फर्रुखाबाद: अशोक अष्टमी पर राजेपुर टप्पा मंडल में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई, दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया जोश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 अशोक अष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा राजेपुर टप्पा मंडल में महान सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर युवाओं के लिए एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 50 से 60 युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी।

दौड़ प्रतियोगिता में निखिल दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर जितेंद्र शाक्य और तृतीय स्थान पर अब्दुल समर रहे। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रथम स्थान के लिए साइकिल का पुरस्कार श्री मदन लाल शाक्य द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन राजेपुर टप्पा मंडल की टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शैलेंद्र शाक्य, प्रदीप शाक्य, शिव कुमार, छोटेलाल, विपिन कुमार, बृजेश, नीरज, अखिलेश, पुष्पेंद्र, प्रवीण, राजू और अनुज सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुशील कुमार शाक्य, भानु प्रधान, उर्मिला राजपूत, सौरभ कटियार, सर्वेश यादव (प्रधान), कैप्टन प्रभात शाक्य (जिला अध्यक्ष जाप), आलोक शाक्य, मुख्य वक्ता नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आप, शिवम शाक्य (जिला अध्यक्ष), सोनू कुशवाहा, शैल कुमारी, वंदना जी एवं संतोष राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भरत सिंह जी ने की। वहीं, संरक्षक के रूप में श्री रामचंद्र शाक्य, उधान लाल शाक्य एवं हरिकिशन शाक्य ने आयोजन को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों—अहिंसा, शांति और जनकल्याण—को अपनाने का संदेश दिया।