फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 वार्ड नंबर 4 नानक नगर की सभासद निर्मला देवी के प्रतिनिधि श्याम के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर जनपद के सभासदों में भारी रोष व्याप्त है और आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दरोगा मिथिलेश कुमार यादव का निर्माण कार्य के दौरान काफिले को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने श्याम के साथ…
Month: April 2026
लखनऊ में Proton Therapy पर विशेष सेमिनार, कैंसर इलाज की नई तकनीक पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य द्वारा आज Apollo Proton Cancer Centre, चेन्नई के सहयोग से Hotel Taj में Proton Therapy विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। सेमिनार में Apollo Proton Cancer Centre की हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. सपना नांगिया ने Proton Therapy पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि Proton Therapy, रेडियोथेरेपी का एक अत्याधुनिक रूप है, जो विशेष रूप से Locally…
नवाबगंज में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह समारोह, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को नवाबगंज स्थित सर्वेश मैरिज लॉन में एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंजना पुत्री श्री सुखराम शाक्य, निवासी बरतल वाली गली नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद एवं लोकेन्द्र प्रताप पुत्र श्री दीपेन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम व पोस्ट नगला पेंठ, जिला मैनपुरी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में बौद्ध परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार को धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा संपन्न कराया गया,…
फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अभियोजन समीक्षा बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अभियोजन कार्यों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अभियोजन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान लंबित एवं महत्वपूर्ण मुकदमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही हो। साथ ही,…
फर्रुखाबाद: सर्वेश शाक्य बने महान दल के जिलाध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 महान दल में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के निर्देश पर सर्वेश शाक्य को जनपद फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित की गई। सर्वेश शाक्य निवासी रौकरी, विधानसभा कायमगंज से आते हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता तथा संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार…
फर्रुखाबाद:जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर निर्माण की पांचवी वर्षगांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 जनपद के दरीबा पश्चिम में पूर्व स्थित जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर का नव निमार्ण गोगा जी के लाडले अमरदीप व अन्य भक्तगणों के सहयोग से 16 अप्रैल 2021 को मंदिर का नव निमार्ण कराया गया था। इस वर्ष 16 अप्रैल 2026 को पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर पर गोगा जी के लाडले अमरदीप ने राजेश भगत, राकेश चौधरी,प्रदीप कुमार, कालीचरण, कुलदीप, बृजेश आदि भक्तगणों के सहयोग से 16 अप्रैल 2026 को पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। गोगा जी के लाडले अमरदीप ने…
कैसे बनाये जायकेदार पोहा इडली
कितने लोगों के लिए : 4 सामग्री : 1.5 कप इडली रवा, 1 कप महीन पोहा, 1 कप खट्टा दही, 1/2 टीस्पून ईनो पाउडर, स्वादानुसार नमक, इडली मोल्ड में लगाने के लिए तेल विधि : पोहे को साफ करके दही में डाल कर भिगो दें। 10 मिनट के बाद पोहे को अच्छी तरह से मैश कर दें। इडली रवा को दही और पोहे के मिश्रण में मिला दें। थोड़ी देर में मिश्रण का सारा पानी सूख जाएगा, थोड़ा पानी मिलाकर इडली बैटर जितना गाढ़ा बैटर बना लें। इडली मोल्ड में तेल…
पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले आनुवंशिकी को जान लें तो कोई गुरेज नहीं
आनुवंशिकता के अध्ययन में ग्रेगर जॉन मेंडेल की मूलभूत उपलब्धियों को आजकल आनुवंशिकी के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। प्रत्येक सजीव प्राणी का निर्माण मूल रूप से कोशिकाओं द्वारा ही हुआ होता है। इन कोशिकाओं में कुछ गुणसूत्र (क्रोमोसोम) पाए जाते हैं। इनकी संख्या प्रत्येक जाति (स्पीशीज) में निश्चित होती है। इन गुणसूत्रों के अन्दर माला की मोतियों की भाँति कुछ डी एन ए की रासायनिक इकाइयाँ पाई जाती हैं जिन्हें जीन कहते हैं। ये जीन, गुणसूत्र के लक्षणों अथवा गुणों के प्रकट होने, कार्य करने और अर्जित करने…
जरूरी है जानना शीघ्रपतन की जानकारी
आज हर उम्र के मर्दों में शीघ्रपतन की समस्या देखने में आ रही है. आम भाषा में इसे जल्दी पस्त हो जाना और अंगरेजी में इसे प्रीमैच्योर इजैकुलेशन या अर्ली इजैकुलेशन कहा जाता है. ऐसा अकसर अंग में प्रवेश से पहले या उस के तुरंत बाद हो सकता है. इस की वजह से दोनों पार्टनर सैक्स संबंधों के लिहाज से असंतुष्ट रहते हैं. दरअसल, शीघ्रपतन आदमियों में सैक्स की आम समस्याओं में से एक है. शायद हर मर्द अपनी जिंदगी में कभी न कभी इस परेशानी से घिरता है. अगर…
