आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार ने आज कलेक्टेªट बाॅदा, तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कलेक्टेªट के विभिन्न पटल क्रमशः राजस्व अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, शिकायत अनुभाग, नजारत, संग्रह भूलेख, दैवीय आपदा, पीओ डूडा कार्यालय एवं ई-डिस्ट्रिक कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुभागों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से प्राप्त आवेदनों, वरासत के प्रकरणों एवं उन पर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पुराने राजस्व वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। वसूली की समीक्षा करते हुए वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। राजस्व अभिलेखागार में पुरानी पत्रावलियों की बीडिंग कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग में प्राप्त शिकायतों एवं आईजीआरएस के प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
तहसील सदर का निरीक्षण करते हुए एक वर्ष से पुराने राजस्व वादों का निस्तारण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान विविध देयक, मुख्य देयक की वसूली की समीक्षा की, जिस पर बताया गया कि विविध देय में 13 करोड़ 07 लाख, 56 हजार की वसूली की गयी है। उन्होंने आरसी की वसूली की समीक्षा की, जिस पर बताया गया कि 180 आरसी की वसूली की गयी है। आईजीआरएस के प्रकरणों का निस्तारण तथा समाधान दिवस में शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत शेष पाॅच लभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिये। दाखिल दफ्तर की कार्यवाही का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने धारा-24, 116, 80 के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील निरीक्षण का रजिस्टर तथा समय-समय पर पटलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने रजिस्टर नम्बर-9, 4 तथा विभागीय कार्यवाही, आडिट आपत्तियों का निस्तारण की समीक्षा करते हुए समय से आडिट आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। सेवानिवृत्त कार्मिकों के समय से दयकों का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा की। वसूली की समीक्षा में बताया गया कि 03 करोड़ 58 लाख 83 हजार कर की वसूली की गयी है, जो ठीक पायी गयी।

सवांददाता : राजकुमार