चंदिया तहसील कार्यालय के पास एक बेहद खतरनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना…
Day: March 25, 2026
स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अजय राय
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद निवासी हरीश राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री आज उनके आवास पहुंचे जहां पर उन्होंने स्व0 हरीश राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके माता-पिता तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ज्ञात हो कि हरीश राणा एक दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिछले एक दशक से अधिक समय से कोमा की स्थिति में थे और निरंतर असहनीय कष्ट झेल रहे थे।…
बांदा:नवरात्रि के पावन पर्व पर केन मां को अर्पित की गई 100 फिट लंबी चुनरी
मंगलवार को श्रद्धालुओं ने केन मां का विधि विधान के साथ आरती कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान केन मां को 100 फिट लंबी चुनरी अर्पित की गई। मितेश कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली केन आरती का कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार अनवरत जारी है तथा समय समय पर केन नदी के प्रति लोगो को जागरूक किया जाता है साथ ही प्रत्येक पर्वो के मद्देनजर कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किया जाते…
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कलेक्टेªट के विभिन्न पटल क्रमशः राजस्व अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, शिकायत अनुभाग, नजारत, संग्रह भूलेख, दैवीय आपदा, पीओ डूडा कार्यालय एवं ई-डिस्ट्रिक कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुभागों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों…
बाँदा-ट्रक से कुचलकर अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
बांदा -ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर भाई-बहन जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार पंन्ना जिले के चांदी पाटी गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन पुत्र गया प्रसाद मंगलवार की रात बाइक से मटौध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के मजरा कांशी पुर जा रहा था। तभी दुरेड़ी अंडर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक…
औरैया:नगला बरहा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सम्राट अशोक जयंती
औरैया (ऐरवा कटरा ): क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में विश्व विजेता शाक्यवंशी देवानामप्रिय चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन दर्शन और उनके जन कल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक न केवल एक महान योद्धा थे, बल्कि शांति और अहिंसा के अग्रदूत भी थे। उनके द्वारा स्थापित आदर्श…
कासगंज: कला और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन मेघावी छात्र सम्मानित
प्राथमिक विद्यालय बरकुला में विज्ञान, कला व क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन, मेधावी छात्र सम्मानित कासगंज। सोरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरकुला में बुधवार को विदाई समारोह, विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा नव प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। छात्रों द्वारा विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर…
कासगंज :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांग जनों में साइकिल वितरण
आज दिनांक 25.03.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय कासगंज, माननीय विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत सदर कासगंज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कासगंज की गरिमामय उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 88 ट्राईसाईकिल, 20 स्मार्ट कैन, 06 कान की मशीन, 40 जोड़ी बैसाखी, 05 ब्रेल किट, 50 व्हीलचर से लाभान्वित किया गया।
कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डेस्कबोर्ड cmis पोर्टल पर गहन समीक्षा की
मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड पर सी०एम०आई०एस० पोर्टल बुकलेट पर रू० 1 करोड़ से ऊपर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 485 परियोजनायें हैं जिसमें से 85 निर्माण परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। 400 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं जिसमें 369 परियोजनायें…
जौनपुर :सम्राट अशोक जयंती पर जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा एवं सम्राट सेना ने निकाली विशाल रैली
जौनपुर : जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा की ओर से बुधवार को विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों बाइक एवं सैंकड़ो की संख्या में आकर्षक झकियां सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर निकाली गई। भण्डारी स्टेशन पर राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरिश चन्द्र यादवऔर समाजवादी नेता उदयभान मौर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ में नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्य मुख्य रूप उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री राम सकल मौर्य, जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष कमलाकांत…
फर्रुखाबाद में 14 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर, संस्था ने चिकित्सा विभाग से मांगा सहयोग
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए Paramattha Dhamma Sikkhaya Foundation द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में संस्था ने चिकित्सा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग की मांग की है। संस्था की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, जनहित एवं मानव कल्याण को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठे पर छापेमारी, JCB जब्त
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर, तहसील सदर में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित ईंट भट्ठा मे० श्याम ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भट्ठा स्वामी द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन किया जा रहा था,…
फर्रुखाबाद: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी सफलता: दहेज हत्या मामले में तीन अभियुक्तों को 7-7 वर्ष की सजा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में वर्ष 2007 के एक दहेज हत्या मामले में न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण बब्लू उर्फ प्रमोद कुमार उर्फ विनोद कुमार, प्रदीप कुमार तथा श्रीमती हीरा देवी निवासी रायपुर खास, कोतवाली कायमगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 3013/2007, वाद संख्या 680/2007…
फर्रुखाबाद:टकोरा से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की कार्रवाई
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने जान से मारने की नियत से टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) से हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 75/2026 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त महेश पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम रूटौल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने…
फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी संदीप पाठक उर्फ अक्कू गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 899/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अक्कू…
फर्रुखाबाद: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस-प्रशासन सक्रिय, एएसपी ने की व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। व्यापारियों ने सुरक्षा, चोरी की घटनाओं, बाजारों में यातायात व्यवस्था और अन्य स्थानीय मुद्दों को…
फर्रुखाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समस्त गैस वितरकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, एलपीजी आईओसीएल के बिक्री प्रबंधक दीपक राणा, बीपीसीएल के सहायक बिक्री प्रबंधक ग्रीश सहित सभी पूर्ति निरीक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश…
फर्रुखाबाद: विश्व क्षय रोग दिवस पर फर्रूखाबाद में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों का सम्मान, निश्चय वाहन रवाना
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर फर्रूखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षय रोग (टीबी) को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और आम…
फर्रुखाबाद में वृहद वृक्षारोपण की तैयारी तेज, 40.82 लाख पौधरोपण का लक्ष्य तय
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार परिसर, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026–2027 के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध तरीके से वृक्षारोपण की तैयारियां पूरी करें। वर्ष 2026 के लिए जनपद को…
फर्रुखाबाद में “राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान” को गति, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत संचालित “राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, समिति के दायित्वों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शासनादेश के अनुसार गठित जनपद स्तरीय समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मुख्य विकास…