स्वादिष्ट पेड़े बनाने की जानिए, विधि
सामग्री खोया- 200 ग्राम चीनी- 3 टीस्पून इलायची पाउडर- 1 टीस्पून घी -1 टीस्पून दूध- 3 टेबलस्पून शुगर पाउडर- 1/4 कप बादाम- कोटिंग के लिए विधि 1. सबसे पहले एक पैन में 200 ग्राम खोया डालकर गर्म करे। 2. इसमें 1 टीस्पून घी और 3 टीस्पून चीनी डालकर मिक्स करें। इससे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे से न तो चिपके और न ही जले। 3. चीनी पिघलने के बाद इसमें 3 टेबलस्पून दूध डालकर 2 मिनट तक पकाएं। 4. यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो 1 टीस्पून इलायची…
जानें, पौधों के लिये कौन सा पोषक तत्व कितना आवश्यक है
पौधों के सामान्य विकास एवं वृद्धि हेतु कुल 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें से किसी एक पोषक तत्व की कमी होने पर पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और भरपूर फसल नहीं मिलती । कार्बन , हाइड्रोजन व आक्सीजन को पौधे हवा एवं जल से प्राप्त करते है। नाइट्रोजन , फस्फोरस एवं पोटैशियम को पौधे मिट्टी से प्राप्त करते है। इनकी पौधों को काफी मात्रा में जरूरत रहती है। इन्हे प्रमुख पोषक तत्व कहते है। कैल्शियम, मैग्नीशियम एवं गन्धक को पौधे कम मात्रा में ग्रहण करते है।…
विराट कोहली के बड़े फैन हैं संजीव गोयनका?
IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. ये RCB की इस संस्करण की चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि LSG की ये लगातार दूसरी और इस संस्करण की तीसरी हार है. एक धारणा ये बनी हुई है कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका हार के बाद मायूस हो जाते हैं, जो उनके चेहरे पर झलकती है. हालांकि बुधवार…
IPL 2026 : कब होगी धोनी की मैदान पर वापसी? SRH के खिलाफ मैच से पहले मिले संकेत
आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। गुरुवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होते नजर आए, जहां टीम शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। एमएस धोनी 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापस लौट सकते हैं. धोनी चोट के चलते अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं. 23 अप्रैल को CSK की टक्कर मुंबई इंडियंस के…
बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान, बड़े पर्दे पर निभाएंगे इस बिजनेस टाइकून की भूमिका
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। अब आमिर खान की नई फिल्म को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है। यह एक बायोपिक फिल्म होने की खबरें हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक को मंजूरी दे दी है। बिजनेस और स्टार्टअप जगत में उनकी भूमिका की कहानी ने अभिनेता को प्रभावित किया है। आमिर ने…
हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर क्या है कंगना रनौत का प्लान?
कंगना रनौत एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही निर्माता, निर्देशक और राजनेता हैं। कंगना ने 2006 में ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और ‘फैशन’, ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री जीते। अब वह राजनीति (मंडी से सांसद) में भी सक्रिय हैं। हाल ही में कंगना ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी राय पेश की है। कंगना दो दशकों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने…
मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम 1937 की कुछ धाराओं को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक संवैधानिक लक्ष्य है, जिस पर देश में गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता है। यह जनहित याचिका न्याय नारी फाउंडेशन और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत संपत्ति और उत्तराधिकार…
महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में अमित शाह पर प्रियंका का तंज
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है,…
फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा सम्मेलन में डॉ. अंबेडकर के विचारों पर जोर, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य रहे मुख्य वक्ता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 सदर विधानसभा क्षेत्र में गुड़गांव देवी मंदिर स्थित मातृ छाया गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में इटावा जनपद के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर समाज के गरीब, वंचित, पिछड़े…
फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर भाजपा के विधानसभा सम्मेलनों का आयोजन, नेताओं ने संविधान और सामाजिक न्याय पर रखे विचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की तीन विधानसभाओं में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह” के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती पर जोर दिया। भोजपुर विधानसभा में हुआ भव्य आयोजन भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर विधायक…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एवं निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई…
