ्रिज, पेयजल हेतु आरो व साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। रसोईघर में संचालित सभी व्यवस्थाऐं व साफ सफाई ठीकठाक पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती 05 अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गई इस दौरान श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा अवगत कराया गया कि इनके बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है…

बरेली: आँवला तहसील में सफाई कर्मचारियों का नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

आँवला- गत सप्ताह आँवला की नलकूप कॉलोनी के समीप हुई एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जहां एक ओर इस मामले में राजनीति गरमा रही है वहीं बाल्मीकि समाज द्वारा उक्त कांड में वाल्मीकि समाज के कुछ युवकों के नाम आने व पुलिस की कार्यवाही को संदिग्ध व अमानवीय बताते हुए नगर पालिका परिषद आँवला पर शुक्रवार की सुबह से राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के आवाहन पर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पालिका गेट पर प्रदर्शन करते हुए सफाई कार्य ना कर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना दियोरिया कलाँ पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण

पीलीभीत : दियोरिया कलां दिनांक 11-09-20 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना दियोरिया कलाँ पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया। जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना परिसर में लगी केविड-19 सेनेटाइजर मशीन का निरीक्षण किया थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों…

शाहगंज(जौनपुर): रमेश हत्याकांड का हुआ खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): बीते पांच सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समधीपुर स्थित एक तालाब में सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक 60 वर्षीय वृद्ध की लाश पाई थी।जिसका मौके पर शिनाख्त नही हो पाई थी।घटना के दूसरे मृतक की शिनाख्त मृतक के फोटो और कपड़े के आधार पर मृतक के परिजनों ने रमेश गौतम पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम कोरवलिया भादी थाना शाहगंज के रूप में हुई थी।मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर…

शाहगंज(जौनपुर): स्कार्पियो की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार की तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मुकेश पुत्र पारस निवासी ग्राम बूढ़ापुर थाना फूलपुर,30 वर्षीय अमित पुत्र त्रिभुवन निवासी चमावा थाना फूलपुर एवं 28 वर्षीय सम्भू पुत्र अज्ञात निवासी भीकपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ शुक्रवार की रात तीनो एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के पट्टिनरेंद्रपुर से अपने घर जा रहे थे की रास्ते मे बड़ागाँव के पास विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।जिससे तीनो गम्भीर रूप…

पीलीभीत: तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगी

पीलीभीत तहसील कलीनगर तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगीपीलीभीत की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने जमुनिया में बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें साले बहनोंई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार सवारों ने जमुनिया चौकी पर पहुंच कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कलीनगर एसडीएम और माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी भगवान दास गांव आए…

कन्नौज/छिबरामऊ: राधा कृष्ण मंदिर का किया शिलान्यास

छिबरामऊ: तहसील के अंतर्गत सरवाई ग्राम में मंदिर का शिलान्यास किया गया, मंदिर के शिलान्यास समाजवादी नेता श्री मनीष यादव द्वारा किया गया उन्होंने मंदिर निर्माण में पहली ईट रखी, इस मौके पर सुपनेश यादव,राहुल सरोज,सुरेंद्र राठौर,महेंद्र यादव, मुकेशनन्द आदि कई ग्राम वासी मौजूद रहे। वही देर शाम को समाजवादी नेता श्री मनीष यादव ने अपने आवास पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर चक्र बिजेता वीर अब्दुल हमीद की 55 वा मोमबत्ती जलाकर शहीद दिवस मनाया।

प्रयागराज : बिद्युत विभाग द्वारा जाँच करने गई टीम पर पियरी गाँव के लोगो ने किया अभद्रता

प्रयागराज – तहसील कोरांव के माण्डा थाना क्षेत्र के पावर हाउस हाटा के नोडल अधिकारी रोहित समस्त संबिदा कर्मियों के साथ टीम बनाकर दिनाँक 10/09/2020 को औचक निरिक्षण करने पियरी गांव पहुंचे और वहां पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया और सोंनकर बस्ती के लोगों ने टीम के साथ जमकर बवाल किया .टीम बवाल होता देख कर कुछ ही देर मे वापस लौट आई.

पीलीभीत : जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय लिया

पीलीभीत : पूरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम जोगराजपुर में मैलानी से पूरनपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाली रेलवे लाइन ब्रॉड गेज का कार्य चल रहा है । वही जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय है लेकिन वहां के रहने वाले लोगों व किसानों का कहना है यह इनका प्रावधान बाद में बदला गया है पहले इनका निर्णय क्रॉसिंग को ऊपर से ही निकालने का प्रावधान था । जब किसानों वह नजदीक के ग्राम वासियों को जब इस चीज…

जौनपुर : आधार कार्ड बनवाने के लिए रात के दो बजे से ही लगीं ग्राहकों की लम्बी लाइन

जौनपुर : जनपद के बदलापुर में स्टेट बैंक से गेट तक कल लगी भीषण लाइन . भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस ने भांजी लाठीमिली जानकारी के मुताबिक 400 फार्म बांटकर बैक के अधिकारियों ने बंद कर दिया था गेट .यहां युवाओं ने विरोध किया और फिर विडियों बनाने लगे. पुलिस ने सबको लाइन में खड़े होने को बोला लेकिन इतनी भीड़ थी कि कोई मानने को तैयार नहीं था. इस लिए पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा.यहां विशेष बात रही की दो आगामी फरवरी 2021 तक बांटा गया…

