फर्रुखाबाद: सर्वेश शाक्य बने महान दल के जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 महान दल में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के निर्देश पर सर्वेश शाक्य को जनपद फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित की गई।

सर्वेश शाक्य निवासी रौकरी, विधानसभा कायमगंज से आते हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता तथा संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि सर्वेश शाक्य अपने नेतृत्व में फर्रुखाबाद में महान दल की जड़ों को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन का विस्तार करेंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वेश शाक्य के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा और वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वेश शाक्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिले में संगठन के विस्तार को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।