हरदोई: मां भगवती दरबार थमरवा (आश्रम) में हुईं लक्ष्मी की मान्यता पूर्ण

हरदोई -लक्ष्मी पत्नी वीरेंद्र वर्मा ग्राम सडिला लगातार सालों से अपनी दुखत परेशानी को लेकर मां भगवती दरबार (आश्रम) थमरवा थाना टंडियावा जिला हरदोई में सालों से अर्जी लगाती हुई चली आ रही थी करीब 5 बच्चों को जन्म देते ही स्वर्ग सिधार जाते थे बच्चे माता जी ने लक्ष्मी की अर्जी स्वीकार की और छठी बार पुनः लड़के का जन्म हुआ आज आश्रम पर लक्ष्मी व लक्ष्मी के पति वीरेंद्र वर्मा अपने बच्चे को लेकर आए और माता जी का आशीर्वाद लिया और आश्रम के सेवाकार कमलेश पुजारी जी…

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, अब आधार कार्ड से आयु प्रमाण नहीं होगा मान्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। नए आदेश के अनुसार अब आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आयु प्रमाण के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। यह बदलाव शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के तहत लागू किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि पेंशन के लिए आवेदन करते समय आवेदक को निर्धारित आवेदन पत्र के सभी कॉलम भरना अनिवार्य होगा। साथ ही आयु प्रमाण के लिए परिवार रजिस्टर की…

फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 58 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 13, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 7, आपूर्ति विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 10 शिकायतें शामिल रहीं। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शमसाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना शमसाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित अधिकारों और उससे निपटने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।…

फर्रुखाबाद में वृहद रोजगार मेला आयोजित, 1567 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क परिसर में सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहगढ़ द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका यादव ने मेले में पहुंचे युवा अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और…

फर्रुखाबाद:बलिदान दिवस पर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शिक्षकों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 ‘बलिदान दिवस’ के पावन अवसर पर माय भारत, फर्रुखाबाद द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रेरणादायी बनाया। प्रतियोगिता में कुल 6 खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बालकों के लिए वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद तथा बालिकाओं के लिए खो-खो, 200 मीटर दौड़…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कादरीगेट की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के…

फर्रुखाबाद: दागी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, चौकी इंचार्ज समेत चार को किया लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संकिसा चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संकिसा चौकी इंचार्ज जगभान सिंह, थाना मेरापुर के आरक्षी अवधेश कुमार, कोतवाली मोहम्मदाबाद के आरक्षी दिग्विजय सिंह तथा आरक्षी चालक सुरेश चंद्र पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव…

फर्रुखाबाद: सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद के ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा निवासी शिवानी पुत्री श्री वीरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम सुरजूपुर, पोस्ट ताजपुर निवासी सुखदेव पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में विधिवत सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित लोगों के बीच वैवाहिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दोनों को वैवाहिक बंधन में बांधा गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम में परिजनों…

फर्रुखाबाद: संकल्प से सिद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पशुपालन विभाग की विकास प्रदर्शनी, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में “संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा व सुशासन” के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास प्रदर्शनी के तहत आज पशुपालन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन और पशुपालकों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने पशुपालकों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसमें 1962 टोल फ्री पशु चिकित्सा सेवा, पशुओं के नियमित टीकाकरण का महत्व, पशु पंजीकरण की आवश्यकता,…

फर्रुखाबाद में नि:शुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 भारत विकास परिषद बजरंग शाखा फतेहगढ़ एवं आकांक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जे.एन. मेमोरियल स्कूल, धारमपुर में नि:शुल्क आंख एवं दांत परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. वंदना द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. निशीथ भट्ट की टीम द्वारा आंखों का बारीकी से परीक्षण किया गया, जबकि दंत…

फर्रुखाबाद में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी ने की, जबकि सदस्य के रूप में विधायक सभाकुंवर एवं विधायक जयप्रकाश चंचल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति के माननीय सदस्यों ने जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति और जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता तथा आम जनता…

फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 0215/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: गिरफ्तार अभियुक्त…

फर्रुखाबाद:पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी; पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार शानू खान की पत्नी तबस्सुम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान…

एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात

पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन PSL को झटके पे झटके लगे जा रहा है. हाल ही में जिम्बाब्वे के साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट को ठोकर मार IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन किया था. अब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका भी PSL कॉन्ट्रैक्ट को लात मारकर राजस्थान रॉयल्स टीम में एंट्री मारने के करीब हैं. क्रिकबज के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के एक अधिकारी ने बताया कि वे दासुन शनाका को साइन करने…

आईपीएल की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी

इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. दरअसल जो खिलाड़ी PSL में खेलने वाले थे, उनमें से कुछ क्रिकेटर IPL में आ गए हैं. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन, मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं. उन्होंने आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी दे डाली है. पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया है. वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका ऐसे दूसरे…

गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन

निषाद पार्टी (निर्बल शोषण इंडिया हमारा आम दल) ने महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती पर 2027 के चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन किया. गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन एवं मछुआ समाज के अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग को लेकर विशाल बाइक रैली निकाली. इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि ‘मोदी-योगी सीट देते हैं और हम जीत देते हैं.’ गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में निषाद पार्टी ने रविवार 22 मार्च को निषाद पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इसके…

सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (22 मार्च) को महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई ऐलान किए. लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय सभागार में महिलाओं का सम्मान भी किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर 2027 में समाजवादी सरकार आएगी तो महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन देंगे. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ”फसल बदलनी है तो बीज बदलने…

‘धुरंधर 2’ को लेकर सिख समुदाय ने जताई नाराजगी

‘धुरंधर 2’ फिल्म हाल ही में 19 मार्च को रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से जमकर सराहना मिल रही है. इसी बीच ये फिल्म एक विवाद में भी फंस गई है. इस फिल्म के एक सीन पर सिख समुदाय ने आपत्ति दर्ज की है. जिसके चलते सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड में फिल्म मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शियत दर्ज करवाई है. मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म मेकर और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज की…

जाह्नवी कपूर ने छोड़ी धर्मा टैलेंट एजेंसी, करण जौहर का आया रिएक्शन

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की एजेंसी टैलेंट एजेंसी DCAA छोड़कर ‘कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क’ जॉइन किया. जाह्नवी के अलावा कई कलाकार अपने टैलेंट मैनेजमेंट टीम बदल रहे हैं. इससे पहले रणवीर सिंह और परिणीती चोपड़ा जैसे सितारे भी लंबे समय तक चली पार्टनरशिप छोड़ चुके हैं. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने रिएक्ट किया है. करण जौहर ने HT से बातचीत में कहा कि आज के कलाकार तेजी से स्टारडम की मान्यता चाहते हैं. सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के चलते लोग जल्दी जजमेंट का सामना करते हैं. उन्होंने…