बरेली : सिरौली नगर में अम्बरीष शर्मा गौरक्षा सेवा समिति के प्रदेश मंत्री बनाये गयें

बरेली : आँवला सिरौली नगर में गौरक्षा सेवा समिति के राषटीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी सोमानंद सरस्वती जी महाराज की संतुष्टि पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा ने सिरौली के विख्यात कथावाचक पंडित अमरीश शर्मा को समिति का प्रदेश मंत्री मनोनीत कर उनसे गौरक्षा के पावन कार्य मे रचनात्मक कार्य की अपेक्षा की है ।श्री शर्मा के प्रदेश मंत्री बनने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है ।उनके मंत्री बनने पर स्वामी लीलागिर महाराज उर्फ कोआबाबा, प्रदीप गुप्ता, नत्थू लाल सक्सेना, संदीप गोड़, आदि ने बधाइयां दी है…

बरेली : सृजन सेवा समिति ने किया पुनः रक्तदान शिविर का आयोजन

बरेली : आँवला सृजन सेवा समिति द्वारा कोरोना काल के समय में रक्तदान की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन आंवला के डैफोडिल पब्लिक स्कूल में जिला चिकित्सालय बरेली की सहायता से किया गया। जिसमें नगर के युवाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जिसमें लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला चिकित्सालय से डॉ.सूरज पांडे एवं मनोज शर्मा व उनकी टीम ने रक्त एकत्रित किया। महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया जिसमें शिवांगी अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। संस्था से डॉ.शुभम शर्मा, अंकित अग्रवाल, गौरवित…

बरेली : ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में ब्लाक प्रमुख ने लगाया जनता दरबार सुनी जनता की समस्याएं

बरेली : आँवला के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने ब्लॉक कार्यालय पर आये हुए सभी फरियादियों व जरूरतमंदों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान हेतु संबंधित ग्राम पंचायत व अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निशताण कराया इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पूरे विश्व में कोविड 19 नामक क्रोना वैश्विक महामारी चल रही है जिसके कारण हमारे बरेली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यो तथा कानून एंव शांति व्यवस्था की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पास्को, गौकशी, एससी, एसटी एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित करते हुये कहा कि उपरोक्त मुकदमों में जांच के दौरान कोई भी कमी हो तो सम्बन्धित जांच अधिकारी को अवश्य अवगत कराया जाये और इस तरह के मुकदमों में अपराधी किसी भी दशा में ना छूटने पाए। कानून एवं…

मैनपुरी : पैसों के लेनदेन के विवाद में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी : जनपद मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ रिश्तों का खून करते हुए भांजे ने पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने ही सगे मामा को ईंटो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।थाना कुरावली क्षेत्र के घिरोर तिराहे के पास पैसों के लेनदेन के विवाद में 35 वर्षीय बसन्त कुमार की सरेआम ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। बसन्त कुमार की हत्या का आरोप उसके सगे भांजे शिवम पर है।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक बंसत कुमार सर्राफा कारोबारी थे।सूचना मिलते ही…

जौनपुर:पूर्व सांसद सूद्र रमाकांत यादव जी ने आरे रोड सलोनी महिमापुर में किया पेट्रोल पम्प का उदघाटन

जौनपुर: दस सितंबर को जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकिया आरे रोड पर सलोनी महिमापूर गांव में अरविंद कुमार यादव के पेट्रोल पम्प का उदघाटन पूर्व सांसद रमाकांत यादव जी द्वारा किया गया ।बताते चले कि चौकियां चौराहे से आरे रोड पर एक भी पेट्रोल पम्प न होने से लोगो को काफी परेशानी होती थी पेट्रोल पंप खुलने से अब इस रोड से आने जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्व सांसद शुद्र रमाकांत यादव जो पाखंड और अंधविस्वास के काफी किलाफ रहते है यहां तक कि युवाओं…

मैनपुरी : सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भोगांव,विछवां और आलीपुर खेड़ा में निकाला गया कैंडल मार्च

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर कस्बा भोगांव में रावल सिंह यादव के नेतृत्व में युवा सपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। जिसमे युवाओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने”रोजगार विरोधी यह सरकार नही चलेगी नही चलेगी”“जो सरकार रोजगार दे न सकी वो सरकार निकम्मी है”“जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है”के नारे लगा कर विरोध जताया। तथा आलीपुर खेड़ा व विछवां में विरोध जताया गया। कुँवर आदिल,उबैश…

मैनपुरी : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मु इशरत अली को प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी ने किया सम्मानित।

मैनपुरी : जिला अध्यक्ष राजीव यादव जी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मैनपुरी के पदाधिकारियों ने प्रदेश व जनपद का नाम रौशन करने पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को उनके आवास पर पहुँच कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इशरत अली जनपद के लिए कोहिनूर हीरे के समान हैं जो निरंतर जनपद को एक के बाद एक सम्मान हासिल कर गौर्वांवित करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने इशरत अली को शाल उड़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद ही नही…

पीलीभीत :पूरनपुर तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत

पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भूरा (14) भी अपने छोटे भाई और साथियों के साथ नहाने पहुंचा। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। साथियों ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा…