आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। गुरुवार को वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होते नजर आए, जहां टीम शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी।
एमएस धोनी 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापस लौट सकते हैं. धोनी चोट के चलते अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं. 23 अप्रैल को CSK की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होनी है, जो उसका सीजन में सातवां मैच होगा. धोनी वापस आ रहे हैं, यह वाकई सीएसके के लिए अच्छी खबर है लेकिन किसी एक प्लेयर के लिए यह बुरी खबर भी होगी. क्योंकि धोनी प्लेइंग इलेवन में आएंगे तो किसी एक खिलाड़ी को अंतिम-11 से बाहर जाना होगा. यहां जान लीजिए, धोनी किस खिलाड़ी की जगह चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं.
