फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 पाल समाज द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में तृतीय भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से प्रारंभ होकर लालदरवाजा फुब्बारे तक निकाली गई, जिसमें पाल, बघेल एवं धनगर समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग पैदल एवं मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों एवं अन्य समुदायों के नागरिकों ने अपने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि और सेवा नियमावली की मांग उठाई, निदेशक पंचायत राज को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन जनपद शाखा फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश ने पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर निदेशक पंचायत राज विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी फर्रुखाबाद को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने पंचायत सहायकों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली, मानदेय वृद्धि तथा विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कराने में…
फर्रुखाबाद;अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित होंगे यश भारती डॉ. राम कृष्ण राजपूत, बैंकॉक और नोमपेन्ह में मिलेगा विशेष सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरातत्वविद्, इतिहासकार, साहित्यकार एवं यश भारती सम्मान से अलंकृत डॉ. राम कृष्ण राजपूत 3 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान उन्हें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तथा कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिष्ठित सुभाष चन्द्र बोस सम्मान एवं राजा नरोदम सिहानुक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राम कृष्ण राजपूत देश-विदेश में अपनी विद्वता, शोध कार्यों और सांस्कृतिक योगदान के…
फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप में जिला संवाददाता पद पर संजय सिंह का चयन, साथियों ने किया भव्य स्वागत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 दस्तक मीडिया ग्रुप के राज्य कार्यालय पर जनपद के संवाददाता साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के राज्य संवाददाता धर्मवीर सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के लिए जिला ब्यूरो चीफ के चयन की प्रक्रिया को संपन्न करना था।बैठक में वर्तमान जिला ब्यूरो चीफ सम्राट सिंह तथा जिला क्राइम संवाददाता संजय सिंह शाक्य के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित पत्रकार साथियों की सर्वसम्मति से संजय सिंह को फर्रुखाबाद का नया जिला…
फर्रुखाबाद: के एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम बने बाराबंकी के नए सीएमओ
फर्रुखाबाद स्वास्थ्य विभाग में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचान बना चुके डॉ. रंजन गौतम को शासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए बाराबंकी जिले का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. रंजन गौतम इससे पूर्व फर्रुखाबाद जनपद में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने,…
फर्रुखाबाद: को मिले नए सीएमओ: डॉ. आनंद उपाध्याय संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान, डॉ. अवनीन्द्र कुमार का लखनऊ तबादला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फर्रुखाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद पर डॉ. आनंद उपाध्याय की नियुक्ति की है। वर्तमान सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार का तबादला कर उन्हें संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशालय, लखनऊ भेजा गया है। डॉ. आनंद उपाध्याय वर्तमान में जालौन जनपद में चिकित्साधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार उन्हें अब फर्रुखाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन को लेकर…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी…
फर्रुखाबाद:बीएड परीक्षा दिलाने जा रहे पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, बेटी गंभीर घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पैथान खुर्द के पूर्व प्रधान, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य नवाबगंज, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज (तथागत सामाजिक समिति-TSS) प्रभात कुमार शाक्य उर्फ प्रदीप शाक्य की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बाइक से फर्रुखाबाद बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द निवासी पूर्व प्रधान प्रभात कुमार शाक्य (50)…
फर्रुखाबाद:विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए सभी कर्मियों को स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी लोगों को तम्बाकू से दूर रहने…
फर्रुखाबाद: 2 घंटे के भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुंचिया निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली फर्रुखाबाद में सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चली गई है। मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कोतवाली…
फर्रुखाबाद:जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल, जिले की 218 परियोजनाएं हुईं पूर्ण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है। योजना के तहत जिले में संचालित 378 परियोजनाओं में से अब तक 218 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न…
फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में थी तलाश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 79/2026, धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं धारा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र स्वामी शरण तथा सुनील कुमार पुत्र विश्राम निवासी ग्राम खाखटमऊ, थाना…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 वर्ष का कठोर कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रभावी अभियोजन और सशक्त पैरवी के चलते पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त अवनीश पुत्र मुन्नालाल निवासी दहेलिया, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध वर्ष 2017 में कोतवाली मोहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 336/2017 के अंतर्गत धारा 354 भारतीय…
फर्रुखाबाद:दो अलग-अलग मामलों में दोषियों को सजा, आत्महत्या के लिए उकसाने और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हुए दंडित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी और अभियोजन पक्ष के अथक प्रयासों के चलते दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई है। पहले मामले में थाना नवाबगंज में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा संख्या 70/2019, धारा 306 आईपीसी (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के आरोपी नसीम पुत्र जान मोहम्मद निवासी बराकेशव, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद को न्यायालय ने दोषी करार दिया। मामले की…
फर्रुखाबाद:पोस्टमार्टम हाउस में यात्री प्रतीक्षालय व वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आमजन की सुविधा के लिए विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं ठंडे पानी के वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोगों को अक्सर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उनके बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना आवश्यक था। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से…
फर्रुखाबाद:संकिसा नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन, नामित सभासदों को दी गई बधाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद की नगर पंचायत संकिसा बसन्तपुर में नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासदों श्री मनोज चतुर्वेदी, श्री अजय दिवाकर एवं श्रीमती राधा पाल को सभासद मनोनीत होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की तथा नव-निर्वाचित नामित सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि नया कार्यालय नगर पंचायत के…
फर्रुखाबाद में व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में बढ़ती आवारा गौवंश की…
फर्रुखाबाद में “समाधान समारोह-2026” जागरूकता शिविर का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु देशव्यापी “समाधान समारोह-2026” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारम्भ 21 अप्रैल 2026 को हुआ था, जिसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इसी क्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद परिसर में समाधान समारोह-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
फर्रुखाबाद:नामांकन लक्ष्य में पिछड़ने पर डीएम सख्त, बीईओ पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल चलो अभियान, नामांकन प्रगति, समावेशी शिक्षा एवं विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निर्धारित 35,800 नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष केवल 25,421 बच्चों के नामांकन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने…
फर्रुखाबाद में फूड पॉइजनिंग का कहर: एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, दो बच्चियों की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर कांजी में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। घर में बने दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने घर में तैयार दाल-चावल का भोजन किया था। भोजन करने के कुछ समय बाद ही एक-एक कर सभी की तबीयत…
