फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जनपद के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल स्थित यशोधरा बुद्ध विहार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए सम्राट अशोक को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिया शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, करुणा और मानवता की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि अशोक…
Month: March 2026
फर्रुखाबाद: नवरात्रि पर सुरक्षा चाक-चौबंद: एसपी आरती सिंह ने प्रमुख देवी मंदिरों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 नवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और…
तो इस तरह तनाव से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी
तनाव मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है, यह हमारा वास्ता कई तरह के रोगों से करा सकता है| इसका सबसे खतरनाक हमला हमारे इम्युनिटी सिस्टम पर है और एक बार इम्युनिटी सिस्टम पूरी तरह से ख़तम होने पर आप आसानी से किसी भी रोग के शिकार हो सकते हैं| इसलिए कमजोर हो जाता है इम्युनिटी अधिक तनाव के चलते ऑटोइम्यून विकार उत्पन्न हो सकता है| इस विकार में आपके शरीर पर हार्मोनल डिसबैलेंस हो जाता है| और फिर हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक होता है और यह कमजोर…
गर्मी के मौसम में हरी मिर्च खाने के भी कई फायदे ,न बनाए इससे दूरी
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के आते ही लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो जाता है। ग्रीष्म ऋतु के आने के साथ ही साथ लोग अपने खान-पान में भी बदलाव कर लेते है। वे तीखे व गर्म खाने के स्थान पर ठण्डे जैसे कि- कोलड्रिंक्स,आइसक्रिम आदि कई ठण्डी चीजों का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। लोगों का मानना है कि ठण्डी चीजों के सेवन से पेट व शरीर ठण्डा रहता है जबकि ऐसा नहीं है। इन चीजों के इस्तेमाल से शरीर में गर्मी और भी…
पति के गुस्से को शांत करने के उपाय
आमतौर पर लोग गूगल (Google) पर रूठी गर्लफ्रेंड या पत्नी को मनाने के तरीके खोजते हैं, लेकिन महिलाओं की तरह पुरुष भी बेहद गुस्सैल होते हैं। ऐसे में अगर आप भी अक्सर अपने पार्टनर के गुस्से को शांत करने के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं या ढ़ूंढ़ती हैं, तो आज हम आपको आपके पति के गुस्से को शांत करने के उपाय (Pati ke gusse ko shant karne ke upay) बता रहे हैं। पति के गुस्से को शांत करने के उपाय : 1. पुरुषों का गुस्सा शांत करने का आसान तरीका है,…
कौन हैं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? कार एक्सीडेंट में हुई मौत
30 साल की एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की अचानक मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उभरती हुई इस कलाकार की 23 मार्च की देर रात जयपुर में एक कार हादसे में मौत हो गई, जिससे उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। आइए जानते हैं कौन थीं हर्षिल कालिया। जयपुर में रहने वाली हर्षिल कालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर अपनी पहचान बनाई। वहां उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जिसकी वजह से…
अखिलेश यादव बोले- भाजपा लोकतंत्र विरोधी, निवेश के लिए एमओयू में किया बड़ा फर्जीवाड़ा
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाती है। धमकी और अवैध कार्रवाई करती है। अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव निकट आता जा रहा है, वैसे-वैसे भाजपा नेतृत्व बौखला रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग खेती, किसानी और अन्य सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए था, लेकिन भाजपा इसका प्रयोग…
‘बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए’, कानून व्यवस्था पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव
आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव abp न्यूज से बातचीत में कहा है कि देश में LPG गैस सिलेंडर की भयानक किल्लत होने वाली है. नोटबंदी में लोगों को कितनी परेशानी हुई जग जाहिर है. कोविड में मजदूरों को पैदल आना पड़ा था. लोग परेशान रहे. LPG गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार ने हाथ खड़ा कर दिया. केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप है. तेजस्वी यादव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, ”विदेश नीति नाम की कोई चीज नहीं है. केंद्र सरकार की…
कुछ इस कंडीशन पर पवन सिंह को तलाक देंगी ज्योति सिंह!
