लखनऊ में Proton Therapy पर विशेष सेमिनार, कैंसर इलाज की नई तकनीक पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य द्वारा आज Apollo Proton Cancer Centre, चेन्नई के सहयोग से Hotel Taj में Proton Therapy विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सेमिनार में Apollo Proton Cancer Centre की हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. सपना नांगिया ने Proton Therapy पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि Proton Therapy, रेडियोथेरेपी का एक अत्याधुनिक रूप है, जो विशेष रूप से Locally Advanced Cancer के इलाज में बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्यूमर को अत्यंत सटीकता से टारगेट करती है, जिससे आसपास के स्वस्थ टिशू को कम से कम नुकसान होता है।

डॉ. नांगिया ने यह भी बताया कि Proton Therapy के माध्यम से मरीजों को कम साइड इफेक्ट्स के साथ बेहतर परिणाम मिलते हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य Proton Therapy जैसी उन्नत तकनीक के प्रति चिकित्सकों एवं आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में यह तथ्य भी सामने आया कि लगभग 155 करोड़ की आबादी वाले भारत में वर्तमान में केवल दो Proton Therapy मशीनें उपलब्ध हैं—एक Apollo Proton Cancer Centre, चेन्नई में और दूसरी Tata Memorial Centre, मुंबई में स्थित है। जबकि यूरोप में 22 से अधिक मशीनें उपलब्ध हैं और अमेरिका में लगभग 70 लाख लोगों पर एक Proton मशीन मौजूद है।

इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने भारत में इस तकनीक के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और इसे कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया।