फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव कुशवाहा को तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके जेएनबी रोड स्थित आवास पर जाकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
समिति के तथागत सामाजिक समिति ने सत्यदेव कुशवाहा एडवोकेट को “समाज शिरोमणि सम्मान” से किया सम्मानित
फतेहगढ़। समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव कुशवाहा को तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा “समाज शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके जेएनबी रोड स्थित आवास पर जाकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सत्यदेव कुशवाहा लंबे समय से समाज में न्याय, समानता और जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और जनहित में किए गए प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।
इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेन्द्र शाक्य, नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह, कमलेन्द्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, आदेश कुमार कश्यप एडवोकेट तथा ब्रम्हानंद शाक्य एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने सत्यदेव कुशवाहा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने की कामना की।
समापन पर सम्मानित किए गए सत्यदेव कुशवाहा ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।स्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने सत्यदेव कुशवाहा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने की कामना की।
समापन पर सम्मानित किए गए सत्यदेव कुशवाहा ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