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उनका पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर केस चल रहा है. पवन सिंह इस केस के मामले में बुधवार को आरा सिविल कोर्ट पहुंचे. हालांकि, उनकी पत्नी ज्योति कोर्ट नहीं पहुंचीं. ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था कि ज्योति सिंह तलाक के लिए क्या कंडीशन लगा रही हैं. उन्होंने कहा अगर पवन सिंह ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं तो 10 करोड़ रुपये एलिमनी देनी होगी. एक घर देना होगा. साथ…
हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया द्वारका स्टेडियम में स्टैंड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को द्वारका स्थित ओमैक्से स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड समर्पित किया गया। इस खास मौके पर हरमनप्रीत भावुक नजर आईं और इसे अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत भावुक हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने सिर्फ देश के लिए खेलने और खिताब जीतने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरे नाम पर स्टैंड होगा।’
मुंबई में हुई बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों की हुई बैठक
आईपीएल के अधिकतर कप्तानों ने बुधवार को इंपैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी आपत्ति दर्ज की जिसको लेकर 2023 में इसके लागू होने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग राय है। बीसीसीआई ने 2024 में इंपैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक बढ़ा दिया था। इसके बावजूद इस रणनीतिक नियम पर प्रशंसकों और खिलाड़ियों के बीच समान रूप से बहस जारी है। मुंबई में हुई सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। आईपीएल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,…
उमरिया : चंदिया तहसील के पास भीषण सड़क हादसा, दो अज्ञात युवकों की दर्दनाक मौत
चंदिया तहसील कार्यालय के पास एक बेहद खतरनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना…
स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अजय राय
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद निवासी हरीश राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री आज उनके आवास पहुंचे जहां पर उन्होंने स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके माता-पिता तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ज्ञात हो कि हरीश राणा एक दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिछले एक दशक से अधिक समय से कोमा की स्थिति में थे और निरंतर असहनीय कष्ट झेल रहे थे।…
बांदा:नवरात्रि के पावन पर्व पर केन मां को अर्पित की गई 100 फिट लंबी चुनरी
मंगलवार को श्रद्धालुओं ने केन मां का विधि विधान के साथ आरती कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान केन मां को 100 फिट लंबी चुनरी अर्पित की गई। मितेश कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली केन आरती का कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार अनवरत जारी है तथा समय समय पर केन नदी के प्रति लोगो को जागरूक किया जाता है साथ ही प्रत्येक पर्वो के मद्देनजर कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किया जाते…
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कलेक्टेªट के विभिन्न पटल क्रमशः राजस्व अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, शिकायत अनुभाग, नजारत, संग्रह भूलेख, दैवीय आपदा, पीओ डूडा कार्यालय एवं ई-डिस्ट्रिक कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुभागों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों…
बाँदा-ट्रक से कुचलकर अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
बांदा -ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर भाई-बहन जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार पंन्ना जिले के चांदी पाटी गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन पुत्र गया प्रसाद मंगलवार की रात बाइक से मटौध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के मजरा कांशी पुर जा रहा था। तभी दुरेड़ी अंडर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक…
औरैया:नगला बरहा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सम्राट अशोक जयंती
औरैया (ऐरवा कटरा ): क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में विश्व विजेता शाक्यवंशी देवानामप्रिय चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन दर्शन और उनके जन कल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि शांति और अहिंसा के अग्रदूत भी थे। उनके द्वारा स्थापित आदर्श…
कासगंज: कला और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन मेघावी छात्र सम्मानित
प्राथमिक विद्यालय बरकुला में विज्ञान, कला व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन, मेधावी छात्र सम्मानित कासगंज। सोरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरकुला में बुधवार को विदाई समारोह, विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा नव प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। छात्रों द्वारा विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर…
कासगंज :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांग जनों में साइकिल वितरण
आज दिनांक 25.03.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय कासगंज, माननीय विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत सदर कासगंज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कासगंज की गरिमामय उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 88 ट्राईसाईकिल, 20 स्मार्ट कैन, 06 कान की मशीन, 40 जोड़ी बैसाखी, 05 ब्रेल किट, 50 व्हीलचर से लाभान्वित किया गया।
कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डेस्कबोर्ड cmis पोर्टल पर गहन समीक्षा की
मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 485 परियोजनायें हैं जिसमें से 85 निर्माण परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। 400 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं जिसमें 369 परियोजनायें…
