राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवाभारती द्वारा महानवमी के उपलक्ष्य में भोगपुर स्थित माता रानी के मन्दिर में भंडारा आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्री मती रेनु गौड़,प्रांतीय छात्रा प्रमुख एवं जिला प्रमुख ए बी वी पी डॉ भारती वार्ष्णेय,विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक सेवाभारती डॉ पंकज वार्ष्णेय ने पूजन एवं विधि विधान के साथ किया। कार्यक्रम के अनुरूप सभी आगंतुकों को प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया तत्पश्चात देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर चुनरी उड़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला आयोग की सदस्य श्री मती रेनु गौड़ ने नवदुर्गा पर्व को नारी सशक्तिकरण हेतु पथ प्रदर्शक बताया वही डॉ भारती वार्ष्णेय ने माँ दुर्गा के अन्नपूर्णा प्रकृति के साथ चंडी रूप को भी समझाया । डॉ पंकज वार्ष्णेय ने नौ देवियों की महिमा की आज की परिस्थितियों के अनुसार व्याख्या की। कार्यक्रम के संयोजक दूरबीन सिंह,प्रमोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान श्री मती रेनु गौड़ सदस्य राज्य महिला आयोग,डॉ भारती वार्ष्णेय डॉ पंकज वार्ष्णेय जिला संरक्षक सेवाभारती ,राजेन्द् कुमार गौरवराजपूत,यतींद्र,सुधीर,दूरबीन सिंह,प्रमोद कुमार,पुष्पइन्द्र कुमार,प्रशांत कुमार,अरविन्द ,विकास उपाध्याय,विष्णु राणा,प्रवीण कुमार,सूबेदार बघेल,नितिन कुमार,मदन लाल आदि सेवा भारती कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौण ने बताया कि दुर्गा पूजा नारी सशक्तिकरण हेतु पथ प्रदर्शक
