आपकी Facebook पोस्ट पर हर कोई नहीं कर पाएगा कमेंट, बस करना होगा ये

टेक जाएंट Facebook पर अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स कोई पोस्ट शेयर करते हैं और कई शरारती लोग उस पर भद्दे कमेंट्स या फिर गालियां लिख देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल पिछले दिनों फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को उनकी पोस्ट पर कंट्रोल दे दिया है, जिससे कि वह ये तय कर सकेंगे उन की पोस्ट पर कोई कमेंट्स कर सकता है या नहीं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी पोस्ट पर कोई कमेंट न करे तो हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बता रहे…

अगर फोन भी कर रहा है स्लो काम ये हो सकते हैं कारण, जानें कैसे ठीक करे

कई बार स्टोरेज फुल होकी वजह से मोबाइल धीरे काम करता है. ऐसे में इसे ठीक करने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन की स्पीड कैसे बढ़ाई जा सकती है.आजकल लेटेस्ट फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं. मार्केट में तरह-तरह के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन्हें लेने से पहले ग्राहक स्मार्टफोन के प्रोसेसर से लेकर उसकी बैटरी के बारे में सारी जानकारी हासिल करते हैं. एक से एक फीचर्स होने के बाद भी कई बार कस्टमर्स शिकायत करते हैं कि उनका नया…

कद्दू के बीज के ये फायदे जानकर आप दंग रह जाएंगे!

कद्दू की सब्जी को बहुत कम लोग पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है की कद्दू लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे, एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है। आप चाहें तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर इसके फायदे ले सकते हैं। तो आइये जानते है कद्दू के बीजो के गुणों के बारे में। ….. मधुमेह रोग में – कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते…

‘तारक मेहता’ फेम बाघा के पिता का निधन; गुजराती अभिनेता थे अरविंद

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और गुजराती सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। तन्मय के लिए यह समय बेहद दर्दनाक है, क्योंकि सिर्फ आठ महीने पहले अक्तूबर 2025 में उनकी माता का भी निधन हुआ था।

Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। एलिस पेरी ने 71 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। दूसरी ओर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने नाबाद 106 रन की पारी खेलकर आयरलैंड के खिलाफ टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। वहीं न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर अंतिम चार की उम्मीदें बरकरार रखीं। लीड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर…

जब बाॅस से गलती हो जाए तो आप ये करें.

जब कोई कर्मचारी गलती करता है तो बाॅस उसे डांटता है। लेकिन जब बाॅस से गलती हो जाए, तो सबको यही लगता है कि उसे कौन डांट सकता है। हां, यह सच है कि बाॅस को डांटा नहीं जा सकता। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उसकी गलतियों की अहसास उसे न कराया जाए। हालंकि बाॅस को उसकी गलतियों का अहसास कुछ अलग अंदाज में किया जाता है। उसे सबके सामने गलती का अहसास कराने से आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है या फिर वह अगली बार से आपकी…

हम पूरी श्रद्धा के साथ बना रहे फिल्म’, रवि दुबे ने ‘रामायण’ पर दी अपडेट

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद से फैंस इस फिल्म की हर अपडेट को लेकर और भी उत्सुक हैं। फिल्म की कास्टिंग से लेकर इसके बड़े पैमाने और वीएफएक्स तक कई वजहों से इसकी चर्चा हो रही है। अब फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने दर्शकों के लिए एक मैसेज में फिल्म को लेकर…

शरीर की सभी कमजोरिओं को दूर करती है हरा चना, जानिए हरा चना खाने के फायदे

चना हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन मौजूद होते हैं। जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। जानिए हरा चना खाने के फायदे – आपको बता दें कि हरे चने में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। सुबह नाश्ते में हरे चने का सेवन करने से हड्डियां हमेशा मजबूत रहती हैं। -शरीर में खून की कमी है तो आज से ही हरे चने का सेवन शुरू कर दें। हरे चने में आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद…

छुपाना चाहते हैं हमेशा के लिए अपना वॉट्सऐप चैट, इस टिप से हो जाएगा काम

वॉट्सऐप आपको चैट छिपाने की अनुमति देता है और फीचर का नाम “आर्काइव्ड” है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मैसेजिंग ऐप पर चैट को कैसे आर्काइव या अनआर्काइव कर सकते हैं.कई बार ऐसा होता है जब आप अपने वॉट्सऐप चैट्स को छुपाना चाहते हैं और ये नहीं चाहते कि वो चैट आपकी चैट लिस्ट के ऊपर आ जाए. ऐसे में अब आप ऐसा वॉट्सऐप में कर सकते हैं. मैसेजिंग ऐप अब आपको चैट छुपाने की परमिशन देता है और इस फीचर नाम आर्काइव है. आपको बता…

पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान

पंजाब में सरपंचों को 15 अगस्त से 10 हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह मिलेगी. इसका ऐलान आज (24 जून) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है. सीएम मान ने कहा कि सरपंच दिन रात गांव में लोगों की सेवा करते हैं और वो सैलरी के हकदार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि AAP की सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती रहेगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है. 15 अगस्त से हर सरपंच को हर महीने 10,000 रुपये की…

ICC Rankings: नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनीं श्री चरणी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने शानदार और मैच जिताऊ प्रदर्शन के दम पर वह पहली बार आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष (नंबर-1) पायदान पर पहुंच गई हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग अपडेट में उन्हें टूर्नामेंट में लगातार मैच जिताने वाले प्रदर्शनों का बड़ा इनाम मिला है। 21 साल की इस युवा खिलाड़ी ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर दुनिया में…

फर्रुखाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक स्तर से चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 126/2026 में वांछित अभियुक्त सुशील मिश्रा पुत्र विद्यासागर निवासी बागकूंचा, कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को वादी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा निवासी…

फर्रुखाबाद:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी धाराएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कम्पिल में दर्ज मुकदमा…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद की थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026, धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 105 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विमलेश पुत्र स्वर्गीय रामसनेही निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर स्टॉक व सीसीटीवी की जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपदभर में सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। अभियान…

फर्रुखाबाद:दीपचंद्र शाक्य हत्याकांड में जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, अनाथ पुत्र के लिए आर्थिक सहायता की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जन अधिकार पार्टी (JAP) के पदाधिकारियों ने ग्राम चिलसरी, थाना कायमगंज निवासी स्वर्गीय दीपचंद्र शाक्य की हत्या के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतक के छह वर्षीय पुत्र के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम चिलसरी निवासी दीपचंद्र शाक्य की कुछ दबंगों द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। मृतक अपने पीछे एक छह वर्षीय पुत्र…

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे भूमि विवाद: भाकियू टिकैत ने कोटेदार बहाली और एसडीएम हटाने की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का बैनामा न करने पर एक कोटेदार का राशन कोटा बिना कारण बताए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसडीएम कायमगंज को तत्काल तहसील से हटाने की मांग भी की गई। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी…

कासगंज:लखनऊ हादसे के बाद कासगंज प्रशासन अलर्ट

कासगंज। लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जनपद कासगंज में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को नगर स्थित डीपीआर क्लासेस कोचिंग सेंटर तथा सामर्थ्य पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत फिटिंग, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्षमता के अनुरूप संचालन की स्थिति की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए…

फर्रुखाबाद:हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 हज यात्रा वर्ष 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, hajcommittee.gov.in⁠ ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज यात्रा के इच्छुक लोग hajcommittee.gov.in⁠� अथवा मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 तक…

फर्रुखाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में रिश्वतखोरी का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 कचहरी परिसर फतेहगढ़ के अधिवक्ता आजम जमां खां ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक लिपिक पर रिश्वत लेने और दलालों के माध्यम से फाइलों में हस्तक्षेप कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, अधिवक्ता आजम जमां खां 23 जून 2026 को अपराह्न करीब 4 बजे एक पत्रावली के अवलोकन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात लिपिक…