देवरिया में भारत लोकहित महोत्सव का आयोजन

सम्यक पार्टी की ओर से गुरुवार को सीतापुर जनपद की महमूदाबाद विधानसभा के देवरिया गांव में सम्राट अशोक महान की जयंती भारत लोकहित महोत्सव के रूप में मनाई गई। ध्यातव्य है कि सम्यक पार्टी ने कई महापुरुषों की जयंती को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। महोत्सव के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग कुमार मौर्य, बिसवां विधानसभा अध्यक्ष अभय मौर्य, महमूदाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष सुनीत कुमार मौर्य, महासचिव पुष्पेन्द्र कुमार राज और देवरिया ग्राम अध्यक्ष हनुमान सहित सैकड़ों…

कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौण ने बताया कि दुर्गा पूजा नारी सशक्तिकरण हेतु पथ प्रदर्शक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवाभारती द्वारा महानवमी के उपलक्ष्य में भोगपुर स्थित माता रानी के मन्दिर में भंडारा आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्री मती रेनु गौड़,प्रांतीय छात्रा प्रमुख एवं जिला प्रमुख ए बी वी पी डॉ भारती वार्ष्णेय,विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक सेवाभारती डॉ पंकज वार्ष्णेय ने पूजन एवं विधि विधान के साथ किया। कार्यक्रम के अनुरूप सभी आगंतुकों को प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया तत्पश्चात देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर चुनरी उड़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला आयोग की…

फर्रुखाबाद:दरीबा पश्चिम में माता काली देवी मंदिर पर 47वां विशाल देवी जागरण संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद के दरीबा पश्चिम स्थित माता काली देवी मंदिर में 47वां भव्य देवी जागरण एवं महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन पिछले 47 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।…

फर्रुखाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुंडल लूट कांड का 12 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में कादरीगेट थाना क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा सवार महिला के कुंडल लूट की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश ग्राम लकूला के पास स्थित कैलाश ईंट भट्ठे के निकट मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर…

फर्रुखाबाद: IPMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 31 मार्च तक पूरी करें प्रक्रिया—जिला कृषि रक्षा अधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित Integrated Pesticides Management System (IPMS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। जारी निर्देशों में बताया गया है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रों के क्रम में जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करने के निर्देश दिए…

फर्रुखाबाद: प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 76/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी नितुल पुत्र स्व. लालाराम निवासी ग्राम गैसिंगपुर थाना मोहम्मदाबाद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना कबूल कर ली। घटना का विवरण: घटना 23/24…

लखीमपुर खीरी : कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत जमीन का वैध कब्जा मिलने पर आर्यसमाज गोला में खुशी की लहर

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) आर्यसमाज गोला को कोर्ट के आदेश के बाद लंबे कानूनी संघर्ष के उपरांत मोहम्मदी रोड गोला स्थित आर्य समाज की जमीन का वैद्य कब्जा मिलने से आर्यसमाज में खुशी की लहर दौड़ गई। आर्यसमाज के पदाधिकारियों सहित सम्मानित सदस्यगणों ने कोर्ट के आदेश को न्याययोचित बताते हुए शुक्रवार को रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान गुरुशरण पाठक ने इसे न्याय की जीत बताया।उन्होंने कहा…

उमरिया : माँ चंद्रिका माता मंदिर में भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन

चंदिया। नगर के प्रसिद्ध माँ चंद्रिका माता मंदिर में आज भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से अनुष्का अधिष्ठ एवं दीपक लखरा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।मंदिर परिसर में पूरे समय जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया…

उमरिया :चंदिया के बड़े राम मंदिर में बजरंग दल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन हुआ

चंदिया नगर के प्रसिद्ध बड़े राम मंदिर में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से की गई, जिसके बाद भंडारे का वितरण प्रारंभ हुआ। बजरंग दल के सभी सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। यहांसत्यनारायण शर्मा , गोलू वर्मा ,राज कुशवाहा ,चिराग लोकचंदानी ,श्री राम कुशवाहा, विनय यादव ,देव…

फर्रुखाबाद: मथुरा घटना पर उबाल: फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में गुरुवार को मथुरा में गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की ट्रक से कुचलकर हुई कथित हत्या के विरोध में आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन एएसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मथुरा की घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कड़ी…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक अपराधों, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही घरेलू हिंसा से…

फर्रुखाबाद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उठी आवाज, एनसीईआरटी लागू कराने को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में निजी स्कूलों द्वारा किताबों, फीस और अन्य शैक्षिक सामग्री को लेकर की जा रही कथित मनमानी के खिलाफ अब आवाज तेज हो गई है। विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीबीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से संचालित नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के अधिकांश निजी स्कूल सरकार के निर्देशों की अनदेखी करते हुए एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय…

फर्रुखाबाद: फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन, लाभार्थियों से नामांकन कराने की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा “फैमिली आईडी: एक परिवार एक पहचान” योजना के तहत विशेष नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सभी विकास खंडों तथा नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। प्रेस नोट के अनुसार, ऐसे लाभार्थी जो किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन तथा मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें इन शिविरों में अनिवार्य…

फर्रुखाबाद में कुठला झील बनेगी ईको टूरिज्म हब, ₹241.90 लाख की परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नगला हूसा स्थित कुठला झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹241.90 लाख निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म के विकास में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने…

फर्रुखाबाद: अशोक अष्टमी पर राजेपुर टप्पा मंडल में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई, दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया जोश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा राजेपुर टप्पा मंडल में महान सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। इस अवसर पर युवाओं के लिए एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 50 से 60 युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार की व्यवस्था…

लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने मनाई सम्राट अशोक जयंती, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में महान सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सम्राट अशोक के आदर्शों, उनके शासन की नीतियों और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें शांति, समानता और जनकल्याण का मार्ग…

फर्रुखाबाद: कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.422 किलो गांजा सहित 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद के थाना कादरीगेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.422 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत की गई। थानाध्यक्ष कादरीगेट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 को क्षेत्र में…

फर्रुखाबाद: सातनपुर आलू मंडी में किसानों के साथ हो रही लूट पर भड़के अजय कटियार, आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 सातनपुर आलू मंडी में किसानों के साथ हो रही कथित अनियमितताओं और शोषण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने गुरुवार सुबह मंडी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। अजय कटियार जब सुबह करीब 9 बजे मंडी सचिव से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय बंद मिला। इसके बाद उन्होंने किसानों के लिए बनाए गए किसान भवन का निरीक्षण किया,…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति ने सत्यदेव कुशवाहा एडवोकेट को “समाज शिरोमणि सम्मान” से किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव कुशवाहा को तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके जेएनबी रोड स्थित आवास पर जाकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। समिति के तथागत सामाजिक समिति ने सत्यदेव कुशवाहा एडवोकेट को “समाज शिरोमणि सम्मान” से किया सम्मानित फतेहगढ़। समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव कुशवाहा को तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा “समाज…

फर्रुखाबाद: ग्राम जटपुरा व लभेडा में भव्य रूप से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद के ग्राम जटपुरा एवं लभेडा में महान मौर्य सम्राट सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, समाजसेवियों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरनाम सिंह कुशवाहा जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लालू कुशवाहा जी (प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नंबर 4) ने शिरकत की। इसके अलावा कैप्टन